नवांकुर भित्ति      पत्रिका 

                               ( 5 जून 2021)

*नवांकुर* देशबंधु महाविद्यालय, हिंदी विभाग के साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित की जाने वाली अर्धवार्षिक भित्ति पत्रिका है। आज,17 नवंबर 2021 को हिंदी साहित्य परिषद के द्वारा नवांकुर के चौथे संस्करण का ऑनलाइन माध्यम से लोकार्पण किया गया। कोविड जनित परिस्थितियां  अनुकूल नहीं होने के कारण  कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया परंतु प्राध्यापकों  और विद्यार्थियों की उपस्थिति व जोश ने कार्यक्रम को सफल , सार्थक बना दिया। प्राध्यापकों ने हमारे भित्ति पत्रिका की रचनात्मक विशेषताएं बताई । अगली कड़ी में और बेहतरी के सुझाव दिए ।

 हम आशा करते हैं आप सबको हमारी भित्ति पत्रिका का ये संस्करण पसंद आया होगा। हम विश्वास दिलाते हैं कि अगली कड़ी और शानदार होगी।

आज के कार्यक्रम में प्रोफेसर ललित मोहन  (विभागाध्यक्ष), प्रोफेसर संजीव कुमार , प्रोफेसर बजरंग बिहारी तिवारी , प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह , प्रोफेसर शैलेंद्र मोहन झा  (इतिहास विभाग) , श्री. विभास चन्द्र वर्मा , डॉ. अनुज रावत,  डॉ. छोटूराम मीना , डॉ. नविता चौधरी  ,  डॉ. राकेश कुमार सिंह , डॉ. प्रेम प्रकाश शर्मा , डॉ. रानी कुमारी तथा अन्य विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहें। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदी साहित्य परिषद आप सबका आभार व्यक्त करता है।

नवांकुर भित्ति पत्रिका के पाँचवें अंक का लोकार्पण 

                                             (28-6-2022)

                                             नवांकुर भित्ति पत्रिका के छ्टे अंक का लोकार्पण 

                                           (14 दिसम्बर 2022 )