यह प्रेम कहानी एक छोटे से गांव में रहने वाले एक लड़के की है, जो अपने नजदीक के गांव में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। वह दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे पर उन्हें पता था की उनके इस रिश्ते को उनके घरवाले कभी नहीं मानेंगे। लड़का एक गरीब घर का लड़का था और लड़की एक बड़े जमींदार की बेटी थी। दोनों की हैसियत में काफी फर्क था पर वो कहते हैं ना की प्यार कभी हैसियत देखकर नहीं किया जाता। लड़का कभी कभी लड़की से मिलने चोरी छुपे उसके गांव जाया करता था। वहां तालाब के किनारे बैठ कर दोनों अपनी शादी के सपने को सच करने की बात करते थे। चोरी छुपे मिलना उनकी मजबूरी थी क्योंकि गांव में अक्सर ऐसे रिश्तों पर हमेशा सवाल उठते हैं और गांव के लोग हमेशा यही चाहते हैं की उनके बच्चों की शादी उनके कास्ट के अंदर ही हो ना कि उससे बाहर। और लड़के और लड़की की कास्ट भी अलग अलग थी इसलिए उन्हें इस बात का भी डर रहता था।
बेवजह कई बार लड़के का घर से दूसरे गांव में जाना उसके पापा को थोड़ा अजीब लगता था की यह किस लिए दूसरे गांव में जाता है। तो एक दिन अपने शक को दूर करने के लिए उसके पापा ने पता लगाने की कोशिश की और अगली बार लड़का जब लड़की से मिलने उसके गांव गया तो लड़के के पापा ने अपने घर के बगल के एक लड़के को उसके पीछे भेज दिया। जब लड़का दूसरे गांव पहुंचा तो पीछा करते हुए वह लड़का भी वहां पहुंच गया। उसने देखा वह तो उसी गांव के एक जमींदार की बेटी से मिलता है और उसके साथ गले लग रहा है। यह सब देख कर वह लड़का वहां से चला गया और लड़के के पापा को यह सारी बात बता दी। जैसे ही थोड़े समय बाद लड़का घर पहुंचा तो उसके पापा ने उससे पूछा की तुम उस गांव में क्या कर रहे थे। तो लड़के ने कहा कुछ नहीं पापा मैं तो अपने फ्रेंड से मिलने गया था। उसके मुंह से झूठ सुनते ही उसके पापा ने गुस्से में आकर उसको एक थप्पड़ मारा और कहा की फ्रेंड से मिलने गए थे या फिर आशिक़ करने गए थे।
मैंने तुम्हें आज उस गांव के जमींदार की बेटी के साथ देखा था। क्या कर रहे थे तुम उसके साथ? तुम्हें जरा भी शर्म नहीं आई की अपने मां बाप का नाम तुम इस कदर डुबा रहे हो। अगर उस लड़की के घरवालों को यह बात पता चल गई तो तुम्हारे हाथ पैर तोड़ देंगे। लड़के ने अपनी गलती मान ली और उसने अपने पापा से कहा की मुझे माफ कर दीजिए। मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई। मुझे आपको यह बात पहले ही बता देनी चाहिए थी की मैं उस लड़की से बहुत प्यार करता हूं और मैं उसके बिना नहीं जी सकता। यह सुनते ही उसके पापा ने कहा की बेटा देखो यह बात तुम्हें भी पता है की वह हमसे हैसियत में कितने बड़े हैं और वह तुम्हारे इस रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारेंगे। इसलिए बेहतर यही होगा की तुम उसे भूल जाओ। अपने पापा की यह बात सुनकर लड़का काफी मायूस हो गया और पुरी तरह से टूट गया। अब लड़के ने लड़की के पास फोन करना बंद कर दिया। वह उस लड़की से मिलने भी नहीं जाता था। फिर लड़की ने लड़के के पास फोन किया। लेकिन लड़के ने उसका फोन नहीं उठाया। लड़की ने बहुत बार फोन किया लेकिन लड़के ने एक बार भी फोन नहीं उठाया। लड़की बहुत परेशान हो गई और सोचने लगी की कुछ दिनों से लड़का उससे बात क्यों नहीं कर रहा है और ना ही उससे मिलने आ रहा है। कुछ दिन बीत जाने के बाद लड़की को और टेंशन होने लगी।
लड़का अब उसका फोन भी नहीं उठा रहा था। तो लड़की ना चाहते हुए भी क्या हुआ यह बात जानने के लिए वह लड़के से मिलने उसके गांव की तरफ निकल पड़ी। जब वह रास्ते में लड़के के घर के तरफ जा रही थी तभी अचानक लड़की को रास्ते में ही वह लड़का दिख गया। लेकिन लड़के ने उसे नहीं देखा क्योंकि वह भी उसी रास्ते से अपने घर की तरफ जा रहा था। लड़की उसके पीछे थोड़ी दूरी पर चल रही थी। लड़की ने उसको आवाज दिया। लड़के ने मुड़ कर देखा। लड़की उसके पास आई और उसे गले लगा कर रोने लगी। रो रो कर उसका बुरा हाल हो गया और उसने लड़के से कहा कि तुम फोन क्यों नहीं उठा रहे हो और ना ही मुझसे मिलने आ रहे हो। पता है मैं कितनी परेशान हो गई थी कि कहीं तुम्हें कुछ हो तो नहीं गया। पर शुक्र है तुम ठीक हो। इतने में लड़के ने लड़की से कहा चुप हो जाओ। लड़के ने लड़की को अपनी सारी बात बताई की उसके पापा को पता चल गया है और उन्होंने हमें एक दूसरे को भूल जाने को कहा है। फिर लड़की ने लड़के से कहा की तुम्हारा प्यार क्या इतना ही सच्चा था की एक मुसीबत आने पर तुम हमारे प्यार को भूल जाओगे।
अगर मुसीबत आई है तो हम दोनों मिल कर ठीक करेंगे। मैं आज ही अपने पापा से तुम्हारी बात करूंगी की हम एक दूसरे को कितना चाहते हैं। फिर लड़के ने लड़की से कहा नहीं तुम ऐसा नहीं करोगी। मैं नहीं चाहता की तुम अपने घरवालों के सामने शर्मिंदा हो और उनका भी दिल दुखे। इसलिए बेहतर यही होगा की अब हम एक दूसरे को भूल जाएं और अब तुम फोन मत करना क्योंकि मैं तुम्हारा फोन नहीं उठाऊंगा तो तुम्हें भी तकलीफ होगी इसलिए अब फोन मत करना। इतना कहकर लड़का वहां से चला गया। पर वह मन ही मन बहुत रो रहा था की उसका इतने सालो का प्यार अब खत्म हो जाएगा। लड़की भी रोते हुए अपने घर चली गई। पर लड़की ने लड़के की बात को ना मानते हुए अपने पापा से अपने रिश्ते के बारे में बता दिया कि मैं उस लड़के से बहुत प्यार करती हूं। यह सुनकर लड़की के पापा ने उस पर बहुत गुस्सा किया। इस बात पर नहीं कि उसने प्यार किया बल्कि इस बात पर कि उसने एक गरीब घर के लड़के से प्यार किया। उसके पापा कहते हैं, चाहे तुम जियो या मरो, पर तुम्हारी शादी उससे कभी नहीं होगी। तुम्हें हैसियत देख कर प्यार करना चाहिए था। अगर तुम्हारी शादी उस लड़के से होगी तो हमारी पूरे गांव में बेइज्जती हो जाएगी और मैं यह जीते जी कभी नहीं होने दूंगा। लड़की के लाख कहने के बाद भी उसके पापा उसकी बात नहीं माने और उन्होंने लड़की का फोन भी ले लिया और लड़की का घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया। कुछ दिन और बीत गया। लड़की के पापा ने उसकी शादी अपने ही कास्ट के एक अमीर लड़के के साथ पक्की कर दी।
लड़की इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी और अपनी बेइज्जती के डर से उसके पापा ने यह फैसला मजबूरन लिया। लड़की की शादी की खबर सुनकर लड़के को बहुत तकलीफ हो रही थी और वह बहुत दुखी हो गया। वक्त गुजर रहा था और वह दिन आ गया जब लड़की की शादी को होने में सिर्फ कुछ दिन ही रह गए थे। लड़की पूरी तरह से टूट चुकी थी पर लड़की को यह भी पता था कि लड़के के दिल में आज भी उसके लिए प्यार जिंदा है। वह लड़का अभी भी उससे प्यार करता है। फिर लड़की ने ठान लिया कि वह जीएगी तो उसी लड़के के साथ और मरेगी तो उसी लड़के के साथ और इसी इरादे के साथ वो अपनी मम्मी के फोन से लड़के के पास कॉल करती है। लड़का फोन उठा लेता है क्योंकि उसे पता नहीं होता है की वो फोन वही लड़की कर रही है। लड़की ने रोते हुए लड़के से कहा मेरा फोन पापा ने ले लिया है। यह मम्मी का नंबर है। जानते हो यह लोग मेरी शादी कहीं और करवा रहे है, लेकिन मुझे किसी और से शादी नहीं करनी। मुझे सिर्फ तुम्हारे साथ रहना है। तुम चलो हम कहीं भाग चलते हैं। लड़का कहता है नहीं, हम नहीं भाग सकते और अब ऐसा लगता है की हम कभी एक भी नहीं हो पाएंगे। इतना कहकर लड़का भी रोने लगा। फिर लड़की कहती है ठीक है अगर तुम भी मेरे साथ नहीं रहना चाहते हो तो अब मुझे नहीं जीना। मैं मर जाती हूं। लड़का कहता है नहीं, ऐसा मत बोलो। लेकिन लड़की नहीं मानती है। वह कहती है, तुम खुश रहना। अपना ध्यान रखना और कभी रोना मत। मेरे मरने के बाद भी नहीं।
लड़के ने उसे बहुत समझाया। लेकिन लड़की नहीं मानी। फिर कुछ देर तक लड़के ने सोचा। और फिर उसे भी समझ आ गया की वह लड़की उससे बहुत प्यार करती है। फिर लड़के ने हिम्मत करके कहा ठीक है तुम आ जाओ, हम भाग चलते हैं। लड़की कहती है सच कह रहे हो। लड़का कहता है हां तुम आ जाओ, मैं तुम्हारे गांव के रास्ते पर तुम्हारा इंतजार करूंगा। फिर लड़की अपने घर के पिछले रास्ते से भाग गई। लेकिन वह अपने घर से थोड़ी ही दूर जा पाई थी। तभी उसके घरवालों को यह बात पता चल गई और लड़की को उसके घरवालों ने पकड़ लिया। लड़की को घर वापस लाने के बाद उसके पापा ने कहा मेरी बात कान खोलकर सुन लो। अगर दोबारा तुमने उसके साथ भागने की कोशिश की तो उस लड़के को जान से मार देंगे। तुम्हें क्या हमारी इज्जत का कोई परवाह नहीं। तुम्हें शादी वही करनी पड़ेगी, जहाँ हम बोलेंगे। फिर लड़की को उसके पापा ने एक रूम में बंद कर दिया। लड़की बहुत रो रही थी। उसे बहुत दर्द हो रहा था। लड़की की मम्मी लड़की के कमरे में गई और लड़की को समझाते हुए उन्होंने कहा दो ही दिन रह गए हैं शादी को। और तुम ऐसा करोगी तो हमारी कितनी बदनामी होगी।
तुम मान जाओ शादी कर लो। लड़की की मम्मी भी रोने लगी और वह रोते हुए बोली तुम्हें मेरी कसम है, मान जाओ। अगर तुम नहीं मानी तो मैं भी मर जाऊंगी। क्या तुम मुझे मरा हुआ देखना चाहती हो? और क्या तुम चाहती हो कि तुम्हारे पापा उस लड़के के साथ कुछ बुरा करें? फिर लड़की और रोने लगी और रोते हुए कहती है, नहीं, उसके साथ कुछ गलत मत करना। उसकी कोई गलती नहीं है। आप लोग जहां बोलोगे मैं शादी कर लूंगी, लेकिन उसे कुछ मत करना। और इधर लड़का भी लड़की का इंतजार कर रहा था। इंतजार करते करते कई घंटे बीत गए थे लेकिन लड़की नहीं आई। वो आती भी कैसे वो तो रूम में बंद थी और यह बात लड़के को पता भी नहीं था। लड़की के पास तो फोन भी नहीं था की वह लड़के को बताती। जब इंतजार करते करते रात हो गई तो लड़का भी अपनी आंखों में आंसू लिए अपने घर चला गया और पूरी रात फोन को हाथ में लेकर रोता रहा। इसी उम्मीद में की लड़की उसके पास फोन करेगी लेकिन लड़की का फोन नहीं आया और दो दिन बाद लड़की की शादी हो गई जहां उसके घरवाले चाहते थे और लड़के को कभी पता ही नहीं चला की जो लड़की उसके साथ भागने को तैयार थी वह किसी और के साथ शादी के लिए कैसे तैयार हो गई। लेकिन यह तो लड़की को ही पता था की उसने लड़के की जान बचाने के लिए किसी और से शादी की और फिर उनका प्यार उनकी कहानी अधूरी रह गई। यह धर्म, कास्ट, गरीबी के चक्कर में न जाने कितने प्रेमी अलग हो जाते हैं। पता नहीं यह समाज वाले या घर वाले क्यों नहीं समझते हैं उनके प्यार को। खैर आप कमेंट में जरूर लिखिएगा आपको यह कहानी कैसी लगी।
यह कहानी उस लड़के की है जिसके साथ बहुत गलत किया गया। लड़के के कॉलेज का आखिरी साल चल रहा था। फाइनल ईयर में पढ़ने वाला लड़का अपने ही क्लासमेट की एक लड़की से प्यार करता था। फाइनल ईयर में पहुंच जाने के बाद भी लड़के ने अभी तक लड़की से अपने प्यार का इजहार नहीं किया था। क्लासमेट होने की वजह से लड़के और लड़की में बातचीत तो होती थी, लेकिन सिर्फ जरूरत भर की। लड़की को जब कोई काम होता था तभी वह लड़के से बात करती थी। लड़का बहुत ही शांत स्वभाव का था। कॉलेज में भी उसके बहुत कम ही फ्रेंड थे। लड़की को लेकर उसके मन में क्या फीलिंग है, यह भी पूरे कॉलेज में सिर्फ उसके एक फ्रेंड को ही पता था। लड़के का फ्रेंड अक्सर लड़के से कहता था कि तुम लड़की से अपने दिल की बात क्यों नहीं बोल देते। अब कॉलेज खत्म होने में कुछ ही महीने बचे थे और एक दिन लड़के के फ्रेंड ने फिर से लड़के से कहा अब कुछ महीनों में हमारा कॉलेज खत्म हो जाएगा और अगर तुमने अभी लड़की को अपने दिल की बात नहीं बताई तो फिर कभी नहीं बोल पाओगे।
अपने फ्रेंड की यह बात सुनकर लड़का भी इस बारे में सोचने लगा और एक दिन लड़का बड़ी हिम्मत करके लड़की के पास गया और बोला मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूं। लड़की ने कहा हां बोलो। लड़का थोड़ा डरा हुआ सा धीमी आवाज में बोला मैं तुमसे प्यार करता हूं। लड़की ने कहा क्या? फिर लड़के ने कहा, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। लेकिन काफी दिनों से मैं तुमसे यह बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। जब से मैंने तुम्हें देखा है और जाना है, तब से तुम मेरी दुनिया बन गई हो। फिर लड़की ने कहा, तुम पागल हो गए हो क्या? तुम होश में तो हो ना। यह सब क्या बोल रहे हो तुम? लड़के ने कहा, हां, मैं तुमसे अपने दिल की बात कह रहा हूं। यह सच है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। लेकिन लड़की उसके प्यार को एक्सेप्ट नहीं कर सकती थी। क्योंकि उसका पहले से ही एक बॉयफ्रेंड था। लेकिन वह इस कॉलेज का नहीं था। तो कॉलेज में किसी को भी यह बात पता नहीं था कि लड़की का पहले से ही कोई बॉयफ्रेंड है। लड़के को भी यह बात पता नहीं था। लेकिन फिर लड़की थोड़ी देर शांत रही। कुछ सोच रही थी और फिर लड़की ने कहा मैंने कभी तुम्हारे बारे में ऐसा नहीं सोचा था। मुझे थोड़ा टाइम चाहिए। मैं तुम्हें सोच कर बता दूंगी। लड़के ने कहा ठीक है।
और फिर कुछ दिनों बाद लड़की को कॉलेज के कुछ काम के लिए लड़के की मदद चाहिए थी, तो लड़की ने उसके पास फोन किया। लड़के ने फोन उठाया। लड़की ने कहा मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। मेरा थोड़ा सा काम है। तुम कर दोगे क्या? लड़के ने कहा हां ठीक है, मैं कर दूंगा। और फिर दो दिन में लड़के ने लड़की का काम कर दिया। फिर लड़के ने लड़की के पास फोन किया और लड़की से कहा तुम्हारा काम हो गया है, मैंने तुम्हारे पास भेजा है, तुम चेक कर लेना। लड़की ने कहा ठीक है। तभी लड़के ने कहा अच्छा सुनो तुमने बताया नहीं की तुम्हारे दिल में क्या है? क्या तुम मुझसे प्यार करती हो या नहीं? अगर तुम्हें मुझसे प्यार नहीं है तो फिर तुम बोल दो। मैं तुम्हें कभी परेशान नहीं करूंगा। तुमसे दूर चला जाऊंगा। जब लड़की ने यह बात सुना की अगर उसने लड़के को ना बोल दिया तो वह दूर चला जाएगा और फिर मेरी मदद नहीं करेगा। यह सोच कर उसने कहा, हां, मैं भी तुमसे प्यार करती हूं। फिर लड़के ने कहा क्या तुम सच कह रही हो या फिर मेरा दिल रखने के लिए ऐसा कह रही हो? क्योंकि तुमने कहा था तुम सोच कर बताओ की और मुझे नहीं लगता की जो प्यार करता होगा उसे यह बताने के लिए भी सोचने की जरूरत है।
लड़की ने कहा, नहीं, मैं सच में तुमसे प्यार करती हूं। लड़के ने कहा ठीक है फिर दोनों की अब रोज फोन पर बात होने लगी। लेकिन लड़की कभी लड़के के पास फोन नहीं करती थी। क्योंकि उसके दिल में तो उसके लिए प्यार था ही नहीं। उसने तो बस अपना काम निकालने के लिए ऐसा कहा था की वह भी उससे प्यार करती है। लड़का बहुत खुश था क्योंकि उसे लग रहा था उसे उसका प्यार मिल गया है। लड़का दिन में ही लड़की से बात करता था। रात में उनकी बात नहीं होती थी क्योंकि लड़की कहती थी उसकी मम्मी उसके साथ सोती हैं तो वह रात में बात नहीं कर सकती। तो लड़के ने भी मान लिया और वह कभी भी लड़की के पास रात में फोन नहीं करता था। लेकिन लड़की ने तो झूठ कहा था क्योंकि वह तो रात में अपने दूसरे बॉयफ्रेंड से बात करती थी। ऐसे ही कुछ महीने और बीत गए। अब लड़की को कुछ भी काम होता तो वह लड़के से बोल देती और लड़का अपना सब काम छोड़कर पहले उसका काम करता था। लड़के ने उसकी बहुत मदद की। उसका सारा काम करवाया। ऐसे ही वक्त गुजरता गया और उनका कॉलेज भी अब खत्म हो गया।
कॉलेज खत्म होने के बाद लड़की को तो अब लड़के की जरूरत नहीं थी तो वह लड़के से बहुत कम ही बात करती थी। लेकिन उसने लड़के से अब भी नहीं कहा की वह उससे प्यार नहीं करती यह सोच कर की लड़के को लगेगा की उसने लड़के का यूज किया है। लेकिन वह अब लड़के का फोन नहीं उठाती थी। बहुत कम ही बात करती थी। जब लड़का बहुत बार फोन करता तो वह मजबूरी में उससे थोड़ी बहुत बात कर लेती थी और लड़का जब पूछता था की तुम अब पहले जैसे बात क्यों नहीं करती हो? तो वह कहती थी बहुत कम रहता है, टाइम नहीं मिलता इसलिए मैं तुमसे बात नहीं कर पाती। जैसे तैसे कुछ दिन और बीत गए। अब लड़की को अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर दूसरे शहर जाना था। उसके दूसरे शहर जाने के बाद लड़के ने उसके पास फोन किया। लड़की फोन नहीं उठा रही थी। लड़के ने बहुत बार फोन किया तब जाकर लड़की ने फोन उठाया और लड़की ने कहा तुम इतनी बार फोन क्यों करते हो? मुझे काम होता है। मैं ज्यादा बात नहीं कर सकती। तो लड़के ने कहा अच्छा ठीक है तुम काम कर लो, हम रात में बात कर लेंगे क्योंकि अब तो तुम घर पर नहीं हो तो मम्मी भी तुम्हारे साथ नहीं होंगी। तो अब हम रात में ही बात करेंगे। तुम दिन में काम कर लिया करना। लड़के की यह बात सुनकर लड़की को गुस्सा आ गया क्योंकि रात में तो वह अपने उस बॉयफ्रेंड से बात करती थी तो इस लड़के से बात कैसे करती। इसलिए लड़की ने गुस्से से कहा, नहीं, मुझे बात नहीं करनी। और लड़की ने फोन काट दिया। लड़के ने फिर फोन किया लेकिन लड़की ने फोन नहीं उठाया। लड़के ने सोचा अभी गुस्से में है तो मैं बाद में फोन कर लूंगा।
जब लड़की का गुस्सा शांत हो जाएगा तब और फिर रात होने के बाद लड़के ने लड़की के पास फोन किया, लेकिन लड़की का नंबर बिजी आ रहा था। लड़की ने फोन काट दिया। लड़के ने सोचा शायद वह अपने घर पर बात कर रही होगी, इसलिए फोन काट रही है। और आधे घंटे बाद लड़के ने फिर लड़की के पास फोन किया। लेकिन अभी भी लड़की का नंबर बिजी आ रहा था। फिर लड़के ने खुद फोन काट दिया। यह सोच कर कि लड़की जब बात कर लेगी तो वह खुद फोन करेगी। जब बहुत देर हो गया, लड़की ने फोन नहीं किया तो लड़के ने दो घंटे बाद फिर से लड़की के पास फोन किया तो अभी भी उसका नंबर बिजी आ रहा था। अब लड़के को कुछ ठीक नहीं लग रहा था। वह समझ गया था कुछ तो गलत हो रहा है। लड़के को बहुत बुरा लग रहा था। लड़का बार बार फोन कर रहा था और लड़की फोन काट रही थी। जब लड़के के बार बार फोन करने से लड़की परेशान हो गई। तो उसने फोन उठा लिया और कहा तुम पागल हो क्या तुम्हें समझ नहीं आता? बस फोन पर फोन किए जा रहे हो। मैंने कहा ना मैं रात में बात नहीं कर सकती। लड़के को यह सब सुनकर बहुत बुरा लग रहा था और उसे गुस्सा भी आ रहा था तो उसने गुस्से से कहा हां नहीं आता समझ। तुम बताओ की तुम पिछले कई घंटे से कहां बिजी हो? किससे बात कर रही हो? लड़की ने कहा मैं कहीं भी बिजी रहूं, मेरी मर्जी तुम फोन मत करना। तो लड़के ने कहा जब तक नहीं बताओगी, मैं फोन करता रहूंगा। और तब तक लड़की ने फोन काट दिया।
लड़के ने फिर लड़की के पास फोन किया। लड़की का नंबर अभी भी बिजी आ रहा था। वह फोन नहीं उठा रही थी। लड़के के बार बार फोन करने पर उसने फिर से फोन उठाया। लड़की ने कहा, यह सब क्या चल रहा है? तुम क्या कर रही हो? किससे बात कर रही हो? बताओगी? फिर लड़की ने कहा, तुम परेशान क्यों कर रहे हो? तुमसे कहा ना, मुझे बात नहीं करनी। लड़के को बहुत तकलीफ हो रही थी। वह रोने लग गया था। लड़के ने कहा, अच्छा तो मैं तुम्हें परेशान कर रहा हूं। अरे परेशान तो तुम मुझे कर रही हो। पता नहीं किससे बात कर रही हो और कह रही हो कि मैं परेशान कर रहा हूं। तुम्हें बताना पड़ेगा कि तुम किससे बात कर रही हो। फिर लड़की चिल्लाते हुए गुस्से से बोली, ठीक है, तुम्हें सुनना है ना? तो सुनो, मैं तुमसे प्यार नहीं करती। मैं किसी और से प्यार करती हूं। मुझे तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है। आया समझ में? अब फोन मत करना। लड़के ने कहा क्या यार, तुम ऐसा कैसे कर सकती हो? लड़की ने कहा यार मेरे पास टाइम नहीं है तुम्हारी बकवास सुनने के लिए। मैं फोन रख रही हूं। अब कभी फोन मत करना। लड़के ने कहा, अगर तुम यही चाहती हो तो ठीक है। नहीं करूंगा फोन, लेकिन उससे पहले मुझे एक बात बताओ। तुम्हें तो वहां गए हुए अभी कुछ दिन भी नहीं हुए और मेरे होते हुए तुम्हें वहां किसी और से प्यार भी हो गया। लड़की ने कहा, पागल हो क्या तुम? मैं इस लड़के से बहुत पहले से प्यार करती हूं। जब तुमने मुझे प्रपोज किया था, उससे भी पहले से।
इतना सुनकर लड़के की आंखों से आंसू गिरने लगे। लड़के ने रोते हुए कहा, तुम क्या बोल रही हो? तुम्हें समझ आ रहा है। फिर तुमने क्यों कहा था कि तुम मुझसे प्यार करती हो? इतने दिन क्यों बात किया मुझसे? और मुझे धोखे में क्यों रखा? मतलब तुम्हें कभी प्यार था ही नहीं। और जब तुम घर पर थी तो क्या बोलती थी? मम्मी मेरे साथ सोती हैं। मतलब वो भी झूठ कहा था ताकि तुम रात को किसी और से बात कर सको। फिर लड़की ने कहा यार तुम्हारी फालतू की बात के लिए मेरे पास टाइम नहीं है। तुम्हारा हो गया हो तो अब फोन रखो और अब कभी फोन मत करना। और इतना कहकर लड़की ने फोन काट दिया। लड़का अब लड़की के पास फोन नहीं कर सकता था। क्योंकि अब उसके पास फोन करने की कोई वजह ही नहीं बची थी। कुछ दिन और बीत गए। लड़का अब हमेशा लड़की की याद में उदास रहने लगा। 24 घंटे लड़का बस लड़की को ही याद करता था। लड़की को याद कर कर के लड़के की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। फिर एक दिन जब लड़के के कॉलेज के उस फ्रेंड को पता चला की उसके फ्रेंड ने लड़की की याद में अपनी यह हालत बना ली है तो वह लड़के के पास आया और उसने लड़के से पूछा की जब वह लड़की तुमसे प्यार नहीं करती और अब वह दूर चली गई है तुमने अब भी उसे अपने दिल में क्यों रखा है? तुम्हें कोई और मिल जाएगी। तुम उसे भूल जाओ।
फ्रेंड की यह बात सुनकर लड़का कहता है। चाहता हूँ उसे भूल जाऊं, लेकिन नहीं भूल पा रहा। उसने चीट किया यार मेरे साथ और मैं समझ ही नहीं पाया। जब उसे प्यार ही नहीं था तो बोल देती। मैं नहीं जाता उसके पीछे। अब दुआ कर यार मेरे भाई की मैं जल्दी मर जाऊं। फिर उसके फ्रेंड ने कहा पागल हो गया है क्या? क्या बोल रहा है तू? चुप हो जा। तुझे उससे बहुत अच्छी लड़की मिल जाएगी। फिर लड़के ने कहा नहीं, अब नहीं चाहिए कोई लड़की और ना ही किसी लड़की का झूठा प्यार चाहिए और अब जैसे तैसे उसकी जिंदगी कट रही है। मैं आप सब से कहना चाहता हूं की अगर प्यार हो तो सच्चा हो वरना अपने मतलब और फायदे के लिए कोई किसी की फीलिंग्स के साथ ना खेले। कोई किसी को इस कदर धोखा ना दे। किसी को धोखा देने से पहले एक बार जरूर सोचिए की अगर वही आपके साथ कोई करे तो आपको कैसा लगेगा। उम्मीद करता हूं आपको यह कहानी पसंद आई होगी।
आज जो कहानी आपको सुना रहा हूं। वो कहानी इसलिए भी अधूरी रह जाती है। क्योंकि दो प्यार करने वाले कभी मिली नहीं पाते है। किसी कारण से वह एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। यह कहानी उस समय की है जब लड़के ने कॉलेज जाना शुरू किया। आज लड़के का कॉलेज का पहला दिन था। उसके साथ उसका एक दोस्त भी कॉलेज जाता था। वह दोनों साथ में कॉलेज के लिए निकलते थे और रास्ते में वह अपने कॉलेज की बातें करते हुए जाते थे। लड़का और उसका दोस्त कॉलेज पहुंच कर अपने क्लास की ओर जा रहे थे। तभी उसे क्लास में एक लड़की दिखी। वह लड़की इतनी खूबसूरत थी कि उसकी नजर उस लड़की के चेहरे से हट ही नहीं रही थी। मानो उसने कोई परी देख ली हो। थोड़ी देर में लड़के का क्लास शुरू हो गया पर उसकी नजर बार बार उस लड़की की ओर जा रही थी। वह चाह कर भी पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। कॉलेज से घर आने के बाद लड़के के दोस्त ने उससे काफी कुछ कहा।
वह लड़के से कह रहा था कि तुम पढ़ाई पर ध्यान दो। पढ़ाई सब कुछ है, क्योंकि वह खुद ही पढ़ाई को बहुत पसंद किया करता था। वह किसी के भी प्यार में नहीं पड़ना चाहता था। तो इस तरह से लड़के का कॉलेज का पहला दिन था। अब उसे कॉलेज जाते हुए करीब एक महीना हो गया। और आज लड़के की बात उस लड़की से हो ही गई। आज वह एक टीचर के बारे में बात कर रहे थे। उनके कॉलेज में एक ऐसे टीचर थे जो कि क्लास में पढ़ाते कम थे और खुद के बारे में बात ज्यादा करते थे। वह अपने उस टीचर के बारे में बात करते जा रहे थे। करीब 10 15 मिनट तक दोनों अपने टीचर की बातें करके हंसते रहे। फिर उनके क्लास में एक दूसरे टीचर आ गए तो वह बिल्कुल ही शांत हो गए। टीचर उन्हें पढ़ा रहे थे, पर लड़का बस उस लड़की के बारे में सोच रहा था। शायद लड़के को उस लड़की से प्यार हो गया था। आज उसके दोस्त ने फिर से लड़के को काफी कुछ बोला। वह लड़के से बार बार कह रहा था की पढ़ाई कर ले पढ़ाई सब कुछ है बाद में रोएगा। पर लड़के को तो बस लड़की ही नजर आ रही थी।
अब लड़का उस लड़की से किसी ना किसी बहाने से बातें कर लिया करता था। करीब दो हफ्ते लड़के को उस लड़की से बातें करते हुए गुजर गए थे। लड़का उस लड़की को कोई गिफ्ट देना चाहता था। पर कैसे और कौन सा गिफ्ट दे। उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। एक दिन वह अपने साथ दो चॉकलेट लेकर कॉलेज गया। एक चॉकलेट वह खुद ही खा रहा था। तभी उस लड़की ने लड़के की तरफ देखा। लड़के ने उससे पूछा। क्या तुम्हें चॉकलेट चाहिए? तो उसने कुछ भी नहीं कहा। फिर भी लड़के ने दूसरा चॉकलेट उसकी ओर बढ़ा दिया तो उसने भी ले लिया। अब लड़के को इस दिन जितनी खुशी हो रही थी, उतनी खुशी उसे पहले कभी नहीं हुई थी। अब उसे ऐसा लग रहा था। जैसे उसने कोई जंग जीत लिया हो। अब रोज उस लड़की के लिए वो कुछ ना कुछ ले जाया करता था। उसने अपने लिए पैसा खर्च करना बंद कर दिया। पर कभी कभी उसके पास पैसे नहीं होते थे तो वह इधर उधर से पैसे उधार लेकर गिफ्ट ले जाया करता था। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। लड़के ने अब सोच लिया कि मुझे लड़की को सब कुछ बता देना चाहिए कि मैं इससे कितना प्यार करता हूं। पर उसकी हिम्मत ही नहीं हो रही थी। देखते ही देखते पहले साल का अंतिम परीक्षा भी सामने आ गया।
अब भी वह लड़की लड़के के साथ ही थी। दोनों साथ में ही पढ़ाई किया करते थे। लड़के को लग रहा था कि वह लड़की भी शायद उससे प्यार करती है तो उसे किसी भी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। मैं इस परीक्षा के खत्म होने के बाद सब कुछ बता दूंगा। लड़के ने ऐसा ही किया। उनकी परीक्षा खत्म हो गई और जब फिर से उनका कॉलेज शुरू हुआ। सब ने कॉलेज जाना शुरू कर दिया। पर लड़के की नजर जिसे ढूंढ रही थी, वह वहां नहीं थी। हां, वही लड़की जिसे वह प्यार करता था। उसे लगा कि शायद वह लड़की आज ना आई हो। शायद वह कल आए। पर वह कल भी नहीं आई। फिर उसे लगा शायद आज नहीं कल आएगी। इस तरह से करीब दो हफ्ते बीत गए लेकिन वह फिर भी नहीं आई। फिर लड़के ने उसके बारे में जब अपने कुछ दोस्तों से पूछा तो उसे पता चला कि उसने तो यह कॉलेज ही छोड़ दिया है। उसे विश्वास नहीं हो रहा था। उसे लगा कि उसके दोस्त मजाक कर रहे हैं। पर वो तो सही कह रहे थे। जब ऐसे ही एक महीना बीत गया तो लड़के को एहसास हो गया कि शायद वह अब कभी नहीं आएगी। शायद उसके दोस्त सही कह रहे थे। अब लड़के को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। फिर उसके दोस्त ने कहा मैंने तुम्हें पहले ही प्यार करने से मना किया था, पर तुमने नहीं माना। जो भी प्यार करता है उसके साथ ऐसा ही कुछ होता है। अब तुम भूल जाओ और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। उस दिन के बाद लड़के ने कभी किसी दूसरी लड़की से प्यार नहीं किया। आप सबको यह कहानी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।
यह कहानी है जमशेदपुर के रहने वाले एक लड़के की। यह बात है 2022 की। शाम का टाइम था लड़का अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। सब एक चाय की दुकान पर बैठे हुए थे और वहीं सामने एक कोचिंग सेंटर थी। उस कोचिंग सेंटर में लड़के की बहन की एक फ्रेंड पढ़ती थी। लड़का उस दिन घर से पैसे ले जाना भूल गया था तो उसने सोचा अपनी बहन की फ्रेंड से वह पैसे मांग लेगा और जैसे ही कोचिंग की छुट्टी हुई तो उसकी बहन की फ्रेंड बाहर आई। उसके साथ एक और लड़की थी। लड़का उसके पास गया और उसने पैसे मांगे तो उसने कहा वह भी पैसे नहीं लाई है। तभी उसके साथ वाली लड़की ने कहा मेरे पास है, रुको मैं देती हूं। लड़का उस लड़की को नहीं जानता था पर शायद वह उसे जानती थी उसकी बहन की वजह से। लड़की ने पैसे दिए और वह दोनों वहां से चली गई। लड़के को पता नहीं क्यों पर उसके लिए कुछ फील हुआ। घर जाकर लड़के ने यह बात अपनी बहन को बताई तो उसकी बहन ने कहा नहीं ऐसा नहीं हो सकता। क्योंकि अभी थोड़े दिनों पहले ही उसका ब्रेकअप हुआ है तो यह पॉसिबल नहीं है।
पर लड़के ने अपनी बहन को बहुत मनाया। तो उसने उस लड़की की इंस्टा आईडी बताई। लड़के ने उसे फॉलो किया और उसे मैसेज किया। पर उस लड़की ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। अगले दिन जब लड़के की बहन कोचिंग जा रही थी तो उसने कहा मैं उस लड़की के घर उसे लेने जा रही हूं तो तुम भी चलोगे क्या? फिर लड़के ने कहा हां चलूंगा ना। और लड़का अच्छे से रेडी हुआ और फिर दोनों उसके घर के पास गए। लड़का उसके घर से थोड़ी दूरी पर ही रुक गया क्योंकि उस लड़की के घरवाले थोड़े स्ट्रिक्ट थे। फिर थोड़ी देर में वो लड़की आई और बात करते हुए कोचिंग के लिए जाने लगे। लड़के ने उस लड़की से पूछा मैंने इंस्टा पर तुम्हें फॉलो किया पर तुमने तो फॉलो बैक नहीं किया। फिर उस लड़की ने कहा मैंने देखा नहीं। फिर उसने उसी दिन फॉलो बैक किया। लगभग एक हफ्ते तक ऐसे ही चलता रहा। मैसेज पर उनकी बातें होती रही और धीरे धीरे वो दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर लड़के ने उसे अपने दिल की बात बता दी। लड़की ने कहा नहीं, मेरे लिए बहुत मुश्किल है। लड़के ने कहा तुम्हें जितना भी टाइम चाहिए तुम ले लो। जब तुम्हारी मर्जी हो तो बता देना।
कुछ दिनों तक ऐसे ही चलता रहा और फिर एक दिन उस लड़की ने लड़के को एक रेस्टोरेंट में बुलाया। उसने कहा, वहां मेरे सारे दोस्त आ रहे हैं तो तुम भी आ जाओ। सब मिलकर इंजॉय करेंगे। लड़के को बहुत अच्छा लग रहा था। लड़का उस दिन वहां गया। सबने ढेर सारी मस्ती की और फिर घर लौटते वक्त लड़के ने लड़की से कहा पाँच मिनट रुको, मैं आता हूं। लड़का जल्दी से एक फ्लावर की दुकान पर गया और एक गुलाब खरीद कर लाया और उसने सबके सामने लड़की को प्रपोज कर दिया। लड़की ने पहले कुछ सोचा और फिर बिना कुछ कहे वहां से हट गई। लड़के को बुरा तो लगा पर उसने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया। फिर सब घूमते घूमते अपने अपने घर चले गए। उन्होंने साथ में बहुत सारी फोटोज भी क्लिक की थी। लड़के को लड़की के साथ टाइम स्पेंड करके बहुत अच्छा लग रहा था। फिर एक दिन लड़का अपने कोचिंग में था। तभी लड़की ने इंस्टा पर लड़के को मैसेज किया कि अब मैं तुम्हें और इंतजार नहीं कराऊंगी। और लड़की ने लड़के का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया।
लड़का अंदर ही अंदर बहुत खुश था। लड़का वापस घर आने के बाद लड़की के पास मैसेज किया। लड़की ने कहा बाहर आओ। लड़का जैसे ही बाहर गया तो उसने देखा वह अपने दोस्तों के साथ वहीं खड़ी थी जहां लड़के की बहन भी थी। लड़का जल्दी से अंदर गया और स्कूटी लिया और बगल वाली गली में जाकर लड़की का इंतजार करने लगा। थोड़ी देर में लड़की वहां आई तो लड़के ने बोला बैठो कहीं घूम कर आते हैं। पहले तो लड़की ने मना किया। और फिर वह मान गई। फिर दोनों ने साथ में आधा शहर घूमा। लड़का और लड़की दोनों बहुत खुश थे। फिर ऐसे ही चलता रहा। वक्त बीत रहा था और तब तक लड़के का बोर्ड का एग्जाम आ गया तो लड़का रांची अपने सेंटर पर चला गया एग्जाम देने। उसे वहां एक मंथ रहना था। दोनों एक दूसरे से अलग होकर काफी दुखी थे। पर वो कर भी क्या सकते थे। मजबूरी थी एग्जाम तो देना ही था। जैसे तैसे एक महिना निकल गया। लड़का वापस घर आ गया। घर आने के बाद वो सबसे पहले उस लड़की से मिलने गया। लड़की उसे देख कर बहुत खुश हुई। दोनों ने एक दूसरे को डीपली हग किया। सब कुछ सही चल रहा था। इसी बीच लड़के के पहले मारपीट के कुछ लफड़े की वजह से कुछ लोग लड़के को परेशान कर रहे थे।
यह बात लड़के के घरवालों को पता चल गई तो उन्होंने लड़के को प्रयागराज भेजने का डिसाइड किया। अब लड़के को प्रयागराज जाना था। आगे की पढ़ाई के लिए अगले दो साल लड़के को वहीं रहना था। यह सोच कर उसे बहुत बुरा लग रहा था। उसे बहुत तकलीफ हो रही थी। लड़के ने जब यह बात लड़की को बताई तो वह बहुत रो रही थी। लड़की ने लड़के को ना जाने के लिए कहा। लड़की नहीं चाहती थी की वह उससे दूर जाए पर लड़का मजबूर था। घरवालों ने डिसाइड किया था और यहां उसके लफड़े भी थे। तो ना चाहते हुए भी जाना तो पड़ेगा ही। लड़के ने लड़की की बात नहीं मानी तो वह गुस्सा हो गई और उसने एक हफ्ते तक लड़के से बात नहीं की। और अब वह दिन आ गया जब लड़के को प्रयागराज के लिए निकलना था। जाने से पहले लड़का लड़की को एक बार देखना चाहता था। उससे मिलना चाहता था। लड़के ने उसे बहुत समझाया पर वह मिलने नहीं आई। लड़का दूसरे दिन प्रयागराज पहुंच गया और लड़की के पास मैसेज करने लगा। पर लड़की ने लड़के के किसी भी मैसेज का रिप्लाई नहीं किया। अब लड़का इतना दुखी ही था की उससे दूर जाने का दुःख एक तरफ और उसका बात ना करने का दुख एक तरफ। तीन चार दिन ऐसे ही बीत गए।
फिर लड़के ने अपनी उस बहन को यह सब बताया। फिर उसने उस लड़की से बात की और उसे समझाया तो वह मान गई और फिर से लड़के से बात करने लगी। सब अच्छा चल रहा था। लड़का अकेले रहता था तो उसे बहुत बुरा लगता था पर फिर भी वह मैनेज कर रहा था। धीरे धीरे चार मंथ बीत गए और इसी बीच दोनों की छोटी मोटी लड़ाईयां भी हो जाती थी, पर सब ठीक हो जाता था। ऐसे झगड़े तो हर रिश्ते में होते हैं तो उनके भी होते थे। इसी बीच लड़की का बर्थडे भी आ रहा था तो लड़की ने लड़के से कहा क्या तुम यहां नहीं आ सकते? जाने का मन तो लड़के का भी था, पर वह नहीं जा सकता था क्योंकि उसके एग्जाम चल रहे थे। लड़के ने लड़की को बताया की उसका एग्जाम चल रहा है। जिस दिन एग्जाम खत्म हो जाएगा मैं उसी दिन आ जाऊंगा। यह सुनकर लड़की बहुत दुखी हो गयी। लड़का उसके बर्थडे में उसके साथ नहीं रहेगा यह सोचकर वह भी दुखी था। पर वह मजबूर था। लड़की के बर्थडे वाले दिन लड़के ने उसे बहुत समझाया की तुम खुश रहना, मैं वहां नहीं हूं तो क्या हुआ, तुम्हारे सारे फ्रेंड तो हैं। उनके साथ इंजॉय करना। मैं भी जल्दी ही आ जाऊंगा। फिर हम दोनों सेलिब्रेट कर लेंगे।
फिर वह मान गई और फिर उस दिन दोनों पूरा दिन एक दूसरे के कॉल पर रहे। कुछ दिनों बाद लड़के का एग्जाम खत्म हो गया तो लड़के ने अपने घर पर बात किया और वापस घर जाने के लिए शाम का टिकट निकाल लिया। शाम को जब लड़का स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन लेट थी। लड़के को बहुत गुस्सा आ रहा था। फिर कुछ देर में ट्रेन आ गई। लड़का ट्रेन में चढ़ने के लिए गया। पर ट्रेन में इतनी भीड़ थी की वो ट्रेन पर चढ़ नहीं पाया और उसकी ट्रेन छूट गई। लड़का फिर दूसरे ट्रेन के बारे में पता किया पर वो ट्रेन लेट थी। लड़का बस का पता किया पर बस किसी कारण बस बंद थी। लड़का इन सब से बहुत परेशान हो गया। उसे रोना आ रहा था। उसने अपने घर पर फोन किया और बताया तो घरवालों ने कहा कोई बात नहीं तुम बाद में आ जाना। लड़के ने फिर लड़की से यह बात बताई तो उसने पहली बार ऐसा रिएक्ट किया जैसे उसे कोई फर्क ही ना पड़ा हो। इससे लड़के को बहुत तकलीफ हुई पर लड़के ने कुछ नहीं कहा। ऐसे ही कुछ दिन बीत गए और अब लड़की लड़के को इग्नोर करने लगी। लड़के का कॉल जो एक बार में उठा लेती थी अब उससे कॉल बैक भी नहीं किया जाता और बाद में बड़े आराम से यह बोल कर टाल देती थी कि मैं थोड़ी बिजी थी या घर पर पापा थे और लड़का उसकी बात मान लेता था।
पर एक दिन लड़का ऐसे ही मार्केट में था और उस लड़की से फोन पर बात कर रहा था और बहुत तेज बारिश हो रही थी और अचानक बिजली बहुत तेज की गरजी। लड़का जिस दुकान पर रुका था उस दुकान वाले ने कहा अपना फोन बंद कर लो। तो लड़के ने लड़की से बिना बताए अपना फोन ऑफ कर दिया। तब लड़की ने दो तीन बार फोन किया पर लड़के का फोन ऑफ आ रहा था। लड़के ने जैसे ही अपना फोन ऑन किया तो लड़की के तीन बार कॉल के मैसेज आए। लड़के ने उसके पास फोन किया पर लड़की ने लड़के का नंबर ब्लॉक कर दिया था। लड़के ने इस बार व्हाट्सएप पर मैसेज करने का ट्राई किया, पर उसने वहां भी उसे ब्लॉक कर दिया था। फिर लड़के ने स्नेपचैट पर उसे मैसेज किया पर उसने। मैसेज सेंड करके छोड़ दिया। लड़के ने बहुत सारा मैसेज किया पर उसने एक बार भी रिप्लाई नहीं दिया। बस उसे इग्नोर करती रही। लड़का टूट रहा था। उसके आंखों से आंसू निकल रहे थे। वक्त ऐसे ही बीत रहा था और फिर कुछ दिनों बाद।
लड़के के एक दोस्त ने उसके पास फोन किया और कहा मैंने तेरी जीएफ को आज पार्क में देखा एक लड़के के साथ। यह सुनकर लड़के को अपने दोस्त पर बहुत गुस्सा आया तो लड़के ने। अपने दोस्त को गुस्से में गाली वाली भी दे दिया, क्योंकि उसे लड़की पर भरोसा था की वो ऐसा कभी नहीं करेगी। और लड़के ने फोन काट दिया पर फोन रखने के बाद लड़का सोचने लगा। कहीं उसका दोस्त सही तो नहीं कह रहा था। क्योंकि लड़की जैसा ट्रीट कर रही थी उससे तो यही लग रहा था की कुछ तो चल रहा है। फिर लड़के ने लड़की की दोस्त से पूछा तो उसने बताया कि हाँ वो किसी के साथ रिलेशनशिप में है। यह सब सुनकर तो लड़के की दुनिया ही तबाह हो गई। उसे बहुत तकलीफ हो रही थी। वो बस यह सारा दर्द सह रहा था। लड़के ने लड़की से बहुत कांटेक्ट करने की कोशिश की पर उस लड़की को कोई फर्क नहीं पड़ा। फिर आखिरकार जब लड़की के पास कोई और रास्ता नहीं बचा तो उसने उस लड़की के नए वाले बॉयफ्रेंड का नंबर पता किया और उससे रिक्वेस्ट की पर वो भी नहीं माना और उसने कहा की छोड़ ना। क्या रखा है लड़की में? जब तक तू यहाँ नहीं है मैं उसे यूज करूँगा। जब तू आ जाना तो तू कर लेना।
यह सुनकर लड़के का दिमाग खराब हो गया। उसे उस पर बहुत गुस्सा आ रहा था। जिस लड़की से वह प्यार करता है, उसके बारे में वह लड़का इतना घटिया बात बोल रहा था। लड़के ने उसे बहुत सी गाली दी और कहा, बस एक बार मुझे वहां आने दे। तुझे मैं छोडूंगा नहीं। अब बस लड़का घर जाना चाहता था। दिन रात उसके दिमाग में यही सब चल रहा था। अब वह नशा भी करने लगा और धीरे धीरे डिप्रेशन में चला गया। एक महीना बीत गए थे। लड़के ने सबसे बात करना भी छोड़ दिया था। और इधर लड़के के घरवाले भी परेशान हो रहे थे। बहुत मुश्किल से रोते तड़पते लड़के ने धीरे धीरे खुद को संभाला और लड़की को मैसेज किया कि बस एक बार मुझे घर आने दो। मैं तुम्हारे उस बॉयफ्रेंड का बहुत बुरा हाल करूंगा। और जब लड़की ने यह मैसेज पढ़ा तो उसने रिप्लाई किया। लड़का उसका रिप्लाई देखकर खुश हो गया। उसे लगा वो उसे समझेगी। पर जब उसने वो मैसेज खोला तो उसमें लड़की ने लिखा था तुम मेरे बॉयफ्रेंड को परेशान नहीं करोगे, नहीं तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।
लड़के ने ये सब नजरअंदाज करके उससे बस ये पूछा कि मेरी गलती क्या थी? तुमने ऐसा क्यों किया? तो उसने कहा तुम मुझे कभी खुश नहीं रखते थे, कभी मेरी फिक्र नहीं करते थे। तुम्हें मेरी परवाह ही नहीं थी। वो बस यही बोले जा रही थी। ये सब सुनकर लड़के को बहुत बुरा फील हो रहा था कि जिससे वो प्यार करता है वो ऐसा सोचती है उसके बारे में। और फिर धीरे धीरे वो वक्त आ गया जब लड़का घर जाने वाला था। और जब लड़का घर गया तो उसने उस लड़की के बॉयफ्रेंड से बहुत गंदा लड़ाई किया। लड़की ने जब ये बात सुनी तो उसने लड़के के पास फोन किया और उसे बहुत गंदी गंदी बातें बोली। पर लड़का चुप था। उसने एक शब्द नहीं बोला। लड़के को पता चल गया था की उसने उस लड़की को खो दिया है। और फिर लड़की ने फोन काट दिया। और फिर उसकी लव स्टोरी वही खत्म हो गई।
आप सब कमेंट करके जरूर बताइएगा की क्या लड़की ने लड़के के साथ जो किया वह सही था? उम्मीद है आप सब इस कहानी से कनेक्ट कर पाए होंगे। प्लीज कहानी को शेयर जरूर कर दीजिएगा ताकि कोई अगर किसी के साथ ऐसा कर रहा है तो वह इस कहानी से कुछ समझ पाए और कोई गलत फैसला ना करे।