You can connect Dr. Vinay Bajrangi through personal appointments, Telephonic, Skype, Video calls, Zoom meetings, etc.
दिवाली को सुख-समृद्धि और खुशहाली का त्योहार माना जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली के पर्व को माना जाता है खास। दिवाली के दिन भगवान गणेश के साथ माता लक्ष्मी पूजा / Lakshmi Puja का विधान है।
हिंदू पंचांग / Panchang के अनुसार, दिवाली 04 नवंबर 2021, दिन गुरुवार को है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार / Diwali Festival मनाया जाता है।
मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजा-अर्चना से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन का अभाव नहीं होता है।
इस दिवाली क्या है खास
1. खास है ग्रहों की स्थिति
दिवाली पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। 04 नवंबर को तुला और मकर राशि ग्रहों का खास संयोग देखने को मिलेगा।
इस दिन मकर राशि में 2 और तुला राशि में 4 ग्रहों की युति रहेगी। दिवाली के दिन वृषभ राशि में राहु, तुला राशि में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा।
वृश्चिक राशि में केतु, धनु राशि में शुक्र और मकर राशि में शनि और गुरु संचार करेंगे।
2. इन राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
दिवाली पर वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरस सकती है। इस दिन लक्ष्मी जी का विधि-विधान के साथ पूजन करना चाहिए और दान-पुण्य भी करना चाहिए।
मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने मंत्र का जाप करना चाहिए।
मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों को भगवान गणेश व शिव परिवार की पूजा करना उत्तम रहेगा।
दिवाली साप्ताहिक राशिफल / Weekly Horoscope देखने के लिए यहा क्लिक करे
Source URL: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2021/11/diwali-2021.html