Saturn Transit - 30 साल बाद शनि अपने प्रिय राशि में करेंगे गोचर

Saturn Transit 2022: शनी उन ग्रहों की सूची में सबसे ऊपर आते हैं, जिनकी रफ्तार सबसे धीमी होती है। शनि देव पूरे ढाई साल में एक राशि में भ्रमण करते हैं। इस साल पूरे ढाई साल बाद न्याय के देवता अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन 29 अप्रैल को होगा। इस गोचर से कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा तो कुछ को हानि होने की संभावना है। कुछ राशियों को शनि साढ़े साती/Shani Sade Sati से मुक्ति मिलेगी तो कुछ को शनि ढैय्या से। कुल मिला कर शनि इस बार सबके लिए कुछ न कुछ लेकर आने वाले हैं। अप्रैल 2022 में शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश/Saturn Transit in Aquarius करने जा रहे हैं। जानिए इस दौरान किन 4 राशियों के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और वह खूब धन-दौलत हासिल करने में सफल रहेंगे।

इन राशियों पर पड़ेगा शनि के गोचर का सकारात्मक प्रभाव

शनि के गोचर का प्रभाव कुल चार राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने जा रहा है। चलिए जानते हैं किन राशियों को क्या मिलने वाला है।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर/Saturn Transit शुभ फलदायी साबित होगा। आपकी किस्मत चमकेगी। आप इस दौरान खूब धन-दौलत प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस हो या नौकरी हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। कोई बड़ी डील हो सकती है सील। नौकरी में प्रमोशन (Yoga for Job Promotion) के भी प्रबल संभावना नजर आ रही है। आपके जीवन में खुशियों की लहर दौड़ेगी।

सिंह राशि: यह समय आपके लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आने वाला है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। विदेश यात्रा का संयोग (Foreign Travel Yoga) भी बनता दिख रहा है। कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि: यह समय आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। जीवन में कई क्षेत्रों में आपको लाभ प्राप्त होंगे। नौकरी या बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। संपत्ति में निवेश (Auspicious Time to Buying Property) करने के लिए समय अनुकूल है।

धनु राशि: शनि का गोचर आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में आपको तरक्की मिलेगी (Success in Career as per birth chart) आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विदेश यात्रा का संयोग बनता नजर आ रहा है। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

लेकिन कुछ राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। जिसके बारे में हम आपको जल्द ही बताने वाले हैं।