उत्तराखंड में कृषि व भोजन का इतिहास भाग -39

उत्तराखंड में भिन्डी का इतिहास

उत्तराखंड परिपेक्ष में सब्जियों का इतिहास - 15

उत्तराखंड में कृषि व भोजन का इतिहास --39

उत्तराखंड में भिन्डी का इतिहास

उत्तराखंड परिपेक्ष में सब्जियों का इतिहास 15

उत्तराखंड में कृषि व खान -पान -भोजन का इतिहास --39


आलेख : भीष्म कुकरेती

Botanical Name - Abelmoschus esculentus

Common Name -Okra


भिंडी यद्यपि पहाड़ों में अवश्य बोई जाती थी किन्तु अधिक मात्रा में नही।

उत्तराखंड के पहाड़ों व बहुत समय में मैदानों में उसी सब्जी को अधिक महत्व दिया जाता रहा है जिसका सुक्सा बन सके अथवा आप अधिक दिन तक खराब ना हो जैसे कद्दू या मूला।

भिन्डी के मूल स्थान के बारे में वैज्ञानिकों में मतभेद है। कुछ भोज्य भिन्डी के मूल स्थान इथोपिया क्षेत्र पूर्वी अफ्रिका को मूल स्थान मानते हैं। 1400 वर्ष पूर्व मिश्र व नील नदी के किनारे भिंडी की खेती होती थी वहां से भारत भिंडी पंहुची।

कुछ भारत को या वर्मा आदि के क्षेत्र को भिंडी का मूल स्थान मानते हैं।

यदि भारत मूल स्थान है तो जंगली भिंडियों की प्रजाति आदि के कारण उत्तर प्रदेश भिन्डी का मूल स्थान माना जा सकता है. जंगली भिंडियों के उगने से कहा जा सकता है कि उत्तराखंड-नेपाल का तराई वाला क्षेत्र और उत्तरी उत्तर प्रदेश भिंडी का मूल स्थान हो सकता है या यहाँ से भिंडी का वितरण या विवधीकरण हुआ।

कौटिल्य के अर्थ शास्त्र (200 BC ) में भिन्डी का उल्लेख है। संस्कृत साहित्य में भिंडी को बेंडकाय , टिंडीशा या गन्धमूल कहा गया है (K.V.Peter and Abraham, 2007, Biodiversity in Horticulture Crops, page 149)


Copyright @ Bhishma Kukreti 21/10/2013