वेबसाइट की किसी भी सुझाव अथवा शिकायत के लिए
वाहन का चालान भरने के लिए आपको वाहन संख्या और चेसिस या इंजन नम्बर के आखिरी 5 शब्द (अंक व अक्षर सहित) की जरूरत पड़ती है | जो भी चालान आपके वाहन संख्या पर काटे गए होंगे वो नीचे क्रमबद्ध रूप से आ जायेंगे | अगर उस चालान के सामने STATUS लिखकर आ रहा है तो वह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जा चुका है जिसका निपटान कोर्ट से ही होगा| यदि सामने PAY NOW लिखकर आ रहा है तो उस पर क्लिक करे | अपना मोबाइल संख्या डाले फिर मोबाइल पर आई ओटीपी को भरे| आगे अपनी सुविधानुसार पेमेंट मोड से फीस जमा कर दे और रसीद सुरक्षित रख ले| आप चाहे तो नजदीकी जन सुविधा केंद्र से भी चालान जमा कर करवा सकते है| वहां आपको तीन जानकारियां देनी होंगी-
1. वाहन संख्या (स्टेट और आरटीओ कोड सहित),
2. चेसिस या इंजन नम्बर के आखिरी 5 शब्द (अंक व अक्षर सहित)
3. मोबाइल संख्या जिस पर ओटीपी आये और आप तुरंत बता सके|