matiram
ब्रजभाषा काव्य के मधुरतम कवि हैं। ये भूषण, चिंतामणि और नीलकंठ के भाई थे। ये सभी कवि थे। मतिराम के चार ग्रंथ प्रसिध्द है- 'फूल-मंजरी, 'ललित-ललाम, 'मतिराम-सतसई तथा 'रसराज। फूल मंजरी के हर दोहे में एक फूल का वर्णन है। ललित ललाम में ऐतिहासिक तथा सतसई में शृंगार एवं नीति के दोहे हैं। रसराज इनका उत्कृष्ट ग्रंथ है, जो रसिकों का कंठहार रहा है। इसमें प्रेम की विविध चेष्टाओं के मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं।
तेरी मुख समता करी, साहस करि निरसंक
धूरि परी अरविंद मुख, चंदहि लग्यो कलंक।।7।।
कहा भयो मतिराम हियँ, जो पहिरी नंदलाल।
लाल मोल पावै नहीं, लाल गुंज की माल।।8।।
गुन औगुन को तनकऊ, प्रभु नहिं करत विचार।
केतक कुसुमन आदरत, हर सिर धरत कपार।।9।।
निज बल के परिमान तुम, तारे पतित बिसाल।
कहा भयो जु न हौं तरतु, तुम न खिस्याहु गुपाल।।10।।
नींद भूख अरु प्यास तजि, करती हो तन राख।
जलसाई बिन पूजिहैं, क्यों मन के अभिलाख।।6।।
पानिप मैं धर मीन को, कहत सकल संसार।
दृग-मीननि को देखियत, पानिप पारावार।।5।।
औगुन बरनि उराहनो, ज्यों ज्यों ग्वालिनि देहि।
त्यों-त्यों हरि तन हेरि हँसि, हरषति महरिहि येहि।।4।।
कत सजनी है अनमनी, अँसुवा भरति ससंक।
बड़े भाग नँदलाल सों, झूँठहु लगत कलंक।।3।।
राधा मोहन लाल कौ, जाहि न भावन नेत।
परियौ मुठी हजार दस, ताकी आँखिनि खेह।।2।।
मो मन तम-तोमहि हरौ, राधा को मुखचंद।
बढ़ै जाहि लखि सिंधु लौं, नँद-नंदन आनन्द।।1।।