वेबसाइट की किसी भी सुझाव अथवा शिकायत के लिए
अरिहंत प्रकाशन की पुस्तके
पॉलिटेकनिक काउंसलिंग की प्रक्रिया
पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में सीट फ्रीज कराने वालों विद्यार्थियों को निम्न चरण अपनाने होंगेl
1. सबसे पहले लॉगइन पोर्टल से जाकर Willingness वाले विकल्प में सीट फ्रीज करेंl
2. प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर वाली बटन से प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करेंl
3. सीट फ्रिज कराने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पहले कराना होगा उसके बाद सरकारी या अनुदानित अर्थात ऐडेड कॉलेज में एडमिशन लेने पर पूरी फीस जमा करनी होगीl प्राइवेट कॉलेज की स्थिति में ₹3000 सिक्योरिटी मनी जमा कराकर वह प्रवेश ले सकते हैंl
4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे
A. पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड और उसकी 5 फोटो कॉपी
B. पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट की 5 फोटो कॉपी
C. प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर की 5 फोटो कॉपी
D. 10वीं के मार्कशीट और सर्टिफिकेट की की 5 फोटो कॉपी (यूपी बोर्ड के लिए सर्टिफिकेट और मार्कशीट एक में ही होता है) E. पासपोर्ट साइज फोटो 12
F. वर्ग या आरक्षण का सर्टिफिकेट अगर पिछड़ी अनुसूचित जाति जनजाति या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन किया है तो ही आवश्यक होगाl
G. आधार कार्ड की 5 फोटो कॉपी
H. 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट यदि किसी ऐसे ग्रुप से आवेदन किया है जिसमें न्यूनतम योग्यता 12वीं हैं|
विशेष:- सीट फ्लोट कराने वाले अभ्यर्थियों को ₹3000 सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी अन्यथा की स्थिति में वह तीसरे चरण के काउंसलिंग तक भाग नहीं ले सकता है चौथे चरण की काउंसिलिंग में उसे फिर से काउंसलिंग फीस 250₹ देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगाl सिक्योरिटी मनी जमा कर देने के बाद वह अगले चरणों में भी बिना कोई शुल्क दिए सीट फ्लोट करवा सकता है जबकि सीट फ्रीज कराने पर उसे ऊपर दी गई फ्रीज कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्देशों का पालन करना होगा।