राधा अष्टमी
19 सितंबर -2026
कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद ही राधा अष्टमी मनाई जाती है । इस पर्व को भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को श्री वृषभानु दुलारी के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है । श्री राधा रानी भगवान कृष्ण के प्राणों की अधिष्ठात्री देवी है । इसलिए सनातन धर्म मे राधा जी की पूजा के बिना भगवान कृष्ण की पूजा अधूरी मानी गई है । वेद और पुराणों मे श्री राधा जी का "कृष्ण वल्लभा" कहकर गुणगान किया गया है ।
राधा अष्टमी के दिन व्रत, पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट और बाधाये दूर हो जाते है । श्री राधा जी कृष्णप्रिया है , अतः इस युगल जोड़ी की आराधना सभी कष्टों को दूर करने वाली है ।
राधा-राधा रटत ही भव व्याधा मिट जाय।
कोटि जनम की आपदा राधा नाम लिये सो जाय।
Radha Ashtami is celebrated only 15 days after Krishna Janmashtami. This festival is celebrated on the Ashtami of Shukla Paksha of Bhadra month as the birth anniversary of Shri "Vrishabhanu Dulari". Shri Radha Rani is the presiding deity of the life of Lord Krishna. Therefore the worship of Lord Krishna is considered incomplete without the worship of Radha Ji in Sanatan Dharma.
In the Vedas and Puranas, Shri Radha ji has been praised as "Krishna Vallabha". All kinds of troubles and obstacles are removed by fasting, worshipping on the day of Radha Ashtami. Shri Radha ji is Krishnapriya, so the worship of this couple is going to remove all the troubles.
मात मेरी श्री राधिका पिता मेरे घनश्याम।
इन दोनों के चरणों में प्रणवौं बारंबार।
गणेश चतुर्थी
14 सितंबर, 2026
शुभ -लाभ
ऋद्धि-सिद्धि
गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, एक हिंदू त्योहार है जो भगवान गणेश के जन्म की याद दिलाता है। भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) के चौथे दिन, जो हिंदू कैलेंडर का छठा महीना है, यह दिन मनाया जाता है।
इस त्योहार में भगवान गणेश को नई शुरुआत के देवता और बाधाओं को दूर करने वाले के रूप में सम्मानित किया जाता है। भगवान गणेश जो कि बुद्धि और समृद्धि के देवता भी हैं का यह उत्सव पूरे दस दिन तक मनाया जाता है, जिसका समापन भगवान गणेश के मूर्ति विसर्जन के साथ होता है ।
Ganesh Chaturthi, also known as Vinayaka Chaturthi, is a Hindu festival that commemorates the birth of Lord Ganesha. The day is celebrated on the fourth day of Bhadrapada (August-September), which is the sixth month of the Hindu calendar.
Lord Ganesha is revered in this festival as the GOD of new beginnings and the remover of obstacles. This festival of Lord Ganesha who is also the god of wisdom and prosperity is celebrated for a full ten days, culminating with the idol immersion of Lord Ganesha.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी
04 सितंबर-2026
JANMASHTAMI-1
Janmashtami is a holy festival of Hindus. It is celebrated as the birth anniversary of Lord Krishna. Krishna Janmashtami is also known as Gokulashtami, Shri Krishna Jayanti, Ashtami Rohini and Shri Jayanti.
This festival is celebrated every year on the Ashtami of Krishna Paksha of Bhadra month as the birthday of Lord Krishna. (For more information visit my blog "Gyanvrishti".)
JANMASHTAMI-2
JANMASHTAMI-3
JANMASHTAMI-4
जन्माष्टमी हिंदुओं का पवित्र त्योहार हैं। यह भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप मे मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी, श्रीकृष्ण जयंती, अष्टमी रोहिणी और श्री जयंती के नाम से भी जाना जाता है ।
हर साल भाद्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्म दिवस के तौर पर इस त्योहार को मनाया जाता है। ( अधिक जानकारी के लिए मेरे ब्लॉग " ज्ञानवृष्टि " पर जाए । )
रक्षाबंधन
28 अगस्त 2026