New Year 2022 Vastu Tips: नए साल से पहले घर जरूर ले आएं ये 10 शुभ चीजें

New Year 2022 Vastu Tips: नया साल आने में अब करीब एक महीना बाकी है। हर किसी को वर्ष 2022 से ढेर सारी उम्मीदें हैं। हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसे तरक्की और धन समृद्धि मिले। ऐसे में आप घर में इन वस्तुओं को लाकर तरक्की और धन कमा सकते हैं।

ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन वस्तुओं से आएगी खुशहाली और सुख-समृद्धि आपके द्वार -

ठोस चांदी का हाथी: नए साल शुरू होने से पहले ले आए इसे अपने घर और पाएं इसकी चमत्कारी शक्तियों। बिजनेस और नौकरी (Job or Business Astrology) में मिलेगी सफलता और आपका परिवार रहेगा राहु केतु के बुरे प्रभाव से रहेंगे कोसो दूर।

धातु का कछुआ: बिना देर करे ले आए धातु के कछुए को अपने घर। कछुआ लाएं तो अच्छे धातु का लाएं वरना ना लाएं। चांदी, पीतल या कांसे का धातु हो सकता है शुभ। इसे उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

लाफिंग बुद्धा: नए साल के शुभ अवसर पर लाफिंग बुद्धा आपके घर में ला सकते हैं खुशियों की सौगात। इसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें। घर में इसके रहने से धन की कभी कमी नहीं रहती।

स्वास्तिक का चित्र: स्वास्तिक का चित्र घर में रखने से सभी मनोकामना होती है पूरी। पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और गणपति का माना जाता है प्रतीक। स्वास्तिक संस्कृत के 'सु' और 'अस्ति' से मिलकर बना हुआ है, जिसका अर्थ है, 'शुभ'। इसके घर में होने से परिवार, धन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कभी नहीं होती खत्म।

मोर पंख: मोरपंख को भी अत्यंत शुभ और चमत्कारिक माना गया है। मोरपंख को भाग्यवर्धक माना जाता है। ये भाग्य के मार्ग की सारी रुकावटें दूर कर देता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घर में मोरपंख का गुच्छा नहीं, बल्कि 1 से 3 ही मोर पंख रखने चाहिए।

गोमती चक्र: साधारण पत्थर की तरह दिखने वाला गोमती चक्र है बेहद चमत्कारी। गोमती नदी में मिलने के कारण इसे गोमती चक्र के नाम से जाना जाता है। गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती। इसे रखने का सबसे सटीक जगह सिंदूर का डिब्बी होता है। 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है।

लघु नारियल: लघु नारियलों को लपेटकर तिजोरी में रख और दिवाली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित करने से मां लक्ष्मी का आपके घर में होता है लंबे समय तक वास करती हैं। विसर्जित करने के पश्चात दूसरा नारियल तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।

मोती शंख: वैसे शंख तो ज्यादातर लोगों के घर में होगा, लेकिन दक्षिणावर्ती शंख तथा मोती का शंख का अलग ही महत्व है। मोती शंख थोड़ा चमकीला होता है। इस शंख का विधि-विधान से पूजन कर तिजोरी में रखा जाता है। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो घर, कार्यस्थल, व्यापार स्थल तथा भंडार में पैसा टिकने लगेगा।

तोते का चित्र या मूर्ति: वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाना पढ़ाई में बच्चों की रुचि को बढ़ाता है। इसके साथ-साथ स्मरण क्षमता में भी इजाफा करता है। तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु तथा सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता तथा सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता घर में स्थापित करने से होगा विशेष लाभ।

तुलसी या मनी प्लांट: नए साल (Horoscope 2022) के मौके पर घर में किसी भी तरह का इंडोर प्लांट लगाना शुभ साबित रहेगा। आप चाहें तो तुलसी या मनी प्लांट भी लेकर आ सकते हैं।

यदि आप ज्योतिष या वास्तु (Vastu for Home) के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या दैनिक राशिफल / Daily Horoscope पढना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।

Source URL: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2021/12/new-year-2022-vast-tips.html