आध्यात्मिक कायाकल्प

अध्यात्म द्वारा दैनिक जीवन के प्रश्नों के समाधान

Refinement of Personality Through Spirituality

Answers to the questions of day-to-day life through Spirituality

पाठ्यक्रम 620110 - आध्यात्मिक पद्धतियों का ज्ञान-विज्ञान (आत्मिक उत्थान हेतु)

(परम पूज्य गुरुदेव, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा दिए गए उद्बोधनों पर आधारित पाठ्यक्रम) (स्व-शिक्षण पाठ्यक्रम Self-Learning Course)

प्रज्ञायोग की साधना

परम पूज्य गुरुदेव, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा दिया गया उद्बोधन

यहाँ दिए गए उद्बोधन (.mp3 फाइल) को सुनें, एवं उस पर आधारित प्रश्नोत्तरी को हल करें

प्रश्नोत्तरी नीचे दी गई है

प्रश्नोत्तरी

1. यह समय इस तरह का है कि इसमें _____ छाया हुआ है। सब जगह आस्थाएं कमजोर पड़ गईं।

2. गायत्री को _____ कहा गया है। सरस्वती, काली और लक्ष्मी इसी के भीतर आ जाती हैं। ब्रह्मा, विष्णु, महेश इसी के अंतर्गत आ जाते हैं।

3. अब यही _____, आद्यशक्ति गायत्री के रूप में नया अवतार ग्रहण कर रही है, _____ को निवारण करने के लिए।

4. रावण को मारने के लिए सीता जी की ज़रूरत थी, सारे _____ ने अपना रक्त एक घड़े में बंद किया।

5. भगवान सबको _____ मानते हैं। आप भी उसमें शामिल हैं।

6. क्या करना पड़ेगा? इसका नाम _____ रखा है हमने, क्योंकि इसमें कई चीज़े शुमार हैं, इसलिए _____ की साधना हम सब लोगों को करनी चाहिए।

7. प्रज्ञायोग का पहला चरण ये है - आप चारपाई पर इसे करें, चारपाई पर पड़े हुए जब सबेरे उठें, तो उठने से पहले, जमीन पर _____ रखने से पहले, आप यह _____ करें कि हमारा नया _____ हुआ, और आज हम नया जन्म ले रहे हैं।

8. रात को जब आप सोएं, आप समझिए कि आज का दिन, आज का जन्म खतम हुआ, और आज की, की बातों की _____ कीजिए।

9. अगर आपका मन शुद्ध है, शरीर शुद्ध है, जीवन शुद्ध है, आजीविका शुद्ध है, तो समझना चाहिए कि आपकी _____ की शुरुआत हो गई।

10. आपका मन भी गन्दा है, आपका शरीर भी गन्दा है, आपकी कमाई भी गन्दी है, आपके विचार भी गंदे हैं, तो आप समझिये कि आप चिह्न पूजा कर रहे हैं, उसका _____ नहीं मिलेगा।

11. इन सब क्रियाओं का मतलब ये होता है कि हम अपने मन को, अपने _____ को, अपनी वाणी को, और अपनी क्रियाओं को, और अपने _____ को, और अपनी इंद्रियों को, सबको _____ बना रहे हैं, पवित्र बना रहे हैं।

12. इसी तरीके से जो आप सारे शरीर के ऊपर जल छिड़कते हैं, तीन बार, तीन बार आचमन करते हैं, उसका भी यह है कि हमारे मन, वचन और कर्म _____ ही श्रेष्ठ बनेंगे।

13. देव _____ किसका? भगवान का। भगवान तो निराकार हैं। भगवान निराकार हैं, लेकिन पूजा के समय पर उनको _____ बनाया जाता है।

14. चित्र जो आपने _____ का रखा हो, उसके सामने पाँच चीजों से पूजन किया जाता है।

15. जल एक, _____ दो, धूप तीन, और पुष्प चार, और नैवेद्य पाँच।

16. जल _____ होता है, प्रवाहित, प्रवाही होता है। आपको _____ होना चाहिए। जल के समान _____ होना चाहिए।

17. अक्षत का अर्थ ये है कि आप जो कमाते हैं उसमें से एक अंश _____ के लिए लगाइए।

18. फूल कैसा कोमल होता है? कैसा सुन्दर होता है? आपका जीवन कैसा सुन्दर होना चाहिए, कैसा कोमल होना चाहिए, और भगवान के _____ पर चढ़ना चाहिए।

19. मीठी चीज़ें खिलानी चाहिए, इसका अर्थ ये होता है कि आपका, आपकी _____, आपका _____, सब ऐसा हो जिसमें मिठास ही मिठास भरी हुई हो।

20. इस तरीके से देव पूजन में पाँच चीजों का मतलब ये होता है कि हम _____ शिक्षा ग्रहण करें इनसे। यह नहीं है कि भगवान को इनकी _____ है।

21. भगवान के लिए नहीं हैं, बल्कि अपनी याद्.दाश्त को सही करने के लिए, और अपनी _____ क्रिया को नाप-तौल करने के लिए, उसका मापदंड रखने के लिए जो क्रम है उसके लिए देव पूजन।

22. जप कितना करना चाहिए? किसका करना चाहिए? गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए, क्योंकि _____ की देवी वही है।

23. _____ तो कम से कम करनी चाहिए, ज्यादा बन सके तो आप ज्यादा कर लीजिए।

24. _____ के लिए एक। अपना जीवात्मा नित्य संशोधन हो, इसके लिए, रगड़ के लिए।

25. वातावरण का _____ करने के लिए, सारा-का-सारा वातावरण कैसा गंदा हो रहा है, इसकी सफाई करने के लिए माला एक।

26. जो हम और आप मिल के काम कर रहे हैं, जो हमारा _____ है, जो प्रज्ञा अभियान है, इसकी सफलता के लिए एक।

27. _____ किसका करना चाहिए? सविता का। _____ का जो देवता है, सविता है। सविता कौन? प्रात:काल का सूर्य।

28. सविता का ध्यान सबके लिए है, _____ है। मुसलमान धर्म में, _____ धर्म में, सब जगह प्रकाश के रूप में भगवान का प्रतीक प्रकाश माना गया है।

29. शरीर में सविता की किरणें प्रवेश करती हैं तो आपको _____ काम करने की प्रेरणा देती हैं, बल देती हैं।

30. आपके अंतःकरण को _____ से भर देती हैं। मष्तिष्क को को _____ से भर देती हैं।

31. जो आपने जल रखा था, उस जल को सूर्य के _____ चढ़ाते हैं। ये किस काम के लिए चढ़ाते हैं? ये _____ है।

32. समर्पण के चिह्न क्या हैं? कैसे मानें समर्पण किया है किसी को कि नहीं? _____ अपना बाँटना, और _____ को बँटाना।

33. जल चढ़ाएं और साथ-साथ में ये भावना करें कि भगवान को, अर्थात भगवान के _____ को हम अपने _____ को बाँटेंगे।

34. हमारे पास जो _____ है, ये जल के रूप में भगवान के चरणों पर गिरे और फैल करके सारे वातावरण में फैल जाए - ये भावना, ये भावना सूर्यार्घ्य की है।

35. रविवार के दिन या _____ के दिन, दो में से कोई एक दिन चुन लीजिये।

36. एक दिन आपको _____ का अभ्यास करना चाहिए। अपने को आपको तपाने का। तपाने से ईंटें _____ हो जाती हैं। तपाने से सोना _____ हो जाता है।

37. _____ और _____ दोनों दोनों चीजों को त्याग करने का अर्थ ये है कि आपने _____ पर विजय प्राप्त कर ली।

38. आप फिर पेट के लिए _____, फिर आप _____ के लिए भोजन नहीं करेंगे।

39. _____ जो हमारी है, इससे हम उच्चारण करते हैं। उच्चारण करते हैं तो समझ सोच के उच्चारण नहीं करते। किससे हमको क्या _____ है?

40. एक एक _____ को समझ-सोचकर के बोलना चाहिए। इस अभ्यास के लिए हमको मौन धारण करने की ज़रूरत है। _____ का मौन रखिए आप।

41. मौन भी एक _____ है। हम आजकल मौन का अभ्यास करते हैं। इससे पहले भी ॠषियों ने मौन के अभ्यास किए हैं। वाणी से, वाणी का मौन का अभ्यास करने से वाणी में _____ आती है।

42. _____ को पुनीत करने के लिए आपको अस्वाद का अभ्यास करना चाहिए।

43. वास्तव में ब्रह्मचर्य जो खंडित होता है, आदमी की _____ से होता है।

44. कोई गन्दा विचार आपके दिमाग में आए तो उसके ठीक _____ विचार शुरू कर दीजिए।

45. ब्रह्मचर्य वास्तव में अपने विचारों पर _____ करने की विद्या है।

46. यहाँ आने से पहले हम अखण्ड ज्योति कार्यालय में जितने समय तक रहे हैं, हमने _____ रुपए महीने में अपना वो समय काटा है। _____ साल के करीब हम अखण्ड ज्योति कार्यालय में रहे हैं।

47. पैसे के ऊपर आपका _____ नहीं है और मनचाहे जिस तरीके से पैसा खर्च करते हैं, तो फिर आपके अंदर नब्बे बुराइयाँ पैदा हो जाएंगी।

48. विनोबा ने इतनी लंबी यात्रा भी कर ली, और उसके साथ-साथ में पढ़ने-लिखने का भी काम जारी रखा उन्होंने - _____ भाषाओं के विद्वान थे।

49. जितने भी संसार में महापुरुष हुए हैं, उन्होंने अपने समय को, काल को _____ से बांध के रखा।

50. विचार जिस काम में लगना चाहिए उसी काम अगर आप लगाएं तो आप _____ हो सकते हैं, कलाकार हो सकते हैं, साहित्यकार हो सकते हैं।

51. जितने भी संसार में सफल _____ के मनुष्य हुए हैं, उन्होंने अपने विचारों पे कंट्रोल करना सीखा है।

52. अपने काम को अपने उसका, _____ का प्रश्न बना कर के सारे मन को उसी में लगा रहने दीजिए।

53. सविता का ध्यान करेंगे गायत्री माता के साथ-साथ में - सविता आपको _____ दें, ज्ञान दें, बुद्धि दें।