Hindi Paryayvachi Shabd
जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक या पर्यायवाची शब्द कहते है या किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची पर्यायवाची कहते हैं। अत: पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा । हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द हमें मिल जाते हैं।
पत्थर के पर्यायवाची शब्द -प्रस्तर, पाहन पाषाण, उपल।
पानी के पर्यायवाची शब्द— जल, वारि, नीर, तोय, सलिल, अंबु,
आकाश पर्यायवाची शब्द— व्योम, शून्य, गगन, अम्बर, आसमान, अंतरिक्ष, नभ,, धौ, अनंत
हवा पर्यायवाची — पवन, वायु, समीर, अनिल, वात, मरुत्, पवमान, बयार, प्रकंपन, समी
साँप — सर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग।
जंगल — वन, कानन, बीहड़, विटप, विपिन।
घर — गृह, सदन, आवास, आलय, गेह, निवास, निलय, मंदिर।
अमृत — सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक
असुर — राक्षस, दैत्य, दानव, निशाचर, दनुज, यातुधान, निशिचर, रजनीचर।
अग्नि — आग, अनल, पावक, वह्नि।
अश्व — घोड़ा, हय, तुरंग, वाजी, घोटक, सैंधव।
आकाश — गगन, नभ, आसमान, व्योम, अंबर, धौ, अंतरिक्ष, अनंत
आँख — नेत्र, दृग, नयन, लोचन, चक्षु, अक्षि, अंबक, दृष्टि, विलोचन।
इच्छा — आकांक्षा, चाह, अभिलाषा, कामना, ईप्सा, मनोरथ, स्पृहा, ईहा, वांछा।
इंद्र — सुरेश, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर, सुरपति, मघवा, वासव, महेंद्र।
ईश्वर — प्रभु, परमेश्वर, भगवान, परमात्मा।
कमल — जलज, पंकज, सरोज, राजीव, अरविन्द, नीरज।
गरमी — ग्रीष्म, ताप, निदाघ, ऊष्मा।
गृह — घर, निकेतन, भवन, आलय,निवास, गेह, सदन, आगार, आयतन, आवास, निलय, धाम।
गंगा — सुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी, भागीरथी।
चंद्र — चाँद, चंद्रमा, विधु, शशि, राकेश, हिमांशु, सुधांशु, सुधाकर, सुधाधर, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति,मृगांक, कलानिधि।
जल — वारि, पानी, नीर, सलिल, तोय, उदक, अंबु, जीवन, पय, अमृत, मेघपुष्प।
नदी — सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, आपगा, निम्नगा, कूलंकषा।
पवन — वायु, समीर, हवा, अनिल।
पत्नी — भार्या, दारा, अर्धांगनी, वामा, गृहिणी, बहू, वधू, कलत्र, प्राणप्रिया
पुत्र — बेटा, सुत, तनय, आत्मज, जनज, लड़का, तनुज।
पुत्री — बेटी, सुता, तनया, आत्मजा, दुहिता, नंदिनी, तनुजा।