हिंदी दिवस (१४ सितंबर) की आप सभी को हार्दिक शुभ कामनाएं |
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बालोद्यान आयोजित एवं प्रायोजित सर्वप्रथम एवं एकमेव विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता (वर्ष १० - २०२५) के परिणाम घोषित करते हुए बालोद्यान को अतीव हर्ष हो रहा है | #VHVBP2025
आभार - श्रीमती प्रज्ञा पुराणिक (वाचा वर्ग तृतीय पुरस्कार प्रायोजक) एवं श्रीमती विनिता हुल्यालकर (वाणी वर्ग तृतीय पुरस्कार प्रायोजक)
प्रथम पुरस्कार - $१०० (रु. ८,५००), द्वितीय पुरस्कार - $७५ - (रु. ६,५००), तृतीय पुरस्कार - $५० (रु. ४,५००), और एक दर्शक-प्रिय पुरस्कार - $२५ (रु. २,५००)
विश्व के १६ विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता के लिए अपने भाषण भेजे | सभी प्रतियोगियों का हार्दिक अभिनंदन|
वाचा समूह (आयु ७ से १० वर्ष ) :
प्रथम - अनन्या महावीर सागावकर, द्वितीय - वेदांत अंबरीश मिश्रा, तृतीय - अर्हम रवि आचलिया, दर्शक-प्रिय - झील मनोज कुमट (इस समूह में पूर्व प्रथम पारितोषिक विजेता) |
वाणी समूह (आयु ११ से १४ वर्ष) :
प्रथम - मनस्वी महावीर सागावकर, द्वितीय - लक्ष्मी अजय केशिया, तृतीय - अनुष्का मदन गुप्ता , दर्शक-प्रिय - मनस्वी महावीर सागावकर
विचार समूह (आयु १५ से १८ वर्ष - केवल एक प्रेवेशिका आने के कारण यह प्रवेशिका वाणी समूह में जोड़ ली गयी है |)
सभी भाषण देखें - VHVBP 2025 Hindi entries
प्रतियोगिता के आयोजन में मदद करने के लिए बालोद्यान संस्था परमात्मा, सभी अभिभावकों, शिक्षकों, निर्णायकों (परिचय नीचे), पुरस्कार प्रायोजकों के, एवम् प्रो. श्री पुनम सिंगवी जी की आभारी है |