हिंदी साहित्य कोश कार्य में सहभागिता

Contribution to Hindi Sahitya Gyan Kosh

प्रकाशित प्रविष्टियों का विवरण -

‘हिंदी साहित्य ज्ञानकोश’ (भाग-1-7)

प्रधान संपा.: शंभुनाथ

वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित

प्रकाशन वर्ष : 2019

आईएसबीएन 978-81-940882-1-9


  1. अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (पृ. 114-115) / खंड -1

  2. अपभाषा (225-227) / खंड -1

  3. कूट (कोड) भाषा (1014-1016) / खंड -1

  4. खरोष्ठी लिपि (1110-1112) / खंड -2

  5. खैराड़ी (1117) / खंड -2

  6. गूजरी (1215-1216) / खंड -3

  7. जौनसारी (1469-1470) / खंड -3

  8. पंगवाली (1996) / खंड -4

  9. पवारी (2080-2071) / खंड -4

  10. लंबाडी/लबानी (3286) / खंड -6

  11. लोधी (3396-3397) / खंड -6

  12. सुगली (4184-4185) / खंड -7

  13. सूरजपुरी (4223) / खंड -7

  14. सोधवाड़ी (4242-4243) / खंड -7

  15. हिंदी की लोकभाषाएँ (4448-4450) / खंड -7

.हिंदी साहित्य ज्ञानकोश सिर्फ साहित्य तक ही सीमित नहीं है. इसमें पर्यावरण, धर्म, भारतीय संस्कृति, मानवाधिकार, मीडिया कला, इतिहास और समाज विज्ञान समेत 32 विषयों पर 2,660 रचनाएं शामिल की गई हैं। हिंदी साहित्य ज्ञानकोश साहित्य के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, उन सभी पाठकों और जिज्ञासुओं के लिए एक धरोहर है जो इन विषयों के साथ अपने देश और विश्व की सभ्यताओं को समझना चाहते हैं। पिछले 50 सालों में दुनिया में ज्ञान के जो विस्फोट हुए हैं, उनकी नई रोशनी में भारतीय भाषाओं में हिंदी में बना यह पहला ज्ञानकोश है। हिंदी साहित्य ज्ञानकोश का इस्तेमाल सहज ढंग से किया जा सकता है। इसके सातों खंड खुली खिड़कियों की तरह हैं। इन्हें अकारादि क्रम से देखा जा सकता है। इसके अलावा, पाठक विषयवार खंडों से अपनी रुचि और जरूरत के अनुसार प्रविष्टियाँ चुन कर पढ़ सकते हैं। यह ज्ञानकोश साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अध्ययन की बनी चहारदीवारियों को तोड़ता है और पाठक को जीवंत बनाए रखता है। अतीत और पश्चिम से आच्छादित हुए बिना आलोचनात्मक समावेशिकता ही हिंदी साहित्य ज्ञानकोश के निर्माण की बुनियादी दृष्टि रही है।