वेबसाइट की किसी भी सुझाव अथवा शिकायत के लिए
E.W.S. प्रमाण पत्र बनवाने की प्रकिया
I. सर्वप्रथम आपको निम्न दस्तावेज दिए गए क्रम में संलग्न करने होंगे
1. लेखपाल आख्या प्रपत्र (पेज संख्या 2)
2. संलग्नक: प्रार्थना पत्र का फॉर्म (पेज संख्या 3) (5 ₹ का 1 या 1 ₹ के दो टिकट चिपकाये)
3. E.W.S. प्रमाण पत्र (पेज संख्या 4)
4. स्वप्रमाणित घोषणा पत्र (पेज संख्या 5)
5. कम से कम 10 रूपये के स्टाम्प पर घोषणा पत्र (पेज संख्या 6)
(दिये गये पेज की फोटोकॉपी स्टाम्प पेपर पर करवा ले)
6. आय प्रमाण पत्र की फोटोकापी (तहसीलदार द्वारा जारी)
7. निवास प्रमाण पत्र की फोटोकापी (उपजिलाधिकारी द्वारा जारी)
8. आवेदक का आधार कार्ड की फोटोकापी
9. आवेदक के पिता का आधार कार्ड की फोटोकापी
10. सभी खतौनी जिसमे आवेदक के पिता, माता अथवा दादा का नाम अंकित हो|
II.आवेदन अपनी तहसील के तहसीलदार कार्यालय में मालबाबू के पास जमा कर दें जिसे वह आपके क्षेत्र के कानूनगो कार्यालय में भेज देगा|
III. कानूनगो कार्यालय से आवेदन पर क्षेत्रीय लेखपाल से आख्या प्रेषित करने की रिपोर्ट लगवाये|
IV.लेखपाल की आख्या लगने के बाद आवेदन पुनः कानूनगो कार्यालय ले जायें जिसे पुनः मालबाबू कार्यालय में भिजवाना होगा|
V.मालबाबू इस आवेदन को तहसीलदार के पास ले जाकर हस्ताक्षर और मोहर से प्रमाणित करवायेगा रजिस्टर पंजिका में सूचना दर्ज होने के बाद आपको E.W.S. प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा|