Hindi-Urdu Muktak by Uday Shah
--------------------------------------------
मोर-मुकुट पीतांबर राजे;
गल बैजंती-माला सोहे;
शंख चक्र भी सोहे फिर भी;
मुरली बिना है क्रिष्ना अधूरे।
छंद/बहर : गांगाग़ागा गांगाग़ागा
क़ाफ़िया-व्यवस्था : एकारांत
------------------------------------------
जबसे लागे तुझसे नैना;
तबसे दिल को चैना ही चैना;
नाम तेरा ही लेता हूं मैं;
सारा दिन और सारी रैना।
छंद/बहर : गांगाग़ागा गांगाग़ागा
क़ाफ़िया-व्यवस्था : ऐकार+ना
------------------------------------------
मुझसे गले वो मिलता है;
प्यार से मुझको छलता है;
मुझको मिटाने वालों में;
मेरा अपना निकलता है।
छंद/बहर : गांगाग़ागा गांगाग़ा
क़ाफ़िया-व्यवस्था : अकार+लता
---------------------------------------
तू और मेरे साथ नहीं;
ऐसे तो हालात नहीं;
ज़हन-ओ-दिल में तू ही तू;
कैसे कहूं तू साथ नहीं।
छंद/बहर : गांगाग़ागा गांगाग़ा
क़ाफ़िया-व्यवस्था : अकारांत
(अकारांत क़ाफ़िया-व्यवस्था को क़ाफ़ियादोष माना जाता है।)
-------------------------------------------