P3 समूह का 2022 का प्रथम कवि सम्मेलन 1 जनवरी 2022 को नव वर्ष के काव्यात्मक स्वागत के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के संचालक P3 समूह के संस्थापक प्रो. (डॉ.) प्रसन्नांशु ने किया। साथ ही साथ राइट साइट नामक साहित्यिक संस्था ने streamyard के प्लेटफॉर्म पर इस के आयोजन में सहयोग किया। राइट साइट के संयोजक श्री जलज कुमार अनुपम ने इस कार्यक्रम को संभावनाओं से भरा बताया।
इस कार्यक्रम में अनेक विषयों हिंदी, मैथिली और अंग्रेजी में कविताएं पढ़ी गईं। काव्य गोष्ठी में प्रेम, आशा, निराशा, भगवत भक्ति, श्रृंगार, पुराने वर्ष की चुनौतियों, और नए वर्ष से उम्मीदों से लेकर, नवारंभ और नववर्ष के स्वागत तक की चर्चा कविताओं के माध्यम से हुई।
इस कार्यक्रम में काव्यपाठ करने वाले कवियों में सर्वश्री, प्रशांत प्रियदर्शी, मुकेश निरुला, डॉ. पूजा कौशिक, और तरुणा पुंडीर और डॉ. प्रसन्नांशु रहे। डॉ. पवन कुमार सिंह और डॉ. अर्जुन ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम P3 समूह और राइट साइट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।