दादू अर्श खुदाय का, अजरावर का थान।
दादू सो क्यों ढाहिये, साहिब का नीशान॥26॥
दादू आप चिणावे देहुरा, तिसका करहि जतन्न।
प्रत्यक्ष परमेश्वर किया, सो भाने जीव रतन्न॥27॥
मसीति सँवारी माणसौं, तिसको करैं सलाम।
ऐन आप पैदा किया, सो ढाहैं मुसलमान॥28॥
दादू जंगल माँहीं जीव जे, जग तैं रहै उदास।
भयभीत भयानक रात-दिन निश्चल नाँहीं बास॥29॥
वाचा बँधी जीव सब, भोजन पाणी घास।
आतम ज्ञान न ऊपजे, दादू करहि विनास॥30॥
काला मुँह कर करद का, दिल तैं दूरि निवार।
सब सूरत सुबहान की, मुल्ला मुग्ध न मार॥31॥
गला गुसे का काटिये, मियाँ मनी को मार।
पंचों बिस्मिल कीजिए, ये सब जीव उबार॥32॥
वैर विरोधे आतमा, दया नहीं दिन माँहिं।
दादू मूरति राम की, ताको मारण जाँहिं॥33॥
दया निर्वैरता
कुल आलम यके दीदम, अरवाहे इखलास।
बद अमल बदकार दुई, पाक यारां पास॥34॥
काल झाल तैं काढ कर, आतम अंग लगाय।
जीव दया यहु पालिये, दादू अमृत खाय॥35॥
दादू बुरा न बाँछे जीव का, सदा सजीवन सोय।
परलै विषय विकार सब, भाव भक्ति रत होय॥36॥
मत्सर-ईर्ष्या
ना को वैरी ना को मीत, दादू राम मिलण की चीत॥37॥
॥इति दया निर्वैरता का अंग सम्पूर्ण॥
अदया-हिंसा
घट-घट के उणहार सब, प्राण परस ह्वै जाय।
दादू एक अनेक ह्वै, बरते नाना भाय॥20॥
आये एकंकार सब, सांई दिये पठाय।
दादू न्यारे नाम धर, भिन्न-भिन्न ह्वै जाय॥21॥
आये एकंकार सब, सांई दिये पठाइ।
आदि-अंत सब एक है, दादू सहज समाइ॥22॥
आतम देव आराधिये, विरोधिये नहिं कोय।
आराधे सुख पाइये, विरोधे दुःख होय॥23॥
ज्यों आपै देखे आप को, यों जे दूसर होय।
तो दादू दूसर नहीं, दुःख न पावे कोय॥24॥
दादू सम कर देखिए, कुंजर कीट समान।
दादू दुविधा दूर कर, तज आपा अभिमान॥25॥
दया निर्वैरता
दादू सूखा सहजैं कीजिए, नीला भाने नाँहिं।
काहे को दुख दीजिए, साहिब है सब माँहिं॥19॥
अदया हिंसा-वनस्पतियों में जीव भाव
दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरु देवतः।
वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगतः॥1॥
आपा मेटे हरि भजे, तन-मन तजे विकार।
निर्वैरी सब जीव सौं, दादू यहु मत सार॥2॥
निर्वैरी निज आतमा, साधन का मत सार।
दादू दूजा राम बिन, वैरी मंझ विकार॥3॥
निर्वैरी सब जीव सौं, संत जन सोई।
दादू एकै आतमा, वैरी नहिं कोई॥4॥
सब हम देख्या शोध कर, दूजा नाँहीं आन।
सब घट एकै आतमां, क्या हिन्दू मुसलमान॥5॥
दादू नारि पुरुष का नाम धर, इहिं संशय भरम भुलान।
सब घट एकै आतमा, क्या हिन्दू मुसलमान॥6॥
दादू दोनां भाई हाथ पग, दोनों भाई कान।
दोनों भाई नैन हैं, हिन्दू मुसलमान॥7॥
दादू संशय आरसी, देखत दूजा होय।
भरम गया दुविधा मिटी, तब दूसर नाँहीं कोय॥8॥
किस सौं वैरी ह्वै रह्या, दूजा कोई नाँहिं।
जिसके अंग तैं ऊपजे, सोई है सब माँहिं॥9॥
सब घट एकै आतमा, जाणे सो नीका।
आपा पर में चीह्न ले, दर्शण है पिव का॥10॥
काहे को दुख दीजिए, घट-घट आतम राम।
दादू सब संतोषिये, यह साधु का काम॥11॥
काहे को दुख दीजिए, सांई है सब माँहिं।
दादू एकै आतमा, दूजा कोई नाँहिं॥12॥
साहिब जी की आतमा, दीजे सुख संतोष।
दादू दूजा को नहीं, चौदह तीनों लोक॥13॥
दादू जब प्राण पिछाणे आपको, आतम सब भाई।
सिरजनहारा सबन का, तासैं ल्यौ लाई॥14॥
आत्मराम विचार कर, घट-घट देव दयाल।
दादू सब संतोषिये, सब जीवों प्रतिपाल॥15॥
दादू पूरण ब्रह्म विचार ले, दुती भाव कर दूर।
सब घट साहिब देखिए, राम रह्या भरपूर॥16॥
दादू मन्दिर काच का कर्मट सुनहां जाय।
दादू एक अनेक ह्वै, आप आपको खाय॥17॥
आतम भाई जीव सब, एक पेट परिवार।
दादू मूल विचारिए, तो दूजा कौण गँवार॥18॥
अथ दया निर्वैरता का अंग
अथ पारिख का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ परिचय का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ विरह का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ श्री गुरुदेव का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ माया का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ सुमिरण का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ साधु का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ मन का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ साँच का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ शूरातन का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ काल का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ निहकर्मी पतिव्रता का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ सजीवन का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ मध्य का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ विनती का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ विश्वास का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ जीवित मृतक का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ भेष का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ लै का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ विचार का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ दया निर्वैरता का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ पारिख का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ समर्थता का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ निगुणा का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ जरणा का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ शब्द का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ हैरान का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ सारग्राही का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ पीव पहचान का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ सुन्दरी का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ उपजन का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ साक्षी भूत का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ चेतावनी का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ निन्दा का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ बेली का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ कस्तूरिया मृग का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ अबिहड़ का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ सूक्ष्म जन्म का अंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग सारंग / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग हुसेनी बंगाल / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग बसन्त / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग कल्याण / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग ललित / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग नट नारायण / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग सिन्दूरा / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग देवगांधार / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग अडाणा / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग जैतश्री / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग कालिंगड़ा / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग परजिया (परज) / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग भाँणमली / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग कान्हड़ा / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग सूहा / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग बिलावल / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग मारू (मरवा) / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग माली गौड़ी / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग सोरठ / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग टोडी (तोडी) / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग धनाश्री / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग गुंड (गौंड) / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग केदार / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग आसावरी / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग भैरूँ / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग गौड़ी / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग रामकली / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल
अथ राग केदार / दादू ग्रंथावली / दादू दयाल