मासिक राशिफल 2023: जानिए फरवरी में क्या कहती है आपकी राशिफल

मेष राशिफल:

मास के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी।

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

पांच फरवरी से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे/Job Promotion Yoga

परंतु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

15 फरवरी से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृषभ राशिफल:

माह के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैँ।

बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें।

पांच फरवरी से धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

परंतु नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

दस फरवरी से कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।


मिथुन राशिफल:

मास के प्रारंभ में मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

पांच फरवरी से आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

परिवार में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।

किसी धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ जा सकते हैं, परंतु स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।


कर्क राशिफल:

माह के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। धैर्यशीला में कमी रहेगी।

वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है।

पांच फरवरी से बातचीत में संतुलित रहें।

दस फरवरी से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कारोबार की स्थिति में सुधर होगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।


सिंह राशिफल:

मास के प्रांरभ में मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

पांच फरवरी से शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यवधान आ सकते हैं।

संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं/Health Astrology Prediction

दस फरवरी से पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

15 फरवरी से खर्चों में कमी आएगी।

कन्या राशिफल:

मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

पांच फरवरी से बातचीत में संतुलित रहें।

परंतु किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं/Buying or Selling Property as per birth chart

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दस फरवरी से पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

परंतु कारोबार में कुछ परेशानी आ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। 


तुला राशिफल:

पांच फरवरी से नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

दस फरवरी से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।

कारोबार में लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।


वृश्चिक राशिफल:

मास के प्रारंभ में मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु बातचीत में संतुलित रहें।

पांच फरवरी के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

दस फरवरी के उपरांत घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

माता का सहयोग मिलेगा।

पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है/Ancestral Property Yoga


धनु राशिफल:

मास के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। 15 फरवरी तक आत्मसंयत रहें।

व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। 16 फरवरीसे बातचीत में संयत रहें।

माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु कारोबार में सचेत रहें।

कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।


मकर राशिफल:

मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

नौकरी में 14 फरवरी से कठिनाइयां आ सकती हैं।

कार्यक्षेत्र में परिश्रम तो अधिक रहेगा, परंतु यथानुसार फल की प्राप्ति नहीं होगी।

16 फरवरी से स्वास्थ्य में सुधार तो होगा, परंतु नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।

बातचीत में संतुलन बनाए रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

Career Astrology Prediction: Select Career as per your birth chart analysis

कुंभ राशिफल:

मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें।

16 फरवरी से क्रोध में वृद्धि हो सकती है।

घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

धन की स्थिति में सुधार होगा।

नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं/Job Issues in birth chart

शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं।

पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मीन राशिफल:

मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

परंतु 14 फरवरी के बाद मन परेशान हो सकता है।

आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

16 फरवरी से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

आत्मसंयत रहें। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं।