© नरेश उनियाल,

ग्राम -जल्ठा, (डबरालस्यूं ), पौड़ी गढ़वाल,उत्तराखंड !!

सादर सुप्रभात, नमस्कार प्रिय मित्रों.. 🌹🙏

"एक दिया, देश के नाम"


आओ आस का दीप जलायें,

'कोरोना' तम, हम दूर हटायें !!


यह दानव बहु फ़ैल रहा है,

मानव जीवन से खेल रहा है, !!


दुनिया का अस्तित्व बचाने,

इस दानव को, दूर भगाएं !!


. आओ आस का दीप जलाएं !!


कुछ अपने ही, बने हैं दुश्मन,

नरक कर रहे, अपना जीवन, !!


इन गद्दारों को, मूर्खों को

आओ सब मिलकर समझायें !!


आओ आस का दीप जलाएं !!


आस का दामन कभी न छोड़ें,

देश, राष्ट्र हित, सबको जोड़ें,!!

मेरे तेरे जुड़े हाथ से,

'कोरोना' का भूत भगाएं !!


आओ आस का दीप जलाएं !!