गढ़वाली में वैसे तो कुछ प्रचिलित शब्द है प्रश्नवाचकों के तौर पर उपयोग होने के लिए ,पर फिर भी उनमें क्षेत्रीय अंतर आ ही जाता है इसीलिए उन सभी की सूची यहाँ दी जा रही है उनके हिंदी पर्याय के साथ,ध्यान रहे कि क्रमवार सबसे प्रचिलित शब्द सबसे पहले है :

  • क्यों : किलै /क्यो

  • कब : कैबेर/कैबर/कब

  • कैसे : कन/ कनकै/कन्क्वै

  • कितने : कतका/कतुक/कतना

  • कौन : को

  • कहाँ : कख

  • किसलिए : किलै

  • किधर : कनै/कन्है

  • वाक्य प्रयोग :

  • आपका नाम क्या है ?

  • तुमर नौ क्या च ?

  • आप कहाँ रहते हैं ?

  • तुम कख रह्न्दो ?

  • आप कैसे जाते हो ?

  • तुम कनकै जंदो ?

  • वो कौन है ?

  • वो को च ?

  • तू कब सोयेगा ?

  • तु कैबेर सेल ?

  • कितने आदमी थे ?

  • कतका आदिम छा ?