You can connect Dr. Vinay Bajrangi through personal appointments, Telephonic, Skype, Video calls, Zoom meetings, etc.
दीपावली का पर्व आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। वहीं दिवाली से पहले मनाया जाने वाला पर्व धनतेरस 2 नवंबर को है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस/Dhanteras को त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और यमराज की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी और घर के बर्तनों की खरीदारी करना सबसे शुभ माना जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें खरीदने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन की कोई कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदने से प्राप्त होता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद।
पीतल
जो लोग सोने-चांदी नहीं खरीद सकते वे लोगों आज के दिन पीतल के बर्तन खरीदें और उसमें कुछ मीठा या चावल के दाने डालकर लाइये। घर में किसी चीज़ से भरा हुआ पीतल का बर्तन लाना बड़ा ही अच्छा माना जाता है।
झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन झाड़ू को घर लाने से स्वयं मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। झाड़ू से हम अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और घर का सारा नकारात्मकता दूर करते हैं।
अक्षत
धनतेरस के दिन अक्षत यानी चावल को भी घर लाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि अन्न में चावल यानी कि अक्षत को सबसे शुभ माना जाता है। अक्षत का मतलब होता है धन संपत्ति में अनंत वृद्धि।
यह भी पढे: दिवाली का महत्व और ऐतिहासिकता / Importance of Diwali and its History
सोने-चांदी के सिक्के
धन वृद्धि के लिए धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी का चित्र बना हुआ सोने या चांदी का सिक्का खरीदें और लक्ष्मी पूजा पर लकड़ी के पाटे पर स्थापित करें। विधि-पूर्वक पूजा कर उसे घर या ऑफिस की तिजोरी में रख दें।
धनिया
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए और इसमें से कुछ दाने गमले में भी बो देने चाहिए।
लक्ष्मी पुजन विधि और समय कि अधिक जानकारी के लिऐ यहा क्लिक करे https://www.vinaybajrangi.com/blog-hindi/diwali-laxmi-ganesh-pujan/
दिवाली साप्ताहिक रशिफल/Weekly Rashifal देखने के लिऐ यहा क्लिक करे
Source URL: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2021/10/dhanteras-2021.html