हिंदी दिवस (१४ सितंबर) की आप सभी को हार्दिक शुभ कामनाएं |
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बालोद्यान आयोजित एवं प्रायोजित सर्वप्रथम एवं एकमेव विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता (वर्ष ९ - २०२४) के परिणाम घोषित करते हुए बालोद्यान को अतीव हर्ष हो रहा है | #VHVBP2024
आभार - श्रीमान अनुराग अवस्थी (वाचा वर्ग प्रथम पुरस्कार प्रायोजक), श्रीमती प्रज्ञा पुराणिक (वाचा वर्ग तृतीय पुरस्कार प्रायोजक) एवं श्रीमती विनिता हुल्यालकर (वाणी वर्ग तृतीय पुरस्कार प्रायोजक)
प्रथम पुरस्कार - $१०० (रु. ८,०००), द्वितीय पुरस्कार - $७५ - (रु. ६,०००), तृतीय पुरस्कार - $५० (रु. ४,०००), और एक दर्शक-प्रिय पुरस्कार - $२५ (रु. २,०००)
विश्व के २० विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता के लिए अपने भाषण भेजे | सभी प्रतियोगियों का हार्दिक अभिनंदन|
वाचा समूह (आयु ७ से १० वर्ष ) :
प्रथम - झील मनोज कुमट, द्वितीय - अनन्या महावीर सागावकर, तृतीय - वेदांत अंबरीश मिश्रा, दर्शक-प्रिय - अनन्या महावीर सागावकर
वाणी समूह (आयु ११ से १४ वर्ष) :
प्रथम - युग मनोज कुमट, द्वितीय - अंजिका अवस्थी, तृतीय - मनस्वी महावीर सागावकर , दर्शक-प्रिय - युग मनोज कुमट
विचार समूह (आयु १५ से १८ वर्ष - केवल चार प्रेवेशिकाएँ आने के कारण तृतीय पुरस्कार नहीं दिया गया है |) :
प्रथम - काजल साह, द्वितीय - श्रुतिका बबन देवकर, दर्शक-प्रिय - काजल साह
सभी भाषण देखें - VHVBP 2024 Hindi entries
प्रतियोगिता के आयोजन में मदद करने के लिए बालोद्यान संस्था परमात्मा, सभी अभिभावकों, शिक्षकों, निर्णायकों (परिचय नीचे), पुरस्कार प्रायोजकों के, एवम् प्रो. श्री पुनम सिंगवी जी की आभारी है |