संगोष्ठी-प्रस्तुतियाँ

Seminar Presentations

दिनांक 19/04/2022 : सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा और बाबू गुलाबराय स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी - 'बाबू गुलाबराय का रचना संसार' में विशिष्ट वक्ता के रूप में व्याख्यान प्रस्तुति - ' बाबू गुलाब राय का शिक्षक व्यक्तित्व और कृतित्व'

दिनांक 18/04/2022 : आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा आयोजित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी - 'बाबू गुलाबराय का रचना संसार' में विशिष्ट वक्ता के रूप में व्याख्यान प्रस्तुति - ' बाबू गुलाब राय के कृतित्व का भाषिक वैशिष्ट्य'

दिनांक 31/03/2022 : केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, (राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार), नई दिल्ली द्वारा केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा संवर्ग के अधिकारियों के लिए आयोजित पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष व्याख्यान और मल्टीमीडिया प्रस्तुति - 'हिंदी का भाषिक पक्ष - मानक देवनागरी लिपि एवं हिंदी वर्तनी '

दिनांक 26/02/2022 : करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल, महर्षि दयाननंद विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला में विशेष व्याख्यान और मल्टीमीडिया प्रस्तुति - 'भाषा, भाषाविज्ञान और अनुवाद क्षेत्र में रोज़ग़ार के अवसर '

दिनांक 29/07/2021 : रामानुजन कॉलेज, दिल्ली और श्यामलाल सांध्य कॉलेज, दिल्ली के आईक्यूएसी सेल द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संकाय संवर्धन कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता और व्याख्यान प्रस्तुति : 'साहित्य-राजनीति-मीडिया-पर्यावरण : अंतःसूत्रता और भाषिक संदर्भ'

दिनांक 29-30/12/2021 : गोआ विश्वविद्यालय, गोया, केंद्रीय हिंदी संस्थानऔर वसुधा साहित्यिकी, कनाडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ई-संगोष्ठी के तीसरे सत्र (दि. 30/12/2021) - सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन में विशिष्ट वक्ता के रूप में सहभागिता और व्याख्यान प्रस्तुति : 'पर्यटन का शैक्षणिक और भाषिक-सांस्कृतिक संदर्भ'

दिनांक 04/02/2021 : शिक्षा संकाय, राजा बलवंत सिंह कॉलेज, आगरा द्वारा आयोजित डॉ. विद्या सिंह स्मृति व्याख्यानमाला में विशेष व्याख्यान और मल्टीमीडिया प्रस्तुति - 'भाषा विविधता और बहुभाषिकता '- शैक्षणिक संदर्भ

दिनांक 01/07/2017 : केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा और भारतीय हिंदी परिषद्, प्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी - 'भाषा कौशल' में सह संयोजक के रूप में सहभागिता और आलेख प्रस्तुति : भाषा कौशल विकास की अधुनातन धारणाएँ और प्रविधियाँ (अन्य भाषा हिंदी शिक्षण के संदर्भ में)

दिनांक 13-14/05/2016 : केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी- 'आचार्य अभिनव गुप्त का हिंदी साहित्य पर प्रभाव' में सह संयोजक के रूप में सहभागिता और आलेख प्रस्तुति : अभिनव गुप्त का भाषा चिंतन

दिनांक 20/12/2016 : शिक्षा संकाय, राजा बलवंत सिंह कॉलेज, आगरा द्वारा आयोजित डॉ. विद्या सिंह स्मृति व्याख्यानमाला में विशेष व्याख्यान - 'भाषा विविधता, बहुभाषिकता और कक्षा-कक्ष शिक्षण'

दिनांक 19-21/02/2015 : रक्षा वैज्ञानिक सूचना तथा प्रलेखन केंद्र (डेसीडॉक), रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय द्विभाषी सम्मेलन - सूचना प्रौद्योगिकी- कल, आज और कल में प्रतिनिधि सदस्य, केंद्रीय हिंदी संस्थान एवं सदस्य, व्यवस्थापक दल, विदेशी विद्यार्थी प्रतिनिधि समूह के रूप में सहभागिता और आलेख प्रस्तुति - 'एंड्रॉयड तकनीकी और हिंदी ई-शिक्षण की संभावनाएँ'