•कीचन बहोत बड़ा नहीं बनाना चाहिए की जिससे स्टाफ साफ-सफाई मे आलस करने लगे|
किचन का वोशीग एरिया
वोशिंग एरिया के ऊपर कही स्लेब ना डाले, रूफ करे और कुछ फाईबर के पतरे डाले|
जीससे वोशिंग एरिया में धुप आती रहे, परीणाम स्वरूप ईतनी दुर्गंध न आये और चीकनापन न रहे|
धोए हुए बरतन अपने आप सुख जाए|
रसोई घर मे खाना पकाने के लिए इंडक्शन कुकिंग का इस्तेमाल :
इंडक्शन कुकिंग से रसोई
इंडक्शन कुकिंग से रोटी पकाना
इंडक्शन कुकिंग से दाल, राइस, सब्जी इत्यादि पकाना
Induction रसोई के फायदे :
इंडक्शन कुकिंग के प्रमुख फायदे (Benefits of Induction Cooking):
💰 ऊर्जा कुशल और किफायती (Energy Efficient): इसमें गर्मी का नुकसान बहुत कम होता है क्योंकि केवल बर्तन गर्म होता है, आसपास की हवा नहीं जिस से रसोई घर मे गेस या अन्य की तुलना गर्मी काम होती है । यह ऊर्जा बचाता है और बिजली का बिल कम कर सकता है।
🛡️ सुरक्षा (Safety): इंडक्शन कुकटॉप की सतह गर्म नहीं होती है, जिससे जलने का खतरा बहुत कम हो जाता है। अगर बर्तन नहीं है, तो यह चालू नहीं होता।
✨ आसान सफाई (Easy Cleaning): चूल्हा ठंडा रहने के कारण, गिरा हुआ खाना या तेल उस पर चिपकता नहीं है, जिसे आसानी से पोंछा जा सकता है।
❄️ ठंडा और आरामदायक रसोई घर (Cool Kitchen): यह आस-पास की हवा को गर्म नहीं करता, जिससे गर्मियों में भी रसोईघर ठंडा और आरामदायक रहता है।
⏱️ सटीक नियंत्रण (Precise Control): इसमें तापमान को तुरंत और सटीक रूप से कम या ज्यादा किया जा सकता है, जिससे खाना जलने का डर नहीं रहता।
खाने का स्वाद बेहतर होगा रोटी, भाखरी इत्यादि बहोत ही स्वादिष्ट बनते है ।
हम यहा पर रोटी सीधा तवे पर शेकते है, ओर दो परत वाली बनाते है । बाद मे उसको चार हिस्सों मे काट कर अलग कर देते है । यह रोटी लंबे समय तक नरम ओर मुलायम रहेती है । ऐसे रोटी बनाने से सिर्फ 2-3 लोग मिलकर भी 200-250 लोगों के लिए रोटी बना लेते है ।
गैस बिल में बचत | पहेले हर मास 17 से 18 गेस की सिलेंडर की खपत होती थी उसके बदले अब सिर्फ 4-5 सिलेंडर से काम चल जाता है |
केंद्र में 100 kw का सोलर पैनल लगाया है : इस परियोजना पर लगभग 27 लाख रुपये का व्यय हुआ है। यह निवेश लगभग पाँच वर्षों में अपनी लागत की भरपाई कर देगा। इसके उपरांत अगले 20 वर्षों तक विद्युत उत्पादन लगभग निःशुल्क प्राप्त होता रहेगा, जिससे दीर्घकालिक आर्थिक लाभ सुनिश्चित होगा।
- केंद्र मे 500 स्ट्रीट लाइट।
- 300 रूम के लाइट-पंखे ।
- रोज का 200-250 लोगों खाना बनाना ।
यह सब सोलर मे से बनती बिजली से ही चलता है ।
बिजली का बिल करीब करीब Zero हो जाता है । बिजली के यूनिट सर प्लस होते है ।