आध्यात्मिक कायाकल्प

अध्यात्म द्वारा दैनिक जीवन के प्रश्नों के समाधान

Refinement of Personality Through Spirituality

Answers to the questions of day-to-day life through Spirituality

पाठ्यक्रम 620110 - आध्यात्मिक पद्धतियों का ज्ञान-विज्ञान (आत्मिक उत्थान हेतु)

(परम पूज्य गुरुदेव, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा दिए गए उद्बोधनों पर आधारित पाठ्यक्रम) (स्व-शिक्षण पाठ्यक्रम Self-Learning Course)

शांतिकुंज में ॠषि परम्परा की स्थापना

साधना के लिए अनुकूल वातावरण

परम पूज्य गुरुदेव, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा दिया गया उद्बोधन

यहाँ दिए गए उद्बोधन (.mp3 फाइल) को सुनें, एवं उस पर आधारित प्रश्नोत्तरी को हल करें

प्रश्नोत्तरी नीचे दी गई है

प्रश्नोत्तरी

1. बम्बई वाला _____ जो उस जमीन में पैदा होता है, दूसरी जगह नहीं हो सकता।

2. ब्रह्मकमल, जो कि _____ ने _____ से आग्रह किया था कि तुम ब्रह्मकमल ला कर के दो।

3. उत्तराखंड में जहाँ _____ है, उसके आगे तपोवन के नजदीक ये ब्रह्मकमल होता है।

4. आप वहाँ से ले आवें _____ ब्रह्मकमल के, अपने घर बोना चाहें तो हो सकता है? ना, वहाँ नहीं हो सकता। जगह की अपनी महत्ता होती है।

5. हिमालय की अपनी महत्ता है। सारे _____ ने वहीं निवास किया था।

6. बड़ी सामर्थ्यवान, बड़ी _____ भूमि है।

7. गंगा का किनारा - गंगा, गंगा अपनी _____ शक्तियों को भरे हुए पड़ी है; न केवल उसके पीने के पानी में है, कि जहाँ हो कर के बहती है वहाँ का वातावरण भी कुछ विशेष रूप से होता है।

8. सप्तॠषियों की भूमि जहाँ सातों ॠषियों ने, जो अभी भी ऊपर आसमान में दिखाई पड़ते हैं, उनकी जो भूमि है, सप्तॠषि भूमि, वो भी वहीं है जहाँ आपका ये _____ बना हुआ है।

9. हमने आपकी भावनाओं को स्मरण दिलाने के लिए ये भी बना दिया है, हिमालय का मंदिर बना दिया है। हिमालय का मंदिर कहीं नहीं मिलेगा आपको। ये _____ हिमालय है।

10. एकलव्य ने द्रोणाचार्य का _____ बना लिया था।

11. समस्त देवालय हिमालय का मंदिर कहीं था नहीं, ॠषियों की _____ थी नहीं, तो वो हमने, ये एक बड़ा अभाव था भारतवर्ष का, वो दूर किया है, ताकि _____ की दृष्टि से कोई आदमी आना चाहे, हम आना चाहें, आप आना चाहें, तो इस स्थान पर एक बड़ा भारी महत्त्वपूर्ण लाभ उठा सकें, इसीलिए ये बनाया गया है - मुनासिब जगह पर मुनासिब काम।

12. हिमालय के उन _____ का स्मरण दिलाने के लिए हमने ये कोशिश की है कि जो उन्होंने काम किए थे उनको समेट कर के थोड़ा-थोड़ा, पूरा न सही, थोड़ा-थोड़ा काम करें तो अच्छा होगा, और हमने वो किया है।

13. _____ का और _____ का, लिख तो हम नहीं सके, पर हमने अनुवाद किया है, _____ का अनुवाद किया है।

14. पातंजलि ने _____ किया था गुप्तकाशी में रह कर के।

15. उन्होंने यज्ञ के सम्बन्ध में _____ की थी, यज्ञ से किस तरीके से मनुष्यों के शारीरिक और मानसिक रोगों का _____ होना संभव है।

16. भागीरथ ने हिमालय पर तप किया था, और तप कर के _____ की गंगा को लाए थे।

17. _____ के पास जो गौरीकुंड है, गौरीकुंड के पास एक शिला है, जिसका नाम भागीरथ शिला है, वहाँ बैठ कर के एक अनुष्ठान हमने भी किया था एक साल का, और हम भी _____ गंगा को लाए हैं।

18. दिमाग बदलने के लिए विचार-क्रांति की दृष्टि से हम लगभग वही काम करते हैं, जो कि परशुराम जी ने _____ को ले के किया था।

19. चरक ॠषि एक प्राचीनकाल में हुए हैं जिन्होंने _____ के संबंध में तलाशियाँ की थी, खोज की थी, और उनका स्थान कहाँ था, केदारनाथ के पास।

20. लेकिन फूलों की घाटी कभी आपका देखने का मन हो तो आप केदारनाथ जाना, और, और गोमुख से आगे _____ में जाना।

21. _____ उत्तरकाशी में हुए थे और उत्तरकाशी में आरण्यक था।

22. यहाँ हमने _____ और आरण्यक दोनों ही चलाने की कोशिश की है।

23. कार्यकर्त्ताओं को संगीत की शिक्षा, व्याख्यानों की शिक्षा, समाज सेवा की शिक्षा, _____ की शिक्षा, ये सारी शिक्षाएं यहाँ दी जाती हैं।

24. इस जमाने में _____ के लिए संगीत बेहद आवश्यक है।

25. वशिष्ठ जी का तो नाम आपने सुना है न? उन्होंने _____ और धर्म, धर्म और _____ दोनों को मिलाया था।

26. _____ साल के करीब हम दिन और रात, राजनीति में हम रहे हैं और _____ को ऊँचा उठाने के लिए, और अंग्रेजों को भगाने के लिए, देश की आजादी के लिए हमने काम किया है।

27. आपने _____ का नाम सुना है न, जिन्होंने चारों धाम बनाए थे।

28. हम भी यहीं बैठे रहे हैं और हमने _____ धाम, गायत्री के धाम _____, और धाम थोड़े-थोड़े से हैं।

29. आपने _____ ॠषि का नाम सुना है? वो यहीं रहते थे हिमालय पर लक्ष्मण झूला के पास। _____ के फल खा कर के ही उन्होंने जिंदगी काट डाली, क्योंकि वो जानते थे कि जैसा खाए अन्न वैसा बने मन।

30. हमारा भी आहार ऐसा ही रहा है। आपको मालूम है न, _____ के, _____ के ऊपर कितने दिन तक रहे हैं।

31. सूत और शौनक, ये भी ॠषि थे, कहाँ थे हिमालय पर, कौन सी जगह _____

32. पुराने समय के ज़माने के तो अट्ठारह पुराण अट्ठारह समय पर लिखे गए थे। हमने एक _____ ही बना दिया है नया।

33. हर्षवर्धन थे जिन्होंने हर की पौड़ी पर बैठकर के अपना सर्वस्व दान किया था और उसी से _____ का विश्वविद्यालय बनाया गया था।

34. कणाद ॠषि विज्ञान को और _____ को मिलाने के लिए कोशिश किया करते थे। उन्होंने _____ के संबंध में, और औरों के संबंध में बहुत सारी खोजें की हैं। ये अपना केवल विज्ञान और अध्यात्म को मिलाने की कोशिश करता है।

35. बुद्ध का नाम सुना है न आपने? धर्म चक्र प्रवर्तन के लिए उनके कितने शिष्य थे, जो आकर के अपना समय समय पर _____ किया करते थे, उपासनाएं करते थे।

36. धर्म चक्र को प्रवर्तन करने के लिए, पहिए को _____ के लिए, प्रज्ञा चक्र को घुमाने के लिए यहाँ बुद्ध का जैसा क्रियाकलाप आप शांतिकुंज में पाएंगे।

37. आर्यभट्ट ने भी इस हिमालय में ही तप किया है और उन्होंने _____ , ग्रहों की और _____ की विद्या को खोज कर के, किस तरीके से ग्रह-नक्षत्र घूमते हैं तो पृथ्वी पर क्या असर पड़ता है, और पृथ्वी के निवासियों के लिए क्या-क्या असर पड़ता है, ये सारी-की-सारी खोज आर्यभट्ट ने अपने जमाने में इसी हिमालय में की थी।

38. नागार्जुन ॠषि थे, उन्होंने _____ की खोजबीन की थी।

39. _____ ॠषि ने मंत्र विद्या को पारंगत किया था और उन्हीं की वजह से राजा दशरथ के चार बच्चे पैदा हुए।

40. मंत्र विद्या के बारे में, _____ के बारे में हम कोशिश करते हैं। दोनों नवरात्रियों में यहाँ अनुष्ठान कराते हैं।

41. हिमालय केवल ॠषियों की भूमि नहीं है, _____ की भूमि भी है। उसको _____ भी कहा गया है।

42. हमने एक छोटी पुस्तक भी छापी है रंगीन, जिसमें इन सब स्थानों का, हिमालय की बताने की कोशिश की है कि ये कहाँ हैं। ये _____ प्रयाग हैं हिमालय में, पाँच काशियाँ हैं हिमालय में, पाँच सरोवर हैं हिमालय में, चार धाम हैं।

43. चार धाम कौन से - बद्रीनाथ, केदारनाथ, _____, यमुनोत्री। चार धाम ये भी कहलाते हैं। ये सारे के सारे पुनीततम स्थान जिसमें बने हुए हैं उसका हमने मंदिर भी बनाया है, और उससे आपका _____ जोड़ने की ये बीच की कड़ी है।

44. सीढ़ी का पहला पाँव जहाँ रखा जाता है ऊपर चढ़ने के लिए, तो पहले पांव को हम मुख्य मानते हैं। इसको देहर कहते हैं। ये देहर है, इसीलिए _____ इसका नाम रखा गया है यहाँ पहाड़ों पर जाने के लिए।

45. ऐसा पुनीत स्थान आपके जीवन में कहीं-न-कहीं जुड़ा रहना चाहिए। हमको जिंदगी भर में _____ बार हमारे गुरु ने एक-एक वर्ष के लिए बुलाया, बैटरी चार्ज करने के लिए।

46. तीर्थयात्रा का जब कभी मौका मिले, आप यहाँ शांतिकुंज में आने की कोशिश कीजिये जहाँ सारे _____ की परम्परा है, जहाँ _____ की सारी विशेषताएँ को हमने एकत्रित करके रखा है।

47. आप का कभी मन हो कि _____ ने जो सीखा था, उसको चल कर के हम भी सीखें, तो यहाँ _____ दिवसीय शिविर भी होते हैं, एक महीने के शिविर भी होते हैं।