Sharadiya Navratri 2021: शारदीय नवरात्रि पुजा उपासना का महत्वपूर्ण समय

7 अक्टूबर से शुरु होने वाले शारदीय नवरात्रों / Sharadiya Navratri के साथ आरंभ होता है देवी शक्ति की उपासना का पर्व. आश्विन मास के ये नवरात्र होते हैं बहुत ही खास। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 7 अक्टूबर 2021 को बृहस्पतिवार के दिन प्रात:काल 06:17 मिनट से आरंभ होगा और 07:07 तक रहेगा. माता का आगमन पालकी की सवारी पर होगा तथा माता की विदाई का वाहन हाथी होगा।

आश्विन घटस्थापना शुभ मुहूर्त समय


  • आश्विन घटस्थापना: बृहस्पतिवार, 7 अक्टूबर 2021

  • घटस्थापना मुहूर्त - 06:17 सुबह से 07:07 तक

  • घटस्थापना अवधि - 50 मिनट

  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 11:45 से 12:32 तक

  • अभिजित मुहूर्त अवधि - 47 मिनट



घटस्थापना मुहूर्त तिथि, नक्षत्र, योग


  • प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 06 अक्टूबर 2021 को 16:34

  • प्रतिपदा तिथि समाप्त - 07 अक्टूबर 2021 को 13:46

  • चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ - 06 अक्टूबर 2021 को 23:20

  • चित्रा नक्षत्र समाप्त - 07 अक्टूबर 2021 को 21:13

  • वैधृति योग प्रारम्भ - 07 अक्टूबर 2021 को 05:12

  • वैधृति योग समाप्त - 08 अक्टूबर 2021 को 01:40

दुर्गा के नव रुपों की उपासना ऎसे होगी फलदायी


7 अक्टूबर 2021: बृहस्पतिवार के दिन होगी माता के प्रथम रुप मां शैलपुत्री की पूजा। माता के इस रुप की पहले दिन की पूजा में रोली, चंदन, कुमकुम द्वारा माता का पूजन करना अत्यंत शुभदायी होता है. इस दिन "ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥"मंत्र जाप से करें माता को और प्रसन्न करे।



8 अक्टूबर 2021: शुक्रवार के दिन होगी माता के दूसरे रुप माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, तप का आचरण करने वाली मां ब्रह्मचारिणी की पूजा सात्विक भाव द्वारा करने से पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं. ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥ मंत्र जाप से करें



9 अक्टूबर 2021: शनिवार के दिन होगी माता के तीसरे रुप मां चंद्रघंटाचौथे रुप मां कुष्मांडा की पूजा। देवी के दो रुपों का पूजन एक ही दिन में संपन्न होगा. इस दिन "ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥: जप द्वारा माता चंद्रघंटा का स्मरण करने से मिलेगा तेज और "ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥"मंत्र का जाप दिलाएगा सभी संकटों से मुक्ति



10 अक्टूबर 2021: रविवार के दिन होगी माता के पांचवें स्वरुप मां स्कंदमाता की पूजा। इस दिन "ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥" मंत्र के जाप द्वारा मिलेगा संतान सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद।



11 अक्टूबर 2021: सोमवार के दिन होगी माता के छठे रुप मां कात्यायनी की पूजा। इस दिन "ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥: मंत्र के जाप द्वारा सभी विकार हो जाते हैं शांत और भय से मिलती है मुक्ति।



12 अक्टूबर 2021: मंगलवार के दिन होगी माता के सातवें रुप मां कालरात्रि की पूजा। इस दिन "ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥" मंत्र जाप द्वारा सिद्ध होती है सभी तंत्र साधना तथा शक्ति प्राप्ति का मिलता है आशीर्वाद।



13 अक्टूबर 2021: बुधवार के दिन होगी माता के आठवें रुप मां महागौरी की पूजा। इस दिन "ॐ देवी महागौर्यै नमः॥"मंत्र के जाप द्वारा मिलता है सुखमय जीवन।



14 अक्टूबर 2021: बृहस्पतिवार के दिन होगी माता के नवम रुप मां सिद्धिदात्री की पूजा इस दिन "ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नम:॥" मंत्र जाप व पूजा द्वारा सिद्धियों की प्राप्ति होती है और मिलता है सुखमय जीवन का आशीर्वाद।

अधिक जानकारी के लिऐ हमारे वेबसाईट पर जाऐ और नवरात्रि साप्ताहिक राशिफल पढे।