भारत में बुरांश के पेड़ उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश में 1800-3600 मीटर की मध्यम ऊँचाई वाले मध्य हिमालयी क्षेत्र में पाये जाते है। उत्तराखंड सरकार ने बुरांश को राज्य वृक्ष घोषित किया है। नेपाल में बुरांश के फूल को राष्ट्रीय फूल का औहदा हासिल है। बुरांश सदाबहार पेड़ है। बुरांश के पेड़ भारत के अलावा नेपाल, बर्मा, श्रीलंका, तिब्बत, चीन, जापान आदि देशों में पाये जाते है। अंग्रेज इसे रोह्डोडेन्ड्रान कहते है। इस पेड़ की विश्व में एक सौ से ज्यादा प्रजातियॉ है। प्रजाति और ऊँचाई के आधार पर बुरांश के फूलों का रंग भी अलग-अलग होता है। सूर्ख लाल, गुलाबी, पीला और सफेद। ऊँचाई बढऩे के साथ बुरांश का रंग भी बदलता रहता है। कम ऊँचाई वाले इलाकों में बुरांश के फूल का रंग लाल होता है। जबकि अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बुरांश के फूल का रंग सफेद होता है।