Always be alert like a soldier posted on the border to protect your culture.
विदेशी आक्रांताओं ने हमारी भारतीय संस्कृति व शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने के बहुत प्रयास किये, मगर कहते है कि...
युनान, मिस्श्र, रोमां, मिट गये सब जहाँ से । मगर अब तक है बाकि नामों निशां हमारा ।।
कुछ राज है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी । सदियों रहा है दुश्मन दौरे जहाँ हमारा ।।
जी हाँ ! आपने सही सुना... आयुर्वेद का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है । आयुर्वेद हमारे ऋषिमुनियों द्वारा दी गयी बहुमूल्य धरोहर है । जिसकी विशेषताओं व उपयोगिता का वर्णन किसी भी लेख या शब्दो में करना बहुत ही मुश्किल है । और आज भी यह चिकित्सा पद्धति सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है । आज भारत ही नहीं विदेशी वैज्ञानिक भी... Read More >>>
मार्ग में यदि अपने से श्रेष्ठ साथी ना मिले तो ... दृढतापूर्वक अकेले ही चलें । किन्तु मूर्ख को साथी ना बनाएं । - महात्मा बुद्ध
आहिस्ता चल जिंदगी,अभी कई कर्ज चुकाना बाकी है । कुछ दर्द मिटाना बाकी है, कुछ फर्ज निभाना बाकी है ।।
रफ़्तार में तेरे चलने से, कुछ रूठ गए कुछ छूट गए । रूठों को मनाना बाकी है, रोतों को हँसाना बाकी है ।।
कुछ रिश्ते बनकर टूट गए, कुछ जुड़ते -जुड़ते छूट गए । उन टूटे -छूटे रिश्तों के, जख्मों को मिटाना बाकी है ।।
कुछ हसरतें अभी अधूरी हैं, कुछ काम भी और जरूरी हैं । जीवन की उलझ पहेली को, पूरा सुलझाना बाकी है ।।
जब साँसों को थम जाना है, फिर क्या खोना - क्या पाना है । पर मन के जिद्दी बच्चे को, यह बात बताना बाकी है ।।
आहिस्ता चल जिंदगी,अभी कई कर्ज चुकाना बाकी है । कुछ दर्द मिटाना बाकी है, कुछ फर्ज निभाना बाकी है !!