You can connect Dr. Vinay Bajrangi through personal appointments, Telephonic, Skype, Video calls, Zoom meetings, etc.
क्या रूठ कर चली गई है मां लक्ष्मी?
Diwali Special 2022: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर मां प्रसन्न रहती है। उस परिवार को धन-धान्य व संपत्ति से बढ़ देती हैं। अगर वे किसी से रुष्ट होकर चली जाए तो, उस परिवार को कंगाल और बीमारियों का घर बनते देर नहीं लगती। अगर आप भी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो इसका मतलब मां आपसे रूठी हुई हैं। ऐसे में आप वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी को दोबारा घर में आमंत्रित करने के लिए घर की इन 5 चीजों में तुरंत बदलाव कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे 5 चीजें कौन सी हैं
1. वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में रखें पिरामिड
वास्तु दोष/Vastu Dosh दूर करने के लिए आप घर में कुल 9 पिरामिड रखें। अगर आप इतने पिरामिड घर में नहीं रखना चाहते हैं तो, घर के जिस हिस्से में परिवार के लोग एक साथ मिलकर ज्यादा वक्त गुजारते हैं, वहां पर एक पिरामिड रख दें। ऐसा करने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होने लगता है।
2. घर के मंदिर में जरूर करें शंख की स्थापना
शास्त्रों के अनुसार जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना कर नियमित पूजा की जाती है, वहां मां लक्ष्मी स्थाई रूप से अपना आवास बना लेती हैं। शंख की स्थापना से घर में न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है बल्कि आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती है।
3. उत्तर दिशा में जरूर रखें घड़ा या सुराही
वास्तु शास्त्र/Vastu Shastra के अनुसार उत्तर दिशा को जल की दिशा माना जाता है। ऐसे में आपको पानी से भरा हुआ घड़ा उत्तर दिशा में जरूर रखना चाहिए और घड़ा का पानी रोजाना बदलना भी चाहिए। इस से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होती हैं।
4. घर के मंदिर में कर दें एकाक्षी नारियल की स्थापना
माना जाता है कि मां लक्ष्मी को नारियल बहुत प्रिय है और नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ज्यादा हो और धन ठहर न पा रहा हो तो घर के मंदिर में एकाक्षी नारियल की स्थापना करके उसकी नित्य पूजा करनी चाहिए, इस से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं।
5. मां लक्ष्मी को बांसुरी से बहुत लगाव
बांसुरी को भगवान विष्णु का प्रिय वाद्य यंत्र माना जाता है और मां लक्ष्मी को बांसुरी से बेहद लगाव है। ऐसे में आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए घर के मंदिर में चांदी की बांसुरी या लकड़ी से बनी बांसुरी भी घर में रख सकते हैं।
यदि आप वस्तु दोष या अन्य ज्योतिष उपाय प्राप्त करना चाहते है या दिवाली पुजा/Diwali Puja 2022 शुभ मुहुर्त/Auspicious Time जानना चाहते है तो आप यहा क्लिक करें।
Source: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2022/10/diwali-special-2022.html