विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता - २०२१ (वर्ष ६)  

विश्व की सब से पहली विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता 

 आयोजक एवं प्रायोजक - बालोद्यान

www.balodyan.com

प्रतियोगिता के परिणाम  

 नियम और मार्गदर्शिका के लिए आगे देखें : 

यदि आप इस प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार प्रायोजित करना चाहते हैं, तो कृपया संपर्क करें -vidya@balodyan.com अथवा १-८४७-५३७-४७१० (लैंडलाइन).

इस प्रतियोगिता की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए आप के सहकार्य का अनुरोध है | आप के सुझावों का स्वागत है |

फेसबुक या ट्वीटर पर इस की जानकारी देने / खोजने के लिए #VHVBP2021 का प्रयोग करें | हमें पसंद करें - http://www.facebook.com/vishvahindivideobhaashanpratiyogitaa

नमस्ते | छठी विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए बालोद्यान को अतीव हर्ष हो रहा है| बोल-चाल में हिंदी के उपयोग को बढ़ाना, यह बालोद्यान-आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है | इस प्रतियोगिता के लिए प्रवेशिकाएँ २अगस्त, २०२ (भारतीय मानक समय) तक आमंत्रित हैं |

प्रवेशिकाएँ अब दर्शक-मतदान के लिए खुली हैं | यहाँ भाषण देखें : https://sites.google.com/balodyan.com/balodyan/vishva-hindi-video-bhaashan-pratiyogitaa/vhvbp-2021/VHVBP-2021-Entries-Hindi , एवम् अपनी पसंद जताएँ | 

 बालोद्यान की छठी विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता के नियम -

१) यह प्रतियोगिता तीन आयु-समूहों में होगी : ७-१० वर्षों का आयु-वर्ग (वाचा) , आ) ११-१४ वर्षों का आयु-वर्ग (वाणी), इ) १५-१८ वर्षों का आयु-वर्ग (विचार)

२) प्रतियोगिता का विषय - कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा का मेरा अनुभव  

३) हर वर्ग में - प्रथम पुरस्कार - $१०० (रू.७,५००), द्वितीय पुरस्कार - $७५ (रू.५,५००), तृतीय पुरस्कार - $५० (रू.३,५००), और एक दर्शक-प्रिय पुरस्कार - $२५ (रू.१,५००) | नए प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रतियोगिता के भूतपूर्व प्रथम पुरस्कार विजेताओं का विचार केवल दर्शक-प्रिय पुरस्कार के लिए ही किया जाएगा |

४) इस प्रतियोगिता में सहभागी होने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है |

५) यह प्रतियोगिता विश्व में सभी देशों के नागरिकों के लिए खुली है |

६) हर प्रतियोगी से केवल एक ही प्रवेशिका स्वीकार की जाएगी |

७) भाषण की अवधि - अधिकतम तीन मिनट | इस से लंबे भाषण को अयोग्य ठहराया जाएगा | आयोजकों का निर्णय इस विषय में अंतिम होगा |

८) केवल हिंदी भाषा के भाषण ही इस प्रतियोगिता में स्वीकार्य हैं | अन्य भाषी शब्द, जिन का उपयोग हिंदी में सामान्यतः किया जाता है, उन का उपयोग स्वीकार्य है |

९) द्वेषप्रवर्तक, हिंसाप्रेरक, अभद्र, अपमानजनक, विषय से असंबंधित भाषण इस प्रतियोगिता के लिए अयोग्य / अस्वीकार्य होंगे | आयोजकों का निर्णय इस विषय में अंतिम होगा |

१०) भाषण केवल एक ही व्यक्ति को देना है, यह दो व्यक्तियों के बीच के वार्तालाप का रूप नहीं ले सकता है |

११) प्रतियोगियों को उनकी जन्म तिथि (जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल के रिकार्ड) का एक नोटरी प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए यादृच्छिकता से (रैंडमली) कहा जा सकता है |

१२) सभी प्रतियोगी अपने भाषण को वीडियो के रूप में रिकार्ड कर कर यूट्यूब पर अपलोड करेंगे | आप के जीमेल खाते के जरिए इसे यूट्यूब पर आसानी से, और मुफ़्त में चढ़ा सकते हैं |

१३) यूट्यूब पर अपने वीडियो का शीर्षक इस प्रकार से रखें : VHVBP2021 - प्रतियोगी का पूरा नाम

१४) अपने भाषण को आप घर, विद्यालय, खेल का मैदान, उद्यान, आदि किन्हीं भी जगहों पर रिकार्ड कर कर फिर उन्हें एक वीडियो में जोड़ सकते हैं |अपने भाषण में आप चित्रों जैसी किसी भी सामग्री का उपयोग कर सकते हैं |

१५) अपने भाषण को रिकार्ड कर कर यूट्यूब पर चढ़ाने के बाद आप उस की श्रृंखला (लिंक) को "सार्वजनिक" या "अप्रत्याशित" रूप में हमें इस प्रवेशिका द्वारा भेजें (गूगल क्रोम में इसे खोलें |) :  https://forms.gle/tQpzdAfyotedrpAE7

१६) इस प्रतियोगिता में आप के भाषण के वीडियो प्रस्तुत करने की क्रिया से आप इस वीडियो के सभी अधिकार बालोद्यान को हस्तांतरित कर रहे हैं | 

१७) सभी वैध प्रयोजनों (जैसे कि, शिक्षा, संवर्धन, भरती, अर्थार्जन, आदि) के लिए इस वीडियो का उपयोग करने का अधिकार बालोद्यान का होगा |

१८) सभी प्रवेशिकाएँ दर्शकों के मतदान के लिए खुली रहेगी | 

१९) हर समूह में तीन/चार निर्णायक भाषा, भाषण शैली, भाषण के मुद्दे, स्मरणशक्ति, भाषण का अनोखापन, आदि के आधार पर पुरस्कार घोषित करेंगे, और उन का निर्णय अंतिम रहेगा |  जिस भाषण को सब से अधिक दर्शकों के प्रिय-संकेत (लाईक) मिलेंगे, उसे "दर्शक-प्रिय" पुरस्कार मिलेगा |

२०) हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में १४ सितंबर, २०२१ को विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे | विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी, २०२२ तक ये पुरस्कार वितरित किए जायेंगे | भारतवासी पुरस्कार विजेता को पुरस्कार रुपैयों में और अन्य देशों में पुरस्कार डॉलर में "पेपाल", "चेस क्विक पे", या "चेक" द्वारा दिया जाएगा |

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें - vidya@balodyan.com अथवा १-८४७-५३७-४७१०.

भाषण के लिए मार्गदर्शिका : 

१) कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा का आप का  व्यक्तिगत अनुभव क्या  है  ?

२) ऑनलाइन शिक्षा के क्या लाभ हैं ? क्या हानियाँ हैं  ?

३) आगे चलते हुए आप ऑनलाइन पढ़ना चाहेंगे या प्रत्यक्ष विद्यालय / महाविद्यालय में जा कर ? क्यों? 

४) इन सारे मुद्दों पर बोलना आवश्यक नहीं है | आप के विचार के अनुरूप जो आप को ठीक लगे, उस संबंध में आप बोल सकते हैं |

५) आप के इस भाषण - वीडियो बनाने में आप की मदद करने के लिए आप किसे धन्यवाद देंगे ?