Sun Transit 2022 - जून में सूर्य देव करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश

Sun in Gemini: ग्रहों के राजा सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और प्रत्येक महीने किये गए इस राशि परिवर्तन को सूर्य संक्रांति कहा जाता है। सूर्य किसी राशि में प्रवेश करते ही दस दिनों के अंदर अपना शुभ या अशुभ परिणाम लोगो को दे देते हैं। अतः सूर्य का गोचर किसी के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सूर्य वैदिक ज्योतिष में सरकार, पिता, आत्मा, शक्ति, मान-सम्मान, प्रशासनिक पद, प्रतिष्ठा प्रतिरोधक क्षमता के कारक है।

मिथुन संक्रांति क्या है?

जून के महीने में सूर्य देव राशि मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 15 जून 2022 में सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगें/Sun Enter in Gemini जिसे वैदिक ज्योतिष में मिथुन संक्रांति भी कहा जाता है। मिथुन के स्वामी बुध के साथ सूर्य के सम सम्बन्ध है और और सूर्य देव मिथुन राशि में अच्छे प्रभाव दिखाते है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा की आपकी कुंडली के किस भाव में सूर्य का गोचर कर रहें है।

सुर्य देव कब करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश

सूर्य देव 15 जून को मिथुन में प्रवेश करेंगें और 16 जुलाई तक यहां स्थित रहेंगें। उसके बाद ये कर्क राशि में चले जायेंगें।

इस राशि परिवर्तन से किन राशियों पर होगा असर?

मिथुन राशि में सूर्य का गोचर/Sun Transit Effects सभी राशियों को प्रभावित करेगी। कुछ राशियों को इस गोचर से लाभ हो सकता है और कुछ को हानि। आइए जानते हैं कि किन राशियों पर सूर्य के गोचर का क्या प्रभाव रहेगा।

मेष राशि: इस राशि के लोगो की वाणी कठोर हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अफसरों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ् का ध्यान रखे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता से भी धन की प्राप्ति संभव है।

वृष राशि: आपका मन विचलित रह सकता है। सूर्य आपके धन भाव में बैठ कर धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। आपको सरकारी कार्यों से लाभ के सम्भावना है। परन्तु मन में आक्रोश भरा होने से मन में असंतुलित रहेगी। वाणी पर संयम रखें नहीं तो पारिवारिक कलह हो सकती है। कारोबार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आय में चारों ओर से वृद्धि के संकेत हैं। किसी मित्र के सहयोग से आपको नौकरी के सुअवसर मिल सकते हैं। साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। माता से धन लाभ के योग हैं।

मिथुन राशि: सूर्य के लगन में जाने से आपके अंदर जोश स्फूर्ति का संचार होगा। पर अत्यधिक क्रोध आक्रोश दिखाने से बचें। वैवाहिक जीवन में परेशानियां/Problem in Marriage Life as per astrology सकती हैं। सरकारी अफसरों का सहयोग मिलेगा लेकिन कारोबार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें, सर दर्द पित्त की समस्या हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़पन रहेगा। नौकरी में आपसी मतभेद परेशान कर सकते हैं। बहुत समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि: सूर्य बारहवें भाव में अच्छे फल नहीं देगा। आशा-निराशा के भाव लगातार मन में आते रहेंगें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पिता को परेशानी होगी। आँखों में दर्द की समस्या हो सकती है। बाहरी स्त्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में समस्या उठानी पड़ेगी।

सिंह राशि: आपका लग्नेश सूर्य ग्यारहवें भाव में अति उत्तम प्रभाव देगा। चारों और से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक शान्तिरहेगी। आप शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में अधिक रूचि दिखाएंगें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है/Job Promotion as per Planetary Transit अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांतिमय सुखमय रहेगा। आपकी खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कार्यभार में भी वृद्धि के योग हैं।

कन्या राशि: आपका कारोबार में अत्यधिक मन लगेगा। कोई नया निवेश व्यापार योजना बना सकते हैं। सरकार उच्चाधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सूर्य दसवें घर में/Sun in Tenth House मान दिलाएगा। मित्रों भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और लाभ में अत्यधिक वृद्धि भी होगी। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना हैं। संतान सुख की भी वृद्धिहोगी।

तुला राशि: संयम बनाएं रखें। व्यर्थ का क्रोध किसी वाद-विवाद को जन्म दे सकता है। पिता से व्यवहार में कटुता रहेगी। धर्मिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से धन सफलता के योग हैं। आत्मविश्वास घट सकता है। पारिवारिक क्लेश भी कष्टदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ किसी स्थान पर घूमने जा सकते हैं।

Career Horoscope Prediction: जन्म तिथि नुसार करे सही करियर का चुनाव

वृश्चिक राशि: सूर्य आठवें घर में रहकर अच्छे प्रभाव नहीं देगा। जो लोग रिसर्च, ज्योतिष या टैक्स में कार्यरत है वे सफलता प्राप्त करेंगें। मन में निराशा एवं असन्तोष रह सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखे। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आप नौकरी के लिए किसी दुसरे शहर जा सकते हैं। आत्मविश्वास कम रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटे भाई बहनों से कहा सुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि: धैर्य बनाये रखने के प्रयास करें। जो लोग लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में रत है वे सफलता प्राप्त करेंगें। पिता से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। वैवाहिक सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। परिवार में कलह के संकेत हैं। आपमें क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। अपनी साज-सज्जा पर ध्यान देंगें। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं।

मकर राशि: आत्मविश्वाससे लबालब रहेंगें। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अधिक ध्यान की आवशयकता है। विद्यार्थी जीवन में व्यवधान सकते हैं। सेहत का ख़याल रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवार में खूब सुख-शांति रहेगी पर आपको क्रोध एवं आवेश पर नियंत्रण की आवशयकता है।

Daily Horoscope Prediction: चंद्र राशि नुसार पढे अपने राशि क दैनिक राशिफल

कुंभ राशि: आपके पांचवें भाव में सूर्य विद्यार्थियों के लिए वरदान है। सभी शैक्षिक कार्य सुखद परिणाम ले कर आयेंगें। नौकरी के लिए यदि कोई इंटरव्यू है तो सफल होंगें। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता पूरा साथ देंगें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन वाणी पर संयम रखें।

मीन राशि: बातचीत में सरल मीठे रहें। शैक्षिक कार्यों में अधिक मेहनत की आवशयकता है। वाहन प्राप्तिके योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के आसार हैं। तनाव से बचने के लिए योगाभ्यास करें।