ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती वर्षा भारद्वाज के नेतृत्व में बीरोंखाल विकासखंड में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के हस्तलेखन में सुधार लाने के उद्देश्य से “लेट्स राइट” (Let’s Write) नामक एक विशेष पहल प्रारम्भ की गई।
इस कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक सत्र 2024–25 में की गई, जिसके अंतर्गत कक्षा 1 के विद्यार्थियों को हस्तलेखन अभ्यास हेतु निःशुल्क लेखन नोटबुक प्रदान की गईं, ताकि प्रारम्भिक स्तर से ही विद्यार्थियों में साफ, सुन्दर और स्पष्ट लेखन की आदत विकसित की जा सके।
कार्यक्रम की सकारात्मक प्रतिक्रिया और विद्यार्थियों के हस्तलेखन में आए सुधार को देखते हुए शैक्षणिक सत्र 2025–26 में इस पहल का विस्तार करते हुए इसे कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों के लिए लागू किया गया।
यह पहल विद्यार्थियों में लेखन कौशल को सुदृढ़ करने, नियमित अभ्यास को प्रोत्साहित करने तथा प्रारम्भिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
नोट: अभी यह पेज निर्माणाधीन है और इसमें सम्बंधित जानकारियां को प्रदर्शित करेने हेतु कार्य प्रगति पर है।