//हमारे विचार ही हमारे ✍️जीवन को आकार देते है //
//हमारे विचार ही हमारे ✍️जीवन को आकार देते है //
मुख्य ट्रस्टी श्री सागर निषाद (फाइल फोटो)
राष्ट्रीय जे.एम.एस. जागृति मिशन क्या है?
प्रेरणा, एक नई सुबह, एक नई उड़ान की - कौशल से सशक्त, सपनों से प्रेरित भारतवर्ष की! राष्ट्रीय जे.एम.एस. जागृति मिशन ट्रस्ट का '' राष्ट्रीय संयुक्त प्रेरक कौशल विकास मिशन"
राष्ट्रीय संयुक्त प्रेरक कौशल जागृति मिशन '' एक राष्ट्रीय स्तर की गैर-लाभकारी ट्र्स्ट का मिशन है जो सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और समुदाय विकास के लिए समर्पित है। यह संस्था शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सुधार कार्यक्रमों के माध्यम से वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य करती है। इसका उद्देश्य एक आत्मनिर्भर, जागरूक और नैतिक समाज का निर्माण करना है जो राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाए।
मेरे प्यारे वतन प्रेमियों !
सम्पूर्ण मानवता के लिए हमारा "राष्ट्रीय संयुक्त प्रेरक कौशल विकास मिशन " सिर्फ एक सोच ही नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के भीतर छिपी असीम संभावनाओं को जगाने का एक संकल्प है, जो अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहता है। हम मानते हैं कि हर हाथ में हुनर और हर दिल में विश्वास भर दिया जाए, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहेगा।
यह मिशन सिर्फ कौशल सिखाने तक सीमित नहीं है। यह आपको आत्म-निर्भरता की राह पर चलने, अपने पैरों पर खड़े होने और समाज में सम्मानजनक स्थान बनाने की प्रेरणा देता है। हम उन आंखों में उम्मीद जगाते हैं जो कभी निराशा में डूब जाती थीं, उन हाथों को ताकत देते हैं जो कभी खाली थे।
एक ऐसे भारत का निर्माण जहाँ कोई प्रतिभा छिपी न रहे, जहाँ कोई युवा अवसर से वंचित न रहे, जहाँ हर व्यक्ति अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर सके - यही हमारा सपना है। आइए, इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ें। अपने कौशल को निखारें,अपनी प्रतिभा को पहचानें और एक उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
हमें विश्वास है कि आपका कौशल ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है, और आपका आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी।
राष्ट्रीय संयुक्त प्रेरक कौशल जाग्रति मिशन
जय हिन्द जय भारत
आपका अपना [सागर निषाद ]
बेहतर इंसान होने का पैमाना व्यक्ति के व्यक्तिगत विकास, नैतिक मूल्यों, और सामाजिक योगदान पर आधारित हो सकता है। आत्म-जागरूकताअपने विचारों, भावनाओं, और व्यवहार को समझना। आत्म-सुधार अपनी कमजोरियों को पहचानना और उन पर काम करना। जैसे
नैतिक योगदान
नैतिक मूल्य सत्यनिष्ठा: सच्चाई और ईमानदारी के साथ कार्य करना।
निष्पक्षता: न्याय और समानता के सिद्धांतों का पालन करना।
करुणा: दूसरों के प्रति सहानुभूति और दया दिखाना।
सामाजिक योगदान
सामाजिक जिम्मेदारी: समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना और निभाना।
दूसरों की मदद: दूसरों की जरूरतों को समझना और उनकी मदद करना।
सामुदायिक भागीदारी: समाज के विकास में योगदान करने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेना।
अर्थात बेहतर इंसान होने का पैमाना व्यक्ति की व्यक्तिगत विकास, नैतिक मूल्यों, और सामाजिक योगदान पर आधारित होता है। और यह एक सतत प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति अपने आप को सुधारने और समाज में सकारात्मक योगदान करने का प्रयास करता है।
Members & Friends
Active Associates
Umesh Kumar Parjapati
Amit Kumar Pal
दुनिया मे कोई किसी से नही है यह सवाल एक स्वार्थवस भ्रामक और विकृत दूषित विचार है ,जो मनुष्य को मनुष्य से पृथक करता है और मनुष्यों को अपने दायित्वो के बरबक्श खडा नही होने देता जो ब्यक्ति फर्ज निभाना नही चाहता उसके लिए यह एक खूबसूरत बहाना है ,आज इसी सवाल का मुहतोड जवाब है
हमारा सौभाग्य
इस पुनीत कार्य का अवसर प्राप्त हुआ, मानवीय दायित्व का निर्वहन करते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य आज सभी मित्रो ने सागर निषाद के आग्रह पर निस्वार्थ भाव से सामुहिक रक्त दान करके कि "किसी के जीवन की मंगल कमाना मे उत्सुक करुणा के प्रतीक, मनुष्य ही मनुष्य का आधार है" सजग रहे और अपने उचित दायित्व का निर्वहन किसी का सहयोग करे,
प्रेरक:-
राष्ट्रीय संयुक्त प्रेरक कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश
Jai Singh Pal (File Photo)