Planetary Transit: दिसंबर में इन 4 बड़े ग्रहों का हो रहा है गोचर, इन 5 राशियों को होगा लाभ

साल 2021 अपने एग्जिट गेट पर खड़ा है। दिसंबर माह शुरू होते ही नव वर्ष 2022 / New Year 2022 के आगमन का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, साल का अंतिम महीना लोगों के जीवन में उथल-पुथल ला सकता है क्योंकि इस महीने में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन यानी गोचर कर रहे है। इस गोचर का सीधा असर इन पांच राशियों पर होगा।



गोचर करने वाले ग्रह -

दिसंबर माह में सबसे पहले 5 दिसंबर को मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर / Mars Transit in Scorpio होने जा रहा है।


इसके बाद 8 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश / Venus Enter in Capricorn करेंगे। 10 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर / Mercury Transit in Sagittarius हो रहा है।


इसके बाद 16 दिसंबर को सूर्य भी धनु राशि / Sun Enter in Sagittarius में पहुंच जाएंगे, जिससे बुधादित्य योग / Budhaditya Yoga बनेगा।


इसके बाद, 19 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में वक्री हो जाएंगे, यानी वह अपनी टेढ़ी चाल से चलना शुरू कर देंगे। बुध भी 29 दिसंबर को धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर / Mercury Transit in Capricorn करेंगे और फिर 30 दिसंबर को शुक्र वापस धनु राशि / Venus Enter in Sagittarius में वक्री हो जाएंगे।

इन पांच राशियों को मिल सकता है बंपर इनाम -

इस संयोजन से सभी राशियां होंगी प्रभावित लेकिन इन पांच राशियां को मिलने वाला है विशेष परिणाम।


मेष: मेष राशि / Aries Horoscope के लिए दिसंबर का महीना अति शुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों के लाभ भाव में गुरु विराजमान हैं, इसलिए करियर/Career और कारोबार दोनों में खुशखबरी मिलने की संभावना है। मन की इच्छाएं होंगी पूरी और पुराने विवाद का मिलेगा हल।


मिथुन: आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यात्राओं का बन रहा है योग। भाग्य का हो सकता उदय, जिससे निजी जीवन और ऑफिस में परिस्थितियां हो सकती है आपके अनुकूल। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।


सिंह: कारोबार में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव का हो सकता है समाधान। सामाजिक स्तर पर भी हो सकती है मान-सम्मान की प्राप्ति।


धनु: इस महीने काम की व्यस्तता कर सकती है आपको परेशान, लेकिन आपके द्वारा किए गए कार्यों से मिलने वाले हैं शुभ परिणाम। पारिवारिक जीवन में भी सुखद परिणाम आपको मिलेंगे।


कुंभ: मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि कहीं पैसे का निवेश किया था तो उससे भी आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। किसी करीबी रिश्तेदार से भी धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।


यदि आपको इस विषय में अधिक जानकारी चाहिए तो इस लिंक पर क्लिक करे और इस विषय के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें

Source URL: https://vinaybajrangidham.blogspot.com/2021/11/planetary-transit-4-5.html