1. श्रीराम की सेना के दो अभियंता वानरों के नाम बताइए।
क. अंगद-हनुमान
ख. सुग्रीव-अंगद
ग. केसरी-सुषेण
घ. नल-नील
2. जिस विमान पर बैठकर श्रीराम लक्ष्मण-सीता सहित लंका से अयोध्या आए थे, उसका क्या नाम था ?
क. गरुण
ख. पुष्पक सही जवाब
ग. सौभ
घ. नीलकुंज
3. लंका के उस प्रसिद्ध वैद्य का क्या नाम था, जिसे लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु हनुमान जी लंका से उठा लाए थे ?
क. मातलि
ख. विश्रवा
ग. सुषेण
घ. रैभ्य
4. लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु हनुमानजी जो औषधि लेकर आए थे, उसका क्या नाम था ?
क. प्राणदायिनी बूटी
ख. संजीवनी बूटी
ग. अमृतांजनी
घ. योगिनी
5. राजा जनक का मूल नाम क्या था ?
क. सीरध्वज
ख. शतध्वज
ग. कपिध्वज
घ. मकरध्वज
6. कैकेयी की उस दासी का क्या नाम था जिसने कैकेयी को राम को वनवास और भरत को राजगद्दी माँगने के लिए बहकाया था ?
क. देविका
ख. सुजाता
ग. मंथरा
घ. सुहासिनी
7. वाल्मीकि रामायण की रचना जिस छंद में हुई है उसका क्या नाम है ?
क. चौपाई
ख. सोरठा
ग. सवैया
घ. अनुष्टुप्
8. उस गुप्तचर का क्या नाम था जिसके कहने पर श्रीराम ने सीताजी का परित्याग कर दिया था ?
क. सुमालि
ख. मणिभान
ग. दुर्मुख
घ. छंदक
9. कैकेयी की उस दासी का क्या नाम था जो मायके से ही उसके साथ आई थी ?
क. सुभदा
ख. मंथरा
ग. रेवती
घ. नलिनी
10. उस तीर्थ का क्या नाम था जिसमें डुबकी लगाकर श्रीराम ने परमधाम को प्रस्थान किया था ?
क. समंतपंचक
ख. गोमंतक
ग. गोप्रतार
घ. नारदकुंड
11. महर्षि विश्वामित्र का क्षत्रिय दशा का क्या नाम था ?
क. रुक्मरथ
ख. विश्वरथ
ग. चित्ररथ
घ. दशरथ
12. बालि और सुग्रीव जिस वानर से उत्पन्न हुए थे उसका क्या नाम था ?
क. ऋक्षराज
ख. जंभन
ग. मैंद
घ. गंधमादन
13. रामायणकालीन सरयू नदी को वर्तमान में क्या कहते हैं ?
क. यमुना
ख. घाघरा
ग. गोमती
घ. गंगा
14. समुद्र में रहनेवाली उस नागमाता का क्या नाम था, जिसने समुद्र लाँघते हुए हनुमानजी को रोका था और उन्हें खा जाने को उद्यत हुई थी ?
क. त्रिजटा
ख. मंथरा
ग. बलंधरा
घ. सुरसा
15. राजा दशरथ ने पुत्रोत्पत्ति हेतु जो यज्ञ किया था, उसका क्या नाम था ?
क. राजसूय
ख. पुत्रेष्टि
ग. वैष्णव
घ. अश्वमेध
16. राजा जनक के पुरोहित का क्या नाम था ?
क. सीरध्वज
ख. वसिष्ठ
ग. शतानंद
घ. याज्ञवल्क्य
17. महर्षि विश्वामित्र की तपस्या जिस अप्सरा ने भंग की थी उसका क्या नाम था ?
क. उर्वशी
ख. जानपदी
ग. घृताची
घ. मेनका
18. श्रीराम ने जिन वृक्षों की ओट लेकर वानरराज बालि को मारा था, उसका क्या नाम था ?
क. साल वृक्ष
ख. वट वृक्ष
ग. शमी वृक्ष
घ. अशोक वृक्ष
19. राजा जनक के छोटे भाई का क्या नाम था ?
क. कुशनाभ
ख. कुश
ग. कुशध्वज
घ. सीरध्वज
20. शत्रुघ्न के पुरोहित का क्या नाम था ?
क. शतानीक
ख. उपमन्यु
ग. आरुणि
घ. कांचन