राष्ट्रीय जे.एम.एस जागृति मिशन
सरल विचारों की अमर तरंगिणी प्रवाहित धारा है जो संपूर्ण समावेशी और कुशल व्यवाहारिकता के सूचक सदस्यों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से वंचित शोषित समुदाय के उत्थान और सशक्तिकरण हेतु संकल्पित है उत्तम स्वास्थ्य, और स्वच्छता, जागरूकता, साक्षरता, शिक्षा, सहायता, ग्रामीण विकास पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण, व्यापित पाखंडवाद और कुरीतियों को मिटाकर सार्वजनिक सहभागिता से मानवीय मूल्यों पर केंद्रित करके मानव जीवन में सार्थक सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है, संवैधानिक मूल कर्तव्य के अनुसार वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावनाओं का विकास भेदभाव से परे यथार्थ समाज की कल्पना हम सब का समुचित दायित्व है।
***संचार में क्रांति के सकारात्मक प्रभाव ***
मोबाइल ने युवाओं को दुनिया से जोड़ दिया है। वे अपने विचार साझा कर सकते हैं, नए लोगों से जुड़ सकते हैं और वैश्विक मुद्दों पर जागरूक हो सकते हैं। शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता ऑनलाइन कोर्स, ई-बुक्स, यूट्यूब ट्यूटोरियल्स जैसे संसाधनों ने शिक्षा को सुलभ और रोचक बना दिया है तकनीकी दक्षता मोबाइल ऐप्स और डिजिटल टूल्स के प्रयोग से युवा तकनीकी रूप से दक्ष हो रहे हैं, जो भविष्य की नौकरियों के लिए आवश्यक है।रचनात्मकता और अभिव्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने युवाओं को अपनी कला, विचार और प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है।
***आधुनिक संचार के नकारात्मक प्रभाव ***
एकाग्रता में कमी लगातार मोबाइल उपयोग से पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो गया है, जिससे शैक्षणिक प्रदर्शन प्रभावित होता है।
नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर असर: देर रात तक स्क्रीन देखने से नींद की गुणवत्ता घटती है और तनाव, चिंता जैसी समस्याएँ बढ़ती हैं।
सामाजिक अलगाव: वास्तविक जीवन में बातचीत की जगह वर्चुअल संवाद ने युवाओं को अकेला और असामाजिक बना दिया है।
अत्यधिक निर्भरता: मोबाइल के बिना जीवन अधूरा लगने लगा है, जिससे आत्मनिर्भरता और आत्म-नियंत्रण में कमी आई है।
*** भविष्य की दिशा और उपाय ***
यदि मोबाइल का संतुलित और उद्देश्यपूर्ण उपयोग साथ-साथ पुस्तको का भी उपयोग किया जाए, तो युवाओं के लिए एक शक्तिशाली साधन बन सकता है।मार्मिक ज्ञान का प्रकाशन पुस्तको से संभव हो सकता है, लेकिन अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोगउनके भविष्य को बाधित कर सकता है खासकर शिक्षा, करियर और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में।
***हमारा मिशन है ***
कि समाज को सकारात्मक प्रभाव के उज्वल भविष्य लिए प्रेरित करे जिससे समाज पथभ्रमित न हो सके,,