वेबसाइट की किसी भी सुझाव अथवा शिकायत के लिए
क. वृद्धावस्था पेंशन- 00₹ प्रति माह
पात्रता- 1. आवेदन की तिथि को 60 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिये।
2. ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की आय 46080 ₹ और शहरी क्षेत्र की 56060 ₹ से अधिक नही होनी चाहिये।
3. आवेदक किसी अन्य पेंशन योजना से लाभ प्राप्त ना कर रहा हो।
आवश्यक दस्तावेज व जानकारी-
1. आधार कार्ड
2. आय प्रमाण पत्र
3. बैंक पासबुक
4. एक पासपोर्ट फ़ोटो
5. मोबाइल नंबर जिसके द्वारा ओटीपी वेरिफिकेशन किया जा सके।
6. यदि उपलब्ध हो तो जाति और निवास प्रमाण पत्र भी संलग्न करे।
ख. विधवा पेंशन- 500 ₹ प्रति माह
पात्रता- 1. आवेदन की तिथि को 18 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिये।
2. आवेदिका के पति का स्वर्गवास हो चुका हो।
3. आवेदिका की आय दो लाख रुपये से अधिक नही होनी चाहिये।
4. आवेदिका किसी अन्य पेंशन योजना से लाभ प्राप्त ना कर रही हो।
आवश्यक दस्तावेज व जानकारी-
1. आधार कार्ड
2. आय प्रमाण पत्र
3. बैंक पासबुक
4. एक पासपोर्ट फ़ोटो
5. मोबाइल नंबर जिसके द्वारा ओटीपी वेरिफिकेशन किया जा सके।
6. पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
7. यदि उपलब्ध और आवश्यक हो तो जाति और निवास प्रमाण पत्र भी संलग्न करे।
विधवा/वृध्दावस्था/दिव्यांग पेंशन के लिये मोबाइल, आधार कार्ड और बैंक खाता लेकर अपने निकटतम सीएससी पर जाये।
विशेष नोट:- 1. जिसकी पेंशन आ रही हो उसे लेकर जाना जरूरी नही है।
2. मोबाइल- ओटीपी प्रमाणीकरण के लिये आवश्यक है। एक मोबाइल नंबर केवल एक ही पेंशन में लगाया जा सकता है। वह नंबर भले ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, किसी भी बैंक, ई श्रम कार्ड या किसान सम्मान निधि में लगा हो उससे कोई मतलब नही है लेकिन किसी भी पेंशन में नही लगा होना चाहिये।