Raksha Bandhan - 12 अगस्त को नहीं 11 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

Raksha Bandhan: श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षाबंधन। इस वर्ष 12 अगस्त को नहीं 11 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

रक्षाबंधन की तिथि: 11 अगस्त 2022 गुरुवार

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 11 अगस्त प्रातः 10 बजकर 39 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 12 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त(दिल्ली के लिए): 11 अगस्त, रात्रि 08:53 से रात्रि 9:13 तक

भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते व प्रेम का प्रतीक है ये त्यौहार/Festivals, इस पावन दिवस पर बहनें बांधती हैं भाइयों को राखी। इस पवित्र पर्व पर भाई देते हैं बहनों को रक्षा का वचन। शास्त्रीय भाषा में राखी को कहा जाता है रक्षा सूत्र। वेद के संस्कृत शब्द रक्षा का अपभ्रंश है रक्षा सूत्र। कालांतर में राखी नाम से प्रसिद्ध हो गया यह शब्द। वैदिक काल से ही रही है रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा। यज्ञ, युद्ध, धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बांधा जाता था रक्षा सूत्र। प्राचीन समय में थी मौली या कलावा बांधने की परंपरा। यही रक्षा सूत्र आगे चलकर भाई-बहन के प्रेम का बन गया प्रतीक। इन पौराणिक कथाओं से जुड़ा है रक्षा बंधन/Raksha Bandhan का यह पवित्र पर्व। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार एक बार देवासुर संग्राम में हो रही थी देवताओं की हार। देवताओं को हारता देखकर इन्द्र देव ने ऋषि बृहस्पति से पूछा उपाय। ऋषि बृहस्पति के सुझाव पर इंद्रदेव की पत्नी इंद्राणी ने इंद्र को बांधा था रक्षा सूत्र जिसके फलस्वरूप हुई थी देवताओं की विजय



Today's Panchang: जानें आज का शुभ मुहुर्त और शुभ समय



द्रौपदी की रक्षा से भी जुड़ा है यह त्यौहार। एक अन्य कथा के अनुसार एक बार भगवान श्री कृष्ण हुए थे चोटिल। द्रौपदी ने तत्काल अपनी साड़ी का चीर फाड़कर भगवान श्रीकृष्ण के हाथ में बांधा। जब दुशासन ने द्रौपदी का चीरहरण किया तब श्रीकृष्ण ने चीर बढाकर द्रौपदी के उस उपकार का बदला चुकाया



Guru Purnima: जानें शुभ मुहुर्त तिथि और गुरु पुर्णिमा का महत्त्तव



यदि आप रक्षाबंधन से जुडे अन्य सावाल अथवा अपनी राशि का दैनिक राशिफल/Daily Horoscope पढने के लिऐ इस लिंक पर क्लिक करें।

Source: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2022/07/rakshabandhan-2022.html