Saturn Transit 2022: 33 दिन के लिए अस्त हो रहे शनिदेव, इन राशियों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

Saturn Transit 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रहों का हमारे जीवन पर प्रभाव रहता है। वहीं ग्रह समय- समय पर अस्त और राशि परिवर्तन भी करते रहते हैं।

आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव अस्त होने जा रहे हैं। शनि देव 22 जनवरी को अस्त होकर 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे। इस दौरान शनि ग्रह लगभग 33 दिन तक अस्त रहेंगे। 33 दिनों की यह अवधि 4 राशि वालों के लिए थोड़ी कष्टकारी साबित हो सकती है।

कर्क राशि: इस राशि वालों की भी मुश्किलें बढ़ने के आसार रहेंगे। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल में आपकी इमेज खराब होने का खतरा रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव और चंद्र देव में शत्रुता का भाव है, इसलिए नौकरी में समस्या (Effects of Planetary Transits on Jobs) आ सकती है।


मिथुन राशि: आपके लिए शनि देव का अस्त होना अच्छा संकेत नहीं है। इसलिए 33 दिनों की यह अवधि आपके लिए विशेष तौर पर कष्टदायक साबित हो सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खानपान में विशेष सावधानी बरतें। लव रिलेशनशिप से परेशानी आ सकती है।



Basant Panchami 2022: जानें बसंत पंचमी पूजा शुभ मुहूर्त समय और पूजा विधि


कन्या राशि: इस दौरान आपको आपकी मेहनत का फायदा मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। ऑफिस में किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। खर्च अचानक से बढ़ सकता है। सेहत बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। गले, छाती, कमर और दांतों में दर्द की समस्या कर सकती है परेशान।


तुला राशि: करियर (Career Astrology Predictions) में उतार-चढ़ाव आ सकता है। ऑफिस में आपकी छवि खराब करने की कोशिश की जा सकती है। हर काम में सफलता देरी से मिलने के संभावना है। हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव रह सकता है।


यदि आप अपनी राशि का वार्षिक राशिफल/Horoscope 2022 Predictions पढना चाहते हैं तो यहा क्लिक करें।

Source URL: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2022/01/saturn-transit-effects.html