स्काउटिंग (Scouting) या बालचरी एक आन्दोलन है जिसमें बच्चों से बड़ो तक के उच्च् कोटि की नैतिकता व योग्यता का विकास किया जाता है। स्काउटिंग आन्दोलन के जनक राबर्ट स्टिफैंस स्मिथ बैडन पावेल थे। भारत स्काउटिंग 1913 में ऐनी बेसेन्ट द्वारा प्रारम्भ करायी थी। अब भारत स्काउट व गाइड संस्था है।
स्काउट एवं गाइड आंदोलन वर्ष 1908 में ब्रिटेन में सर बेडेन पॉवेल द्वारा आरम्भ किया गया।
भारत में स्काउटिंग की शुरुआत वर्ष 1909 में हुई तथा वर्ष 1911 में भारत में गाइडिंग की शुरुआत हुई।
1928 में स्थापित गर्ल गाइड्स तथा गर्ल स्काउट्स के विश्व संगठन में भारत ने एक संस्थापक सदस्य की भूमिका निभाई।
भारत में ‘भारत स्काउट्स एंड गाइड्स’ राष्ट्रीय स्काउटिंग एवं गाइडिंग संगठन है।
इसकी स्थापना 7 नवम्बर, 1950 को स्वतंत्र भारत में की गई। इसलिए भारत में 7 नवम्बर को स्काउट गाइड स्थापना दिवस के रूप में मानते हैं.
इसमें ब्रिटिश भारत में मौजूद सभी स्काउट एवं गाइड संगठनों को सम्मिलित किया गया। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
बाद में 15 अगस्त, 1951 को आल इंडिया गर्ल गाइड्स एसोसिएशन को भी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन में शामिल किया गया.