वेबसाइट की किसी भी सुझाव अथवा शिकायत के लिए
विशेष आग्रह- कृपया इस जानकारी को अपने सभी परिचितों को शेयर जरूर करे| आपका एक शेयर किसी बच्चे के जीवन में परिवर्तन ला सकता है| उसका परिवार सदैव आपका एहसान मंद रहेगा|
देशभर के सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है| हममे से ज्यादातर लोग सही जानकारी ना होने की वजह से आवेदन ही नही कर पाते है| या सही पाठ्य सामग्री ना मिलने की वजह से फेल हो जाते है| इसीलिये नवोदय के ही छात्र ने ये जानकारी एक ही हमें लिख कर भेजी है जिससे हर कोई समान अवसर प्राप्त कर सके| जिसके लिये सभी आवश्यक लिंक नीचे दिए गये है|
किताबो की सूची-ऊपर सभी लिंक उपलब्ध है| अपनी पसंद की किताब पर क्लिक करके आप उसे घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकते है|)
कक्षा-6 के लिये आवेदन पत्र- https://bit.ly/2Ut9ZR5
कक्षा-6 के लिये आवेदन लिंक- https://cbseitms.nic.in
कक्षा-9 की सीटो का विवरण- https://bit.ly/2UsuGwH
कक्षा-9 के लिये आवेदन लिंक- www.nvsadmissionclassnine.in
आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी, जो आवेदन करते समय वैबसाइट पर अपलोड किए जाएँगे इसलिए आवेदन प्रारम्भ करने से पहले कृपया निम्नानुसार स्केंड कॉपी जे.पी.ई.जी./जे.पी.जी. फॉर्मेट में तैयार रखें।
1. ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि आवेदक एवम परिजन के हस्ताक्षर सहित अध्ययनरत विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित होना अनिवार्य है, इस वैबसाइट पर अपलोड किया जाना है - 50-300 के.बी
2. अभ्यर्थी के हस्ताक्षर - 10-100 के.बी
3. अभिभावक के हस्ताक्षर - 10-100 के.बी
4. अभ्यर्थी का फोटोग्राफ - 10-100 के.बी
आवश्यक योग्यताएँ- 1. आवेदक वर्तमान सत्र 2021-22 में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।
2. आवेदक की जन्म तिथि- 01-05-2009 से 30-04-2013 के बीच हो|
3. अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण केवल केन्द्रीय सूची के अनुसार दिया जाएगा। केन्द्रीय सूची के अन्तर्गत नहीं आने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी कृपया सामान्य अभ्यर्थी के रूप में आवेदन करें।
आवेदन की अंतिम तिथि- 30-11-2021
परीक्षा की तिथि- 30-04-2022 समय 11:30 AM