वेबसाइट की किसी भी सुझाव अथवा शिकायत के लिए
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
सभी श्रेणियों के लिए आवश्यक दस्तावेजो की सूची निम्न है
1. माता बालिका पिता में से किसी एक का बैंक खाता वरीयता पहले माता को फिर बालिका को और अंत में पिता को दी जाएगी।
2. माता बालिका पिता की आधार कार्ड की फोटो कॉपी (वरीयता पहले माता को फिर बालिका को और अंत में पिता को दी जाएगी)
3. बालिका की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
4. बालिका और आवेदक(माता अथवा पिता) का साथ में खींचा गया पासपोर्ट साइज फोटो
5. कन्या सुमंगला पहचान पंजीकरण संख्या यदि पंजीकरण पहले हो चुका हो
6. माता का मृत्यु प्रमाण पत्र यदि माता की मृत्यु हो गई है इस स्थिति में ही केवल पिता को आवेदक बनाया जा सकता है|
श्रेणी-प्रथम (लाभ- 2000 ₹)
1. आवेदन जन्म के 6 माह के भीतर किया जाए|
2. जन्म प्रमाण पत्र-
(क) घर में जन्म होने पर ग्राम पंचायत/ नगर पालिका/ नगर निगम के रजिस्ट्रार द्वारा जारी प्रमाण पत्र
(ख) संस्थागत प्रसव (अस्पताल/नर्सिंग होम/स्वास्थ्य केंद्र/ एंबुलेंस) होने पर MCTS (Mother Child Tracking System) में पंजीकरण प्रमाण पत्र|
श्रेणी - द्वितीय (लाभ- 1000 ₹)
1. टीकाकरण/एमसीपी कार्ड की फोटोकॉपी (एएनएम/आशा/निजी चिकित्सक/क्लीनिक द्वारा सत्यापित हो| टीकाकरण बालिका के जन्म के एक वर्ष के भीतर पूर्ण करा लिया गया हो|
श्रेणी- तृतीय(लाभ- 2000 ₹)/ चतुर्थ(लाभ- 2000 ₹)/ पंचम(लाभ- 3000 ₹)
1. आवेदन विद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि के 45 दिन के अंदर किया जाये|
2. बालिका की श्रेणी अनुसार कक्षा 1 (श्रेणी-तृतीय) कक्षा 6 (श्रेणी चतुर्थ) कक्षा 9 (श्रेणी पंचम) में प्रवेश का प्रमाणपत्र जिसमें विद्यालय कोड अथवा यू डाइस कोड में से एक लिखा जाना अनिवार्य होगा।