Weekly Horoscope: जानिए आपके लिए क्या खास होगा इस नवरात्रि

नवरात्रि एक बेहद ही शुभ समय होता है। इस दौरान कुछ भी नया करने से सभी को अपार लाभ मिलता है, लेकिन कुछ भी करने से पहले आपको नवरात्रि साप्ताहिक राशिफल / Navratri Weekly Horoscope ज़रूर पढ़ना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आपका दिन कैसे जाने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय मिले-जुले प्रभावशाली रह सकता है। इस समय उच्च अधिकारियों के साथ हो सकती हैं काम के सिलसिले में लम्बी बातचीत। आपके राशि स्वामी देंगे आपको आपकी मेहनत का उचित परिणाम इसी के साथ नवरात्रि / Navratri के दौरान ही आपके कर्म क्षेत्र का स्वामी होगा मार्गी, जो आपको दिला सकता है आय प्राप्ति के नए अवसर।लम्बे समय से चले आ रहे अटकाव कुछ कम होंगे। इस नवरात्रि माता को लगाएं मालपुए का भोग जिसके कारण आपके जीवन में भी घुल जाएगी मिठास।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए इस नवरात्रि में मिलेंगे नए अवसर सप्तमस्थ शुक्र का केतु के साथ संबंध होने से कुछ विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी के सहयोग द्वारा काम में आने वाली रुकावट दूर होगी। आर्थिक क्षेत्र में जल्दबाजी से बचें। विवाह एवं प्रेम संबंधों में नया मोड़ देखने को मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का होना आपके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह भी उत्पन्न करने वाला होगा। इस नवरात्रि सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ करने से मिलेगी आपके जीवन में होगा सकारात्मक ऊर्जा का संचार।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध की स्थिति इस समय उच्च अवस्था में वक्री है। इस कारण यह समय आपके लिए नए मौके तो देगा लेकिन प्रयास थोड़े बढ़ सकते हैं। सफलता पाने का जबरदस्त मौका आपको इस समय पर मिल सकता है। धर्म स्थल की यात्रा के साथ-साथ परिवार के साथ मिलेगा मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर। आपको इस समय खुद को एक्टिव बना कर रखना चाहिए क्योंकि आने वाले कुछ दिन आपके लिए काफी खास हो सकते हैं। इस नवरात्रि माता को हरे रंग की वस्तु भेंट करना होगा आपके लिए लाभदायक।

कर्क राशि

आपके लिए यह नवरात्रि होगी कुछ विशेष क्योंकि इस समय आप कर सकते हैं अपनी पसंद की खरीदारी और प्राप्त कर सकते हैं कोई आकर्षक वस्तु। सत्ता पक्ष की ओर से आपको मिलेंगे नए मौके मौके। रिलेशनशिप में आप किसी से अचानक से मिल सकते हैं और उस व्यक्ति का आपके जीवन पर एक गहरा प्रभाव भी दिखाई देगा। विवाह संबंधों और प्रेम की शुरुआत के लिए यह समय हो सकता है कुछ बहुत ही बेहतर।

सिंह राशि

अब शुरुआत होगी कुछ नए काम की इसलिए चुनौतियों से निपटने के लिए आपको होना होगा तैयार, लापरवाही से बचना ही सही है। जितना अभ्यास करेंगे उतनी ही अच्छी स्थिति को पाएंगे। योजनाओं में आंशिक सफलता को पा सकते हैं लेकिन लम्बी दौड़ बनाए रखने के लिए जरूरी होगा अपने विरोधियों को भी साथ लेकर चलें। इस समय पर दुर्गा को गुड़हल का फूल अर्पित करना आपके लिए विजय का आशीर्वाद देने वाला होगा

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए इस नवरात्रि का समय अपने अधूरे काम को पूरा करने वाला होगा। कुछ चीजों में बदलाव अधिक होंगे। संघर्ष अधिक व सफलता थोड़ी कम हो सकती है, क्योंकि बुध की अस्त स्थिति और वक्री होना कई मामलों में सोच समझ कर आगे बढ़ने की नीतियों की ओर इशारा करता है। परेशानियों से मुक्ति के लिए चाहिए की आप इस नवरात्रि दुर्गा सप्तशती के एकादश अध्याय का पाठ अवश्य कीजिए। आपके काम सही दिशा को पाएंगे और आने वाला समय आर्थिक लाभ को दिलाने वाला होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस समय काम को लेकर अधिक व्यस्तता रह सकती है। पूर्व में किए हुए कामों से इस समय कुछ लाभ भी मिल सकता है। किसी के साथ जुड़ने का एहसास देगा ढेर सारी खुशियां। आप इस समय पा सकते हैं काम में तेजी। मांगलिक कार्यों के चलते आप खुद को काफी सकारात्मक पाएंगे। आपके लिए बाहरी लाभ का समय होगा।

आप ये भी पढ सकते है: इस शारदीय नवरात्रि के नौ दिन क्या करें और क्या न करें

वृश्चिक राशि

इस नवरात्रि अपने मानसिक चिंताओं से मुक्ति पाने का सबसे बेहतर मौका होगा आपके पास। आपके काम अब आगे बढ़ पाएंगे। किसी नए रिश्ते का आरंभ होगा और साथ ही अपनी पुरानी शंकाओं से मुक्ति पाने के लिए होगा सबसे सही समय। देवी दुर्गा आठवें स्वरूप का स्मरण नित्य करें व कन्याओं को सामर्थ्य अनुसार कुछ वस्तुओं का दान करना आपके भाग्य में आने वाली रुकावटों को दूर करने वाला होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह नवरात्रि कई नई संभावनाओं और लाभ को दिलाने वाली हो सकती है। इस समय आपके धन लाभ का स्वामी आपको कुछ राहत देगा। तनाव एवं चिंता रहेगी लेकिन आप अपनी कोशिशों से इस पर नियंत्रण कर पाएंगे। इस समय पर दुर्गा चण्डी स्त्रोत का पाठ करने से आपकी चिंताएं दूर होंगी।

मकर राशि

नवरात्रि का यह सप्ताह आपके राशि स्वामी को मार्गी स्थिति देने वाला होगा। इस समय पर आपके पास होंगे नए मौके और नए काम। कोई ऐसी परेशानी जो काफी समय से परेशान कर रही थी वो अब दूर होने वाली है। परिवार और काम दोनों स्थानों पर आप अपने लिए अच्छे मौके पाने में सफल भी होंगे जरूरी है की धैर्य बना कर रखें और चिड़चिड़ाहट से बचें। इस नवरात्रि दुर्गा / Durga Puja कवच का पाठ करें।

कुंभ राशि

खर्च अब कम हो सकते हैं कुछ और नए आय के स्त्रोत सामने होंगे। इस समय आपको मिलेगा कहीं लम्बी यात्रा पर जाने का मौका। कुछ आध्यात्मिक दृष्टिकोण को विस्तार मिलेगा। छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर कुछ ज्यादा ध्यान देंगे और किसी नए संस्थान पर जाने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। इस नवरात्रि पर कन्या पूजन से मिलेगी मानसिक चिंताओं से मुक्ति और स्वास्थ्य का लाभ

मीन राशि

यह समय लाएगा कुछ महत्वपूर्ण बदलाव। नौकरीपेशा लोगों को मिल सकता है अपने काम में आगे बढ़ने का मौका। कुछ मिलाजुला प्रभाव अभी भी आप पर होगा और व्यर्थ की चीजों पर ऊर्जा अधिक लग सकती है। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने से बचें। दांपत्य जीवन में सुखमय बनाने के लिए नवरात्रि के समय पर दुर्गा जी को अर्पित करें शृंगार।

आप हमारे वेबसाईट से दैनिक राशिफल / Daily Horoscope भी पढ सकते है।