Sun Transit: सूर्य का धनु राशि में गोचर से इन राशि को मिलने वाला करियर में Growth

Surya Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार है सूर्य राशि परिवर्तन कई मायने में खास। इस वर्ष का है यह अंतिम गोचर जो देकर जाएगा इन राशियों को लाभकारी परिणाम।

पंचांग / Panchang के अनुसार 16 दिसंबर 2021 को प्रातः 3 बजकर 28 मिनट पर सूर्य अपनी मित्र राशि धनु में प्रवेश करेंगे (Sun Enter in Sagittarius) और 14 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे विराजमान। इसके बाद सूर्य जाएंगे मकर राशि में जिसे मकर संक्रांति / Makar Sankranti भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किसे और कितना होगा लाभ।

मेष राशिफल: सूर्य आपके लिए शुभ फल लेकर आने वाला है। सूर्य का गोचर जॉब और बिजनेस (Job or Business Astrology) में दे सकता अच्छा परिणाम। घर परिवार और मान सम्मान में हो सकती है वृद्धि।


वृषभ राशिफल: मानसिक तनाव बना रह सकता है। कार्यों को समय पर पूर्ण करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ विवाद की स्थिति ना बनने दें।


मिथुन राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में कुछ नया करने की बन सकती है संभावना। धार्मिक कार्यों में रुचि हो सकती है बढ़ोतरी।


कर्क राशिफल: बड़े पदों पर बैठे लोगों का मिल सकता है सहयोग। ऑफिस में बॉस को प्रसन्न रखने में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, तो इसके लिए रहें हमेशा तैयार।


सिंह राशिफल: जॉब में प्रमोशन (Job Promotion Astrology) हो सकता है। धन के मामले में भी अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। छवि को लेकर हमेशा सतर्क रहें। पुराना रोग परेशान कर सकते हैं।


कन्या राशिफल: धन के मामले में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेविंग्स में आ सकती है समस्या। काम की अधिकता रहेगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।


तुला राशिफल: कार्य में शत्रुओं द्वारा रुकावट पैदा की जा सकती है। धन से जुड़े कार्यों को समय पर पूर्ण करने का करना होगा प्रयास। आपनी छवि करें मजबूत।


वृश्चिक राशिफल: गलत ढंग से धन प्राप्त करने का प्रयास न करें। कर्ज लेने के विचार से बनाएं दूरी। परिश्रम करें और प्रयास करें तनाव से जितना दूर रह सकते हैं, उतना दूर रहें।


धनु राशिफल: सूर्य का गोचर / Sun Transit आपकी ही राशि में गोचर से सबसे अधिक प्रभाव आपकी ही राशि पर पड़ेगा। जॉब में तरक्की की स्थिति भी बन रही है।


मकर राशिफल: आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो आपकी ही राशि में होंगे विराजमान। सूर्य का गोचर आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला होगा। क्रोध और अहंकार से दूरी बनाना होगा आपके लिए लाभकारी।


कुंभ राशिफल: आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। कोई रुका हुआ कार्य भी पूर्ण हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घूमने की भी योजना बना सकते हैं।


मीन राशिफल: सूर्य का गोचर आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आने वाला है। प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। नए संबंध बन सकते हैं। नेत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है। सावधान रहें!



यदि आप अन्य किसी गोचर के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें https://www.vinaybajrangi.com/hindi/planetary-transit.php

Source URL: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2021/12/sun-transit-growth.html