GOOGLE

अगर आप सीधे शब्दों में किसी से पूछें कि गूगल क्या है, वो आपको यहीं कहेगा कि ये एक सर्च इंजन है यानि एक ऐसा साधन है जिससे इन्टरनेट पर मौजूद किसी भी शब्द के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं पर असल में गूगल सर्च इंजन, Google Inc. मल्टी-नेशनल कंपनी के अनेकों उत्पादों में से एक उत्पाद है जो आपको किसी भी विषय में जानकारी हासिल करने में मदद करता है. ये आपको सिर्फ किसी भी विषय में जानकारी हासिल करने में ही नहीं बल्कि क्लाउड कंप्यूटिंग, सर्च, सॉफ्टवेर डाउनलोड इत्यादि के लिए समर्थ बनाता है. गूगल आज एक ऐसा शब्द बन चुका है जो अपने आप में ही अपना मतलब है.

फुल फॉर्म ऑफ़ गूगल ( Full Form of Google ) :

G             -              Global

O             -              Organization

O             -              of Oriented

G             -              Group

L              -              Language of

E              -              Earth



गूगल की खोज (The Discovery Of Google):-

गूगल की खोज स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र “लेर्री पेज” और “सरजरी ब्रिन” ने की थी, जो वहां पी. एच. डी. के छात्र थे. ये दोनों कुल मिलाकर गूगल के करीब 14% शेयर के मालिक हैं और उसकी 56 प्रतिशत स्टॉक होल्डिंग पॉवर के भी मालिक हैं. गूगल कंपनी के कई और उत्पाद हैं जैसे जी-मेल, गूगल ड्राइव, गूगल प्ले स्टोर, गूगल मैप्स इत्यादि.   


गूगल क्या है


नाम एक, काम अनेक (The Benefits of Google) :

सोचिये कि कल आपके ऑफिस का पहला दिन है, आपकी कंपनी के डायरेक्टर ने आपको रिज्यूम और कवर लैटर के साथ आने को कहा जिसका मतलब ही आपकी समझ से बाहर है और इतनी डिग्री हासिल करने के बावजूद एक स्नातकोत्तर ( Graduate ) पुरुष का किसी से कवर लैटर के सन्दर्भ में पूछना क्या शोभा देगा? बस नाम भर से बेईज्जती महसूस होने लगती है वहीँ दूसरी और अगर आप अपने फोन या कंप्यूटर पर इन्टरनेट पर गूगल सर्च इंजन में जाकर इस शब्द को टाइप करें, इसके अर्थ के साथ-साथ एक कवर लैटर को बनाने तक की जानकारी आपकी कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगी. सोचिये कि आपके बच्चे को स्कूल में साइंस प्रोजेक्ट जमा करवाना है और वो इसमें आपकी मदद मांगे, मिटटी के माधो की तरह अपनी बीवी की तरफ इशारे करने से बेहतर है अपने फोन या कंप्यूटर में गूगल सर्च इंजन की मदद लें.

गूगल महज जानकारी हासिल करने का नहीं बल्कि पैसे कमाने का भी एक जरिया (Google And Money Making) :

गूगल की कमाई का ज्यादातर हिस्सा “ऐड वर्ड्स” यानी एक ऐसे माध्यम से होता है जिस से गूगल अपने प्रदर्शित रिजल्ट्स के आस-पास विज्ञापन प्रदर्शित करके पैसे कमाता है. आज के वक्त में गूगल से जुड़ कर जाने कितने ही उद्यमी पैसे कमा रहे हैं और इसीलिए ये महज जानकारी हासिल करने का ही नहीं बल्कि पैसे कमाने का भी एक अचूक जरिया बनता जा रहा है.


गूगल सर्च इंजन की लोकप्रियता (Popularity Of Google Search Engine) :

जितनी लोकप्रियता गूगल कंपनी की है, उतना ही लोकप्रिय है गूगल का सर्च इंजन. जे हाँ गूगल सर्च इंजन पर हर रोज लगभग 3 बिलियन सर्च किये जाते हैं और लोग इसे बाकी सभी सर्च इंजन के मुकाबले ज्यादा पहचानते हैं. सत्रह साल पहले 4 सितम्बर 1998 को स्थापित की गई गूगल कंपनी आज पूरे विश्व में अपनी ही तरह का एक मुकाम हासिल कर चुकी है और लगभग 59,976 से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करती है.



गूगल या किसी भी अन्य सर्च इंजन के बारे में अधिक जानने के लिए आप तुरंत नीचे कमेंट कर जानकारी हासिल कर सकते हो.

          COMMANT BOX <--- CLICK