हिंदू हो , मुस्लिम हो , सिख हो या , ईसाई हो , आपके सद्ग्रंथ के अनुसार "With Proof" आप जानेंगेे कि जिस 'भगवान' की 'खुदा' की 'गॉड' की उपासना आप जी करते हैं वह "साकार" है या "निराकार" है
विशेषकर "मुस्लिम" धर्म के लोग यह मानते हैं कि उनका 'खुदा' या 'अल्लाह' निराकार है जबकि "गुरुजी संत रामपाल जी" महाराज सभी सद्ग्रंथों में 'प्रमाण' दिखा कर यह बताते हैं कि "परमात्मा" साकार है
● Real God is Information ● तो देखे अब हम आपको इस बात की पुष्टि के लिए सभी सद्ग्रंथों में प्रमाण दिखाते हैं
"सामवेद" संख्या 822 उतार्चिक अध्याय 3 खंड 5 श्लोक 8 - पूर्ण परमात्मा कविर्देव मानव शरीर में गुरु रूप में प्रकट होकर प्रभु प्रेमी भक्तों को तीन नाम का जाप देकर जन्म मरण से रहित करता है ।
"अथर्ववेद" काण्ड 4 अनुवाक 1 मंत्र 6 - वह परमेश्वर जगतगुरु के रूप में प्रकट होता है । इससे सिद्ध है कि गुरु रूप में प्रकट होने वाला 'निराकार' तो हो नहीं सकता ।
"ऋग्वेद" मंडल 9 सूक्त 95 मंत्र 1 - 5 में प्रमाण मिलता है कि परमात्मा मनुष्य सदृश्य है और धरती पर प्रकट होता है , तत्वज्ञान देता है , मोक्ष के गुप्त मंत्रों का अविष्कार करता है ।
"यजुर्वेद" में स्पष्ट है की पूर्ण परमात्मा राजा के समान दर्शनीय है अर्थात परमात्मा साकार है व सशरीर है ।
"पवित्र कुर्रान शरीफ" सुरत फुर्कानि 25 आयत 52 से 59 में लिखा है कि कबीर परमात्मा ने छ : दिन में सृष्टी की रचना की तथा सातवें दिन तख्त पर जा विराजा । जिस से परमात्मा साकार सिद्ध होता है ।
"श्री गुरु ग्रन्थ साहिब" श्री नानक देव जी अमृतवाणी में कहते हैं कि सर्वशक्तिमान परमात्मा ! आप की सुन्दर आँखें हैं । सुन्दर दांत हैं । आप का नाक भी अति सुन्दर है । आप के बाल चमकीले लम्बे हैं । आप का शरीर स्वर्ण जैसा है । श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के पष्ठ 567 , 1257,764 पर महला 1
"पवित्र बाईबल" उत्पत्ति ग्रन्थ पृष्ठ नं . 2 पर 1:26 , 1:27 में प्रमाण है कि परमेश्वर ने मनुष्यों को अपने स्वरूप के अनुसार बनाया । इससे परमेश्वर 'साकार' सिद्ध होता है । बाइबिल में विवरण है कि भगवान ने मनुष्य को अपना प्रति रूप बनाया ।
इससे स्वसिद्ध है कि भगवान ( अल्लाह ) आकार में है और वह मनुष्य जैसा है । परमात्मा मानव सदृश शरीर में है , जिसने छः दिन में सर्व सृष्टी की रचना की है अब तो आपको यकीन हो गया होगा कि परमात्मा साकार है आप चाहे तो सभी अपने - अपने सद ग्रंथों में इन प्रमाणों की पुष्टि कर सकते हैं |
सृष्टि रचना यूट्यूब विडियो भाग 1
सृष्टि रचना यूट्यूब वीडीयों भाग 2