हिंदी - Hindi - ヒンディー語 - 印地语 - 印地文 - Хинди - 힌디어 - اللغة الهندية - زبان هندی
✰हिंदी भाषा पूरे भारत में बोली जाती है। पर प्रथम भाषा के रूप में हिंदी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और अंडमान निकोबार में बोली जाती है।
✰हिंदी भारत की राजभाषा है।
✰चीनी भाषा के बाद हिंदी विश्व में सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी को 60 करोड़ (मिलियन) से अधिक लोग बोलते हैं।
✰हिंदी शब्द का जन्म सिन्धु नाम की एक नदी से हुआ है। ईरान के लोग सिन्धु को हिंदु और सिंध (भारत) को हिंद कहते थे। पुराने समय में ईरान में भारत को हिंद और वहाँ के लोगों और उनकी भाषा को हिंदी कहते थे।
✰हिंदी कई बोलियों और भाषाओं का मिला-जुला रूप है।
✰हिंदी के दूसरे नाम / शैलियाँ – खड़ीबोली, हिन्दवी, हिंदुस्तानी, उर्दू, रेखता, दक्खिनी
✰हिंदी भारतीय-युरोपीय भाषा परिवार की सदस्य है।