डिजिटल पुस्तक प्रबंधन प्रणाली 

(Online Books Management System)


बीरोंखाल खंड शिक्षा विभाग की नवीन पहल से अब बीरोंखाल खंड के सभी विद्यालयों के लिए पुस्तक वितरण एवं संग्रहण प्रणाली का नवीन ऑनलाइन पोर्टल सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। 


इस प्रणाली का उद्देश्य:

प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, और इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सही समय पर सही पुस्तकों की उपलब्धता निभाती है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए, बीरोंखाल खंड शिक्षा विभाग ने पुस्तक वितरण प्रबंधन का डिजिटलीकरण कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि बीरोंखाल खंड प्रत्येक छात्र को पुस्तकों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहना पड़े।


इस प्रक्रिया में, निम्न बिंदुओं को मुख्य रूप से सुनिश्चित किया गया है:

1) पुस्तकों का कुशल संग्रह: सी०आर०सी० कार्यालय से स्कूलों द्वारा एकत्र की गई पुस्तकों की विस्तृत जानकारी का विवरण।

2) न्यायसंगत वितरण: प्रत्येक स्कूल द्वारा छात्रों को वितरित की गई पुस्तकों का सटीक विवरण, ताकि प्रत्येक छात्र तक आवश्यक पाठ्यपुस्तकें पहुँचें।

3) समग्र इन्वेंट्री प्रबंधन और डेटा अंतर्दृष्टि: पुस्तकों की कुल उपलब्धता, आवश्यकता और वितरण की स्थिति पर वास्तविक समय (real-time) की जानकारी प्रदान करता है, जिससे भविष्य की योजना और प्रबंधन में सहायता मिलती है।


यह प्रणाली स्कूलों को आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करती है, जिससे सभी छात्रों के लिए शिक्षा का अधिकार मजबूत होता है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमारी शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही और दक्षता लाता है।


विशेष आभार

इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती वर्षा भारद्वाज जी का कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन, श्री मोहम्मद अहमद जी की समर्पित मेहनत, खंड के सभी सी० आर० सी० प्रभारियों और विद्यालयों का बहुमूल्य सहयोग रहा है।