Sun Transit in Virgo: सूर्य देव करेंगे बुध की राशि कन्या में प्रवेश

Surya Rashi Parivartan: कन्या राशि/Virgo Horoscope में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष अनुसार ये योग शुभ फल देने वाला होगा। जानिए सूर्य का राशि गोचर/Transit of Sun किन राशियों के लिए होगा शुभ।


सूर्य ग्रह जब भी राशि बदलता है तो संक्रांति मनाई जाती है। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगें इसलिए इस दिन कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह/ Mercury Planet है, और बुध इस समय इसी राशि में विराजमान हैं। कन्या राशि में सूर्य/Sun in Virgo और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष अनुसार ये योग शुभ फल देने वाला होगा। सूर्य देव कन्या राशि में 17 अक्टूबर तक रहेंगे। जानिए सूर्य का राशि गोचर से किन 3 राशियों के लिए होगा शुभ।

कर्क: कर्क राशि/Cancer Horoscope वालों को इस गोचर के दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस में भी सफलता मिलने के जबरदस्त योग बन रहे हैं। वाहन खरीदारी की योजना बना सकती हैं। संपत्ति मामलों में भी आपको फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि/Scorpio Horoscope के जातकों के लिए ये गोचर अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। फंसा हुआ धन भी इस अवधि में प्राप्त होगा। यात्रा से विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अन्य माध्यमों से भी धन प्राप्ति होने के आसार रहेंगे।

धनु: धनु राशि/Sagittarius Horoscope वालों को इस दौरान मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। बिजनेस में भी लाभ प्राप्त होगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हे इस अवधि में अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। बॉस के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। खर्च बढ़ेंगे लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि पैसों की इस अवधि में कोई कमी नहीं रहेगी।


अधिक जानकारी के लिये यहा क्लिक करे: https://www.vinaybajrangi.com/hindi/planetary-transit/sun-transit/sun-in-virgo.php


To read in Sun Transit in English then click here: https://www.vinaybajrangi.com/planetary-transit/sun-transit/sun-in-virgo.php


Source URL: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2021/09/sun-transit-in-virgo.html